✕

होम / यूटिलिटी / किस बैंक में होम लोन पर कितना है इंटरेस्ट रेट, जानिए सबसे सस्ता किसका

किस बैंक में होम लोन पर कितना है इंटरेस्ट रेट, जानिए सबसे सस्ता किसका

रेपो रेट बढ़ते ही देश के सभी बैंक भी होम लोन पर इंटरेस्ट रेट भी बढ़ा देंगे. इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: RBI गवर्नर शक्तिकांत दास की अगुवाई में मौद्रिक नीति की समीक्षा बैठक 28 सितंबर को शुरू होगी और 30 सितंबर को फैसले की घोषणा की जाएगी. ऐसे में एक्सपर्ट्स का मानना है कि रिजर्व बैंक महंगाई को नियंत्रित करने के लिए एक बार फिर रेपो रेट में बढ़ोतरी कर सकता है. यदि ऐसा होता है, तो यह लगातार चौथा मौका होगा जब रेपो रेट में बढ़ोतरी होगी.

रेपो रेट बढ़ा तो होम लोन पर इंटरेस्ट रेट भी बढ़ेगा
रेपो रेट बढ़ते ही देश के सभी बैंक भी होम लोन पर इंटरेस्ट रेट भी बढ़ा देंगे. इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा. जिनका होम लोन पहले से चल रहा है, उनकी EMI बढ़ जाएगी और जो नए कस्टमर होंगे, उन्हें महंगी दर पर होम लोन लेना पड़ेगा. नवरात्रि के साथ ही फेस्टिव सीजन भी शुरू हो चुका है. इस दौरान कई लोग घर खरीदते हैं. दिवाली तक घर खरीददारों की संख्या बढ़ जाती है, क्योंकि इस दौरान घर खरीदना काफी शुभ माना जाता है. इसके साथ ही होम लोन कस्टमर्स की संख्या भी बढ़ जाएगी. तो आइए, इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि फिलहाल कौन सा बैंक होम लोन पर कितना इंटरेस्ट ले रहा है....

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से होम लोन लेना काफी सस्ता
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में होम लोन पर इंटरेस्ट रेट 7.20 प्रतिशत से लेकर 8.70 प्रतिशत तक है. वहीं, इंडियन बैंक में 7.65 से लेकर 9.15 प्रतिशत तक हम लोन पर इंटरेस्ट रेट है. यदि आप बैंक ऑफ इंडिया से होम लोन लेना चाहते हैं तो आपको 7.80 प्रतिशत से लेकर 9.65 प्रतिशत की दर से ब्याज देना होगा. बैंक ऑफ महाराष्ट्र में होम लोन पर इंटरेस्ट रेट 7.80 से लेकर 9.70 प्रतिशत तक, फेडरल बैंक में 7.85 से लेकर 9.45 प्रतिशत तक, पंजाब एंड सिंध बैंक में 7.90 से लेकर 9 प्रतिशत तक है.

यूको और यूनियन बैंक में 7.90 से शुरू है इंटरेस्ट रेट
यूको बैंक में 7.90 से लेकर 11.60 प्रतिशत तक होम लोन पर इंटरेस्ट रेट है. वहीं, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 7.90 से लेकर 9.60 प्रतिशत तक, बैंक ऑफ बड़ौदा में 7.95 से लेकर 9.30 प्रतिशत तक, IDFC बैंक में 7.95 से लेकर 8.70 प्रतिशत तक, कोटक महिंद्रा बैंक में 7.99 से लेकर 9.15 प्रतिशत तक होम लोन पर इंटरेस्ट रेट चल रहा है.

SBI में कितना है इंटरेस्ट रेट?
देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में होम लोन पर 8.05 प्रतिशत से लेकर 8.75 प्रतिशत तक इंटरेस्ट रेट है. वहीं, HDFC बैंक में 8.10 से लेकर 9 प्रतिशत तक और ICICI बैंक में 8.10 से लेकर 9.10 प्रतिशत तक होम लोन पर इंटरेस्ट रेट है. IDBI बैंक में होम लोन पर 8 से लेकर 11.15 प्रतिशत तक और केनरा बैंक में 8.05 से लेकर 10.30 प्रतिशत तक इंटरेस्ट रेट है.

बैंक की वेबसाइट के अनुसार है DATA
आपको बता दें कि ये सभी डेटा बैंक की वेबसाइट (26 सितंबर, 2022) के अनुसार है. यदि RBI रेपो रेट बढ़ाता है तो इन बैंकों की होम लोन पर ब्याज दर भी बढ़ जाएगी. इसलिए यदि आप होम लोन लेकर घर लेने की सोच रहे हैं तो ये डेटा आपके काफी काम आ सकती है.

VIDEO : कंफर्म तत्काल टिकट झट से हो जाएगा बुक, जानें किस मोड से सबसे तेजी से होता है पेमेंट


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

15 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

13 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

15 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

15 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

18 hours ago