✕

होम / यूटिलिटी / कैसे बदल रहा है होम्योपैथी का सिस्टम, सॉफ्टवेयर दे रहा है सलाह

कैसे बदल रहा है होम्योपैथी का सिस्टम, सॉफ्टवेयर दे रहा है सलाह

मरीज होम्योपैथी के इलाज के लिए डॉक्‍टर के पास आता है तो वो उसकी बीमारी जानकर, डिटेल्‍स सॉफ्टवेयर में डाल देते है. जिससे सॉफ्टवेयर उन्हें उस बीमारी के इलाज के लिए 5 या 6 दवाओं की सलाह दे देता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

होमियोपैथी को लेकर सामान्य तौर पर ये धारणा होती है कि इसका असर काफी देरी से होता है, लोग मेडिसिन की इस विधा का इस्तेमाल कुछ कम ही बीमारियों के लिए करते है. लेकिन BW healthcare के कार्यक्रम में पहुंचे नेमनाथ होमियोपैथी मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर के चेयरमैन डॉक्टर प्रदीप गुप्ता की माने तो अब होमियोपैथी काफी हद तक बदल गयी है. सामान्य रोगों के इलाज के लिये ही नहीं  बल्कि बड़ी बीमारियों का भी इसमें प्रभावी इलाज मौजूद है.

सफ्टवेयर से हो रहा है इलाज
डॉ प्रदीप गुप्ता बताते है कि आज होमियोपैथी के डॉक्टर मरीजो के इलाज के लिए सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर रहें है. इसके बारे में विस्तार से बताते हुए वो कहते है कि आज जब कभी भी मरीज उनके पास आता है तो वो उसकी बीमारी जानकर डिटेल्‍स सॉफ्टवेयर में डाल देते है. जिससे सॉफ्टवेयर उन्हें उस बीमारी के इलाज के लिए 5 या 6 दवाओं की सलाह दे देता है, उसके बाद ये डॉक्टर के अनुभव और उसकी जानकारी पर निर्भर करता है कि वो उनमें से कौन सी दवा मरीज को देता है. ये पूरी तरह से उसके क्‍लीनिकल अनुभव और ज्ञान पर निर्भर करता है कि वो कौन सी दवा देता है. 

कोरोना में भी होमियोपैथी ने निभाया बड़ा रोल
डॉ प्रदीप बताते है कि सिर्फ रोजमर्रा की बीमारियों में ही नहीं बल्कि बड़ी बीमारियों में भी होमियोपैथी बड़ी भूमिका निभा रही है. डॉक्‍टर प्रदीप गुप्‍ता बताते हैं कि उन्‍होंने कोरोना की पहली और दूसरी वेव के दौरान होम्‍योपैथी की चार से पांच दवाएं प्रिवेंटिव मेडिसिन दी थी. वो बताते हैं कि पहली वेव में ये दवाएं उन्‍होंने साढ़े 6 लाख लोगों को जिनमें से सिर्फ 45 को कोरोना हुआ. दूसरी वेव में उन्‍होने अस्‍पताल में होम्‍योपैथी से 12565 का ईलाज किया जिसमें 6 की मौत हुई. वो बताते हैं इसके नतीजे बड़े उत्‍साहजनक रहे. डॉक्‍टर साहब ने  ये भी बताया कि सेकेंड वेव में भी आगरा, फिरोजाबाद और दिल्‍ली एनसीआर के कई मरीजों को वो दवा दी गई थी.

हार्ट अटैक और कैंसर जैसी बीमारियों में भी कारगर है होम्‍योपैथी
आज होम्‍योपैथी का विकास इस स्‍तर तक हो गया है कि वो हार्ट अटैक और कैंसर जैसी बड़ी बीमारियों में भी ईलाज करने की ताकत रखती है. हार्ट अटैक में जहां होम्‍योपैथी में आर्सिका, स्‍पाईजिलिया, एफोनाइट जैसी दवाएं दी जाती जिन्‍हें आप अपने डॉक्‍टर से परामर्श के बाद ले सकते हैं. जबकि कैंसर के प्रथम स्‍टेज का उपचार भी इसमें मौजूद है. जो 5 मिनट से लेकर 20 मिनट तक असर दिखाने में कामयाब रहती हैं.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

16 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

14 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

16 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

17 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

19 hours ago