होम / यूटिलिटी / EPFO ने Aadhaar Card के संबंध में लिया ये अहम फैसला, अब नहीं होगा वैध!

EPFO ने Aadhaar Card के संबंध में लिया ये अहम फैसला, अब नहीं होगा वैध!

सर्कुलर में बताया गया है कि जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में वैध माने जाने वाले डाक्यूमेंट्स की लिस्ट में से आधार को हटा दिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की तरफ से इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. हाल ही में EPFO ने जानकारी देते हुए बताया कि आधार कार्ड (Aadhaar Card) को लेकर संगठन की तरफ से एक काफी महत्त्वपूर्ण फैसला लिया गया है. EPFO ने एक सर्कुलर के माध्यम से जानकारी डेट एहुए बताया है कि अब आधार कार्ड को जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा. 

अब Aadhaar Card नहीं है वैध?
यह सर्कुलर 16 जनवरी को जारी किया गया था और संगठन का कहना है कि यह फैसला UIDAI द्वारा 2023 में जारी किये गए एक आदेश को ध्यान में रखकर लिया गया है. सर्कुलर में जानकारी देते हुए बताया गया है कि जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में वैध माने जाने वाले डाक्यूमेंट्स की लिस्ट में से आधार को हटा दिया गया है. इस संबंध में UIDAI द्वारा एक पत्र भेजा गया था और इस पत्र में स्पष्ट तौर पर कहा गया था कि आधार कार्ड (Aadhaar Card) को जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में वैध माने जाने वाले डाक्यूमेंट्स की लिस्ट में से डिलीट करना होगा. इसी तरह आधार को जन्मतिथि में बदलाव करने के लिए वैधता प्राप्त डाक्यूमेंट्स की लिस्ट में से भी हटा दिया गया है. 

Aadhaar Card को क्यों हटाया गया?
कुछ समय पहले UIDAI को पता चला था कि बहुत सी संस्थाएं ऐसी हैं जो आधार को जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में वैध मानती हैं और इन संस्थाओं में EPFO का नाम भी शामिल था. लेकिन UIDAI द्वारा स्पष्ट तौर पर यह साफ कर दिया गया था कि, हालांकि आधार कार्ड (Aadhaar Card) एक विशिस्ष्ट पहचान प्रमाण के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन आधार एक्ट 2016 के अनुसार इसे जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में वैध नहीं माना जा सकता. सर्कुलर में यह भी स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि आधार को जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में वैध माने जाने वाले डाक्यूमेंट्स की लिस्ट में से हटाने का फैसला पहले जारी की गई SOP के जॉइंट डिक्लेरेशन के अनुबंध 1 में मौजूद टेबल बी (Table B) के आधार पर हटाया गया है. इस फैसले को CPFC (केंद्रीय भविष्य निधि कमिश्नर) के द्वारा भी मंजूरी दे दी गई है.

अब आगे क्या?
UIDAI के सर्कुलर में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि आधार एक्ट 2016 के अनुसार आधार कार्ड (Aadhaar Card) को जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में वैध नहीं माना जा सकता. अब जब EPFO द्वारा आधार कार्ड को वैध नहीं माना जायेगा तो ऐसे में सवाल उठता है कि ऐसे कौन से प्रमाण हैं जिन्हें जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में EPFO के समक्ष पेश किया जा सकता है. निम्नलिखित डाक्यूमेंट्स को आप EPFO के समक्ष जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में दर्ज करवा सकते हैं. 

1.    रजिस्ट्रार द्वारा जारी किया गया बर्थ सर्टिफिकेट

2.    किसी सरकारी बोर्ड या यूनिवर्सिटी के द्वारा जारी की गई मार्कशीट

3.    SLC यानी स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र

4.    PAN कार्ड (PAN Card)

5.    सरकार द्वारा जारी किया गया डोमिसिल सर्टिफिकेट
 

यह भी पढ़ें: हमारी अर्थव्यवस्था को लेकर सामने आई ऐसी खबर, सुनकर खुश हो जाएगा दिल

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

2 days ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

2 days ago

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

4 days ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

6 days ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

6 days ago


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago