✕

होम / यूटिलिटी / सरकार ने कॉल ड्राप और स्‍लो डेटा की समस्‍या से निपटने के लिए उठाया ये सख्‍त कदम

सरकार ने कॉल ड्राप और स्‍लो डेटा की समस्‍या से निपटने के लिए उठाया ये सख्‍त कदम

कॉल ड्राप की समस्‍या को खत्‍म करने के लिए आज हूुई मीटिंग में सरकार ने सभी कंपनियों को निर्देश दिया है कि वो जल्‍द से जल्‍द अपनी कार्ययोजना दें, जिससे सेवा को सुधारा जा सके.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कॉल ड्रॉप और डेटा की धीमी स्‍पीड की परेशानी को खत्‍म करने के लिए आज सरकार और निजी टेलीकॉम कंपनियों के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत हुई. तकरीबन दो घंटे चली इस बैठक में सरकार की ओर से कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि वो जल्‍द से जल्‍द ये बताएं कि आखिर देश में कॉल ड्राप और स्‍लो डेटा की समस्‍या को किस तरह से खत्‍म करेंगें. सरकार ने इसके लिए सभी कंपनियों से कार्ययोजना देने को कहा है. सरकार ने इन कंपनियों को नेटवर्क बेहतर करने को लेकर सुझाव भी मांगे हैं. आज की इस बैठक के बाद माना जा रहा है कि सरकार इस विषय पर गंभीरता से काम कर रही है,  जिससे आम लोगों को कॉल ड्रॉप और धीमे डेटा की समस्‍या से छुटकारा मिल सकता है.

कौन कौन मौजूद रहा मीटिंग में

आज टेलीकॉम सेक्रेट्री के साथ हुई इस मीटिंग में जियो, वोडाफोन और एयरटेल के प्रतिनिधि मौजूद रहे. आज की ये बैठक दो घंटे तक चली, सरकार ने कंपनियों को कहा है कि वो जल्‍द से जल्‍द बताए आखिर आने वाले दिनों में वो कैसे कॉल ड्राप और डेटा की समस्‍या को खत्‍म करने जा रहे हैं. सरकार ने उनसे कहा कि उसकी ओर से सेवाओं को बेहतर करने के लिए कई तरह के रिफॉर्म किए गए हैं. मोबाइल टॉवरों को लगाने के लिए अलग तरीके के नियम जारी किए गए हैं, जिससे टॉवर आसानी से लगाया जा सके. सरकार ने टॉवर लगाने के लिए कई तरह के नियमों को आसान भी बना दिया है जिसमें कई तरह की अनुमतियों को हटा दिया गया है.

क्‍यों खराब हुई सेवा 
पीएम मोदी के एक अक्‍टूबर को 5जी सेवा लॉन्‍च करने के साथ ही अब सभी कपंनियां 5जी सेवा को रोल ऑउट करने में लग गई है. एयरटेल, जियो जैसी कंपनियां तेजी से 5जी का विस्‍तार कर रही हैं. अलग-अलग शहरों में लगातार 5जी को रोल आउट किया जा रहा है. लेकिन इस बीच बाकी सेवाओं की क्‍वालिटी पर इसका असर देखने को मिल रहा है, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस मीटिंग में सभी कंपनियों को इसे ठीक करने के निर्देश दिए जाएंगें. 


उपभोक्‍ताओं के अनुसार नहीं है देश में टेलीकॉम इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर 
हमारे देश में मौजूदा समय में 115 करोड़ उपभोक्‍ता हैं जो मोबाइल का इस्‍तेमाल करते हैं लेकिन उनके अनुसार देश में टेलीकॉम इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर नहीं है. सरकार एक ओर जहां 5जी सेवा को और मजबूत बनाने पर काम कर रही है वहीं दूसरी ओर सरकार नए टॉवर लगाने के लिए भी काम कर रही है, जिससे कॉल क्‍वालिटी से लेकर डेटा और कॉल ड्राप की समस्‍या से निपटा जा सके.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

6 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

1 hour ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

59 minutes ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

1 hour ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

4 hours ago