होम / B टाउन / पिता के अंतिम संस्कार के लिए इस मशहूर लेखक से 30 उधार लिए थे फराह खान ने

पिता के अंतिम संस्कार के लिए इस मशहूर लेखक से 30 उधार लिए थे फराह खान ने

इस सीरियल में फराह खान अपने पिता की मृत्‍यु से जुड़ी एक संवेदनशील घटना के बारे में बताने जा रही हैं, जिसका उन्‍हें और साजिद खान को सामना करना पड़ा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

फिल्‍म इंडस्‍ट्री की जानी मानी कोरियोग्राफर फराह खान बिग बॉस के आने वाले सीजन में अपने शुरुवाती दिनों की एक गंभीर घटना के बारे में बताने जा रही है, जिसमें वो बताने जा रही हैं कि आखिर कैसे जब उनके पिता की मौत हुई तो उनके पास उनके अंतिम संस्‍कार के लिए पैसे तक नहीं थे. तब उन्‍हें सलीम खान ने 30 रुपये उधार दिए थे. लेकिन तब से लेकर आज तक फराह खान ने अपने टैलेंट के कारण कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

30 रुपये उधार लेने वाली फराह खान की आज कुल नेटवर्थ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 10 मिलियन डॉलर यानी 75 करोड़ रुपये हो गई है.जो वास्‍तव में उनके संघर्ष और सफलता की कहानी को बताता है. बिग बॉस 16 के आने वाले एपिसोड में फराह खान अपना जन्‍मदिन अपने भाई साजिद खान के साथ मनाने के लिए आने वाली हैं. वह प्रतियोगियों के साथ बातचीत भी करेंगी और उन्हें फनी टाइटल भी देंगी. वह शिव ठाकरे, अब्दु रोज़िक और एमसी स्टेन के साथ एक इमोशनल समय भी बिताने जा रही हैं, जिसमें वो उन्‍हें 'नया-नवेला भाई' भी कहेंगी.

बचपन की आप बीती बताएंगी फराह 
फराह खान के हंसते हुए चेहरे और फिल्मी रवैये के पीछे, उनका एक उदास बचपन रहा है, जहां उन्हें, साजिद और उनकी मां को अपने पिता की मृत्यु के बाद आर्थिक रूप से काफी संघर्ष करना पड़ा. बिग बॉस 16 के एक एपिसोड में, साजिद खान ने बताया कि कैसे उनके पिता कामरान एक बहुत अच्छे इंसान होने के साथ-साथ एक अच्‍छे फिल्म निर्देशक भी थे. हालांकि, एक फिल्म के ठीक नहीं चलने के बाद, उन्‍हें कठिन समय का सामना करना पड़ा. फिल्म में अपना सारा पैसा खो देने के बाद, उन्होंने खुद को शराब में डुबो लिया, जिससे उन्‍हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां पैदा हो गई.

जब उन्होंने आखिरी सांस ली तो परिवार के लोगों के पास उनके अंतिम संस्कार के लिए पैसे तक नहीं थे. साजिद खान ने बताया कि वे अपने रिश्तेदारों के घर गए थे और वो कोई और नहीं बल्कि सलमान खान के पिता सलीम खान थे, जिन्होंने आखिरकार उन्हें कुछ पैसे दिए. सलीम खान की इस मदद के कारण वे न केवल सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार पूरा करने में सफल रहे बल्कि उससे उन्‍होंने कुछ दिनों के लिए राशन भी खरीद लिया क्‍योंकि घर पर राशन नहीं था.

कैसे मिला फराह खान को पहला मौका
इंडियन आइडल 13 के एक एपिसोड के दौरान, फराह खान ने अपने सिर के ऊपर कोई आश्रय नहीं होने की अपनी पीड़ा भी साझा की थी. मशहूर कोरियोग्राफर-फिल्म निर्माता फराह खान ने कहा कि उन्‍हें 6 साल तक एक रिश्तेदार के घर स्टोर रूम में रहना पड़ा. उन्‍होंने ये भी कहा कि जब लोग उन्हें प्रीविलेज कहते हैं, तो वो दुखी हो जाती हैं. उन्‍होंने रोते हुए बताया कि जब उनके पिता की मृत्यु हुई थी, तब उनके पास सिर्फ 30 रुपये थे और उन्हें अंतिम विदा करने के लिए उन्‍हें कितना संघर्ष करना पड़ा था.

जूहू बीच पर करना पड़ा डांस 
बिग बॉस 16 के एक अन्य एपिसोड में, साजिद खान ने अपनी बातों को साझा किया है कि कैसे, वो और फराह कुछ पैसे कमाने के लिए जुहू बीच पर डांस करते थे. अपनी बेहतरीन डांस स्किल्‍स के कारण फराह को कोरियोग्राफरों को असिस्‍ट  करने का भी मौका मिला था. ऊंटी में जो जीता वही सिकंदर की शूटिंग के दौरान, जब कोरियोग्राफर नहीं आया, तो फराह को फिल्‍म के गीत "पहला नशा" को निर्देशित करने का मौका मिला. इस तरह उन्हें अपनी पहली फिल्म मिली और तब से लेकर आज तक उन्‍होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा.

पहले मौके के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा
कोरियोग्राफर के रूप में वाहवाही बटोरने के बाद, फराह खान ने ‘मैं हूं ना’ के साथ अपने निर्देशन करने का भी मौका मिला। उन्होंने ‘ओम शांति ओम’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’ और ‘तीस मार खां’ का भी निर्देशन किया है. वह एक लोकप्रिय रियलिटी टीवी शो की होस्ट और जज भी रह चुकी हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

10 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

12 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

11 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

15 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13 hours ago