✕

होम / यूटिलिटी / इन शहरों में Petrol से भी महंगी हुई CNG, इस वित्त वर्ष में तीसरी बार बढ़ गई कीमत

इन शहरों में Petrol से भी महंगी हुई CNG, इस वित्त वर्ष में तीसरी बार बढ़ गई कीमत

देश के कई शहरों में सीएनजी की कीमतें पेट्रोल और डीजल से ज्यादा हो गई हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः जहां पहले सीएनजी को पेट्रोल व डीजल के मुकाबले सस्ता समझा जाता था,इसलिए लोग सीएनजी की गाड़ियों को खरीदना काफी सही समझते थे, क्योंकि इससे गाड़ी में प्रति किलोमीटर खर्च काफी कम आता था. हालांकि अब ऐसा नहीं है. देश के कई शहरों में सीएनजी की कीमतें पेट्रोल और डीजल से ज्यादा हो गई हैं. 

लखनऊ और उन्नाव में ये हो गई है नई कीमत

ग्रीन गैस लिमिटेड जो कि गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) का एक उपक्रम है, उसने लखनऊ और उन्नाव सहित यूपी के कई शहरों में सीएनजी की कीमतों में 5.30 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी है. इससे इन शहरों में सीएनजी की नई कीमत 96.10 रुपये प्रति किलोग्राम और 97.55 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. लखनऊ में फिलहाल पेट्रोल की कीमत 96.57 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.76 पैसे प्रति लीटर है. कंपनी द्वारा चालू वित्त वर्ष में ये तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है. अप्रैल में सीएनजी की कीमत 84.25 रुपये प्रति किलो थी, वहीं मई में यह बढ़कर के 87.80 पैसे प्रति किलोग्राम हो गई थी. 

आगरा में भी बढ़ गई कीमतें

आगरा महानगर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन महामंत्री मुकेश कुमार गर्ग ने बताया, सरकार ने डीजल के टेम्पो बंद करा दिए हैं. सीएनजी के दाम लगातार बढ़ा रहे हैं. इससे तो लोकल ट्रांसपोर्ट और भी ज्यादा महंगा हो जाएगा.  छह माह में सीएनजी 72 रुपये से बढ़कर 97.25 रुपये प्रति किलो पर पहुंच चुकी है. परिवहन विभाग के मुताबिक सीएनजी वाहनों के पंजीकरण में कमी आई है. पहले यह संख्या प्रतिमाह 800 थी, जोकि आधी रह गई है.

महाराष्ट्र में इस शहर ने तोड़े हैं सारे रिकॉर्ड

फिलहाल महाराष्ट्र के नागपुर शहर में सीएनजी की कीमतों ने पूरे देश में सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं. यहां पर गैस की कीमत 115 रुपये प्रति किलो है जो राज्य के अलावा पूरे देश में ही सबसे ज्यादा है. www.mypetrolprice.com के अनुसार राज्य के अन्य शहरों में पुणे में सीएनजी की कीमत 85 रुपये और मुबंई में 80 रुपये है. राज्य के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल शतक लगाए हुए है. 

आखिर क्यों बढ़ रही हैं नेचुरल गैस की कीमतें

इस समय पूरी दुनिया में गैस की सप्लाई (Natural Gas Supply) गड़बड़ाई हुई है. गैस की मांग अधिक है और आपूर्ति कम है. कोरोना वायरस महामारी से उबरने के बाद साल 2021 से ही एनर्जी की मांग (Energy Demand) दुनियाभर में तेजी से बढ़ी है. लेकिन जिस तरह से मांग बढ़ी, उस तरह से सप्लाई नहीं बढ़ पाई. इसके बाद रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिमी देशों द्वारा रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने के चलते तेल विनियमित क्षेत्रों से नेचुरल गैस के उत्पादन की कीमत दोगुनी से अधिक हो गई.

प्रॉफिट मार्जिन

नेचुरल गैस ड्रिस्ट्रीब्यूटर्स के पास सीएनजी की कीमतें तय करने की पूरी आजादी है. सीएनजी पर पेट्रोल और डीजल की तुलना में टैक्स भी कम है. इससे नेचुरल गैस ड्रिस्ट्रीब्यूटर्स को काफी बड़ा प्रॉपिट मार्जिन होता है. केंद्रीय एजेंसियों की तरफ से कम रेगुलेशन या अधिक आजादी के चलते डिस्ट्रीब्यूटर्स अपने प्रॉफिट मार्जिन को बनाए रखने के लिए कीमतों में बढ़ोतरी करते हैं.

घट रही सीएनजी की लोकप्रियता

समय के साथ निजी खरीदारों के लिए सीएनजी अब कम लोकप्रिय हो गई है. वहीं, यह गैस सार्वजनिक परिवहन, निजी कैब व्यवसाय और ऑटो-रिक्शा चालकों के लिए पसंदीदा फ्यूल बना है।.लेकिन कीमतों में वृद्धि के साथ यह ईंधन अब अपने इन ग्राहकों में भी अपनी लोकप्रियता खो रहा है. पेट्रोल की बजाय सीएनजी का उपयोग करने पर होने वाला लाभ धीरे-धीरे घट रहा है. साथ ही नए ग्राहक अब सीएनजी की गाड़ी खरीदने में कम दिलचस्पी दिखा रहे हैं. हालांकि, एक ईंधन के रूप में सीएनजी पेट्रोल-डीजल की तुलना में पर्यावरण की दृष्टि से अधिक अनुकूल है.

VIDEO: आज से आपकी जिंदगी में आए ये 5 बड़े बदलाव

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

2 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

2 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

2 hours ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

4 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

5 hours ago