होम / यूटिलिटी / नहीं जा पा रहे बैंक? ऐसे इस्तेमाल करें SBI की WhatsApp Banking!

नहीं जा पा रहे बैंक? ऐसे इस्तेमाल करें SBI की WhatsApp Banking!

SBI यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, भारत में पब्लिक सेक्टर का सबसे बड़ा बैंक है और SBI ने भी अपनी WhatsApp बैंकिंग सेवा की शुरुआत कर दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हम सभी की जिंदगी में कभी न कभी ऐसा होता है कि हमें बैंक जाने की बहुत ज्यादा जरूरत होती है लेकिन किसी न किसी वजह से हम बैंक नहीं जा पाते और इस वजह से हमारा बहुत जरूरी कोई काम अधूरा रह जाता है. इसीलिए विभिन्न बैंकों द्वारा अपने कंज्यूमर्स को इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और WhatsApp बैंकिंग जैसे विकल्प प्रदान किए जाते हैं जिससे जरूरत पड़ने पर आपका कोई काम अधूरा न रह जाए. 

WhatsApp बैंकिंग से मिलेगी ये जानकारी
SBI यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, भारत में पब्लिक सेक्टर का सबसे बड़ा बैंक है और SBI ने भी अपनी WhatsApp बैंकिंग सेवा की शुरुआत कर दी है. अगर आपका भी कोई बहुत जरूरी काम बैंक की शाखा में जाकर ही पूरा हो सकता है और आप किसी कारणवश बैंक नहीं जा पा रहे हैं तो SBI द्वारा शुरू की गई यह पहल आपके काफी काम आ सकती है. SBI की WhatsApp बैंकिंग सेवा का इस्तेमाल करके आप अकाउंट में मौजूद रकम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और साथ ही पिछली पांच ट्रांजेक्शनों के बारे में भी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. 

कौन उठा सकता है फायदा?
WhatsApp एक इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है जिसके माध्यम से आम नागरिक और वरिष्ठ नागरिक भी SBI की अधिकतर बैंकिंग सुविधाओं का फायदा उठा पाएंगे. बैंक द्वारा शुरू की गई इस सुविधा का सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि आपको छोटे-मोटे कामों के लिए बैंक की शाखा में जाकर लंबी लाइनों में घंटों तक खड़ा नहीं रहना पड़ेगा.

पहले करें रजिस्टर
अगर आप भी SBI की WhatsApp बैंकिंग सुविधाओं का फायदा उठाना चाहतें है तो आपको सबसे पहले अपना अकाउंट रजिस्टर करना होगा. अगर आप बैंक के साथ रजिस्टर्ड नहीं हैं और आप इस सुविधा का इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं तो आपको सबसे पहले बैंक की तरफ से खुद को रजिस्टर करने की मैसेज आएगा. 

रजिस्टर्ड लोग करें ये काम
अगर आप बैंक के साथ रजिस्टर्ड हैं तो SBI की WhatsApp बैंकिंग सेवाओं का फायदा उठाने के लिए आपको, +917208933148 दिए गए नंबर पर WAREG मैसेज भेजना है. यह मैसेज भेजते हुए केवल एक ही बात का ध्यान रखें कि आप मेसेज उसी नंबर से भेज रहे हैं जो आपके बैंक अकाउंट के साथ रजिस्टर्ड है. एक बार मैसेज भेजने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा और फिर आप SBI की WhatsApp बैंकिंग सेवाओं का फायदा उठा सकते हैं. 

रजिस्ट्रेशन के बाद क्या?
खुदको रजिस्टर करने के बाद, 9022690226 इस नंबर को सेव कर लें और Whatssapp से ‘Hi’ लिखकर भेजें. अगर आपको एक नया नंबर सेव करना ज्यादा झंझट भरा लग रहा हो तो ध्यान दें कि आपके WhatsApp पर पहले ही एक मैसेज आया हुआ होगा जिसमें आपको खुदको रजिस्टर करने के लिए धन्यवाद कहा गया होगा. आपको बस इस नंबर पर Hi रिप्लाई करना है. उसके बाद SBI का WhatsApp Bot आपको एक मैसेज भेजेगा जिसमें आपके सामने अकाउंट बैलेंस, मिनी स्टेटमेंट और खुदको WhatsApp बैंकिंग से हटाने जैसे विकल्प दिए जाएंगे. अगर आप किसी और बारे में पूछताछ करना चाहते हैं तो आप वो लिखकर भी भेज सकते हैं.
 

यह भी पढ़ें: ITR Filing: Form 16 भर रहे हैं? इन बातों का रखें विशेष रूप से ध्यान!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

1 day ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

3 days ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

3 days ago

1 अक्टूबर से 135 साल पुराने कानून की जगह लेगा नया एक्ट, डिजिटल बैंकिंग रिकॉर्ड होंगे मान्य

नए कानून में कागजी रिकॉर्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल, वर्चुअल और क्लाउड पर मौजूद बैंकिंग डेटा को भी कानूनी साक्ष्य के तौर पर मान्यता दी जाएगी.

5 days ago

सितंबर के पहले दिन महंगाई का झटका! ATF 5.46% महंगा, LPG सिलेंडर भी बढ़ा

सितंबर के पहले दिन विमान ईंधन और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी, घरेलू LPG, पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं

01-September-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

23 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

12 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

12 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago