✕

होम / यूटिलिटी / चाइनीज एप लोन मामले को लेकर गृह मंत्रालय ने ली अहम बैठक, अब और सख्‍त होगा शिकंजा

चाइनीज एप लोन मामले को लेकर गृह मंत्रालय ने ली अहम बैठक, अब और सख्‍त होगा शिकंजा

सोमवार को हुई एक बैठक के बाद सरकार ने RBI को NBFC को हर साल KYC कराने के निर्देश दिया हैं. ये कदम चाइनीज लोन एप कंपनियों के द्वारा हो रहे फ्रॉड को लेकर उठाया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देश में चाइनीज लोन एप के जरिए छोटी-छोटी राशियों का कर्ज देने वाली कंपनियों को लेकर गृह मंत्रालय सख्‍त हो गया है. इस मामले में सोमवार को हुई एक बैठक के बाद सरकार ने आरबीआई को एनबीएफसी को हर साल केवाईसी कराने के निर्देश दिया हैं. ये कदम चाइनीज लोन एप कंपनियों के द्वारा हो रहे फ्रॉड को लेकर उठाया गया है. ये कंपनियां लोगों को लोन देकर उनसे कर्ज वसूलने के नाम पर उनका मानसिक शोषण कर रही थी.जिसके बाद कई लोगों ने आत्‍महत्‍या भी कर ली थी, जिसके बाद आज गृह मंत्रालय ने इस मामले में हाई लेवल मीटिंग की है, जिसके बाद ये निर्देश दिए गए हैं.

कौन-कौन हुआ मीटिंग में शामिल

आज गृह मंत्रालय में चानीज ऐप लोन मामले को लेकर एक हाई लेवल मीटिंग हुई, जिसमें वित्‍त मंत्रालय, एमसीए मिनिस्‍ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स सहित आरबीआई के अधिकरियों की गृह मंत्रालय में एक अहम बैठक हुई. जिसके बाद सरकार ने कई महत्‍वपूर्ण कदम उठाने को कहा है, जिसमें सरकार ने आरबीआई को एनबीएफसी की हर साल केवाईसी कराने को कहा है. साथ ही सरकार ने ये भी कहा है कि वो फिनटैक कंपनियों के रेग्‍यूलेशन को और सख्‍त करें.

क्‍या है चाइनीज लोन एप मामला

दरअसल बीते महीने बेंग्‍लुरु पुलिस ने एक रैकेट का भंडाफोड़ किया था. जिससे पूछताछ में पता चला कि एप के जरिए लोन बांटने वाले इन एप का चीन से कनेक्‍शन है. इस पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने बेंग्‍लूरु में इन कंपनियों के वहां छापेमारी की थी.जिसमें कई जाली दस्‍तावेज भी बरामद हुए थे. इस मामले में अलग-अलग लोगों के खिलाफ 18 एफआईआर भी दर्ज हैं. जिनकी पुलिस और ईडी जांच कर रही है. इसे रेड में कई कंपनियों से 17 करोड़ रुपये की राशि भी बरामद की गई थी.

लगातार बढ़ रहे थे आत्‍महत्‍या के मामले

चाइनीज एप लोन मामले में चाइनीज कंपनियों के मानसिक उत्‍पीड़न के कारण अब तक कई लोग आत्‍महत्‍या कर चुके हैं. जिसके बाद ये मामला काफी बड़ा हो गया था. लगातार सामने आई आत्‍महत्‍या के मामलों के कारण ही इस मामले में जांच चल रही है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

10 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

4 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

4 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

5 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

7 hours ago