होम / यूटिलिटी / एक ऐसा 'फ्रेंडली लोन', जिसमें आपको हर महीने किश्त देने की जरूरत नहीं

एक ऐसा 'फ्रेंडली लोन', जिसमें आपको हर महीने किश्त देने की जरूरत नहीं

आप पर हर महीने उसकी किश्त जमा करने का दबाव नहीं रहता. यानी अन्य लोन की तरह इसकी EMI फिक्स नहीं होती.

चंदन कुमार 4 years ago

नई दिल्ली: क्या आप कभी ऐसा सोचते हैं कि काश! कोई ऐसा लोन हो, जिसे लेने के बाद आपका काम भी बन जाए और हर महीने इंस्टॉलमेंट देने का प्रेशर भी आप पर न बने? ज्यादातर लोग यही कहेंगे कि ऐसा तो हो ही नहीं सकता, तो हम आपको बता दें कि ऐसा हो सकता है. जी हां, आपने ठीक पढ़ा, यह संभव है. यदि आप अपनी किसी जीवन बीमा पॉलिसी के तहत लोन लेते हैं तो ऐसा संभव है.

क्या है शर्त
हम इसे LIC की किसी पॉलिसी के माध्यम से समझते हैं. यदि आपके पास LIC की कोई जीवन बीमा पॉलिसी है तो आप उसके आधार पर लोन ले सकते हैं. लेकिन इसके लिए एक शर्त है : कम से कम 3 वर्ष तक उस पॉलिसी का सालाना प्रीमियम जमा होना चाहिए. इसके बाद ही आप लोन लेने के लिए Eligible हो सकेंगे.

कितना मिल सकता है लोन
फाइनेंशियल एडवाइजर शंकर कुशवाहा के अनुसार, यदि आपने जीवन बीमा पॉलिसी का प्रीमियम लगातार 3 साल तक जमा किया है तो आपको जमा प्रीमियम का 44 प्रतिशत तक लोन मिल सकता है. यदि आपको यही प्रीमियम जमा करते हुए 4 साल हो गए हों तो आपको 47 प्रतिशत लोन मिल सकता है. इसी तरह यह लोन अमाउंट की एलिजिबिलिटी प्रीमियम जमा करने के हिसाब से बढ़ती जाती है.

मान लीजिए, यदि आपने 21 साल के लिए 5 लाख रुपये सम एश्योर्ड की कोई जीवन बीमा पॉलिसी ली हुई है तो आपका सालाना प्रीमियम लगभग 23,500 रुपये बनेगा. यदि आप लगातार तीन साल तक प्रीमियम जमा करते हैं तो आपकी जमा राशि 70,500 रुपये हो जाएगी. इसके बाद आपको 44 प्रतिशत के हिसाब से लगभग 31 हजार रुपये का लोन मिल जाएगा. वहीं, यदि आप 4 साल तक प्रीमियम दे चुके हैं तो आपको लगभग 44 हजार रुपये तक लोन मिल जाएगा.

कितना लगता है ब्याज
यदि आप जीवन बीमा पॉलिसी के तहत लोन लेते हैं तो आपको 10 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देना होगा. आपको ये भी बता दें कि LIC पॉलिसी के आधार पर दिए जाने वाले लोन का ब्याज हर 6 महीने में जनरेट होता है. 

क्या राहत मिलती है
सबसे पहली राहत तो यही होती है कि आप पर हर महीने उसकी किश्त जमा करने का दबाव नहीं रहता. यानी अन्य लोन की तरह इसकी EMI फिक्स नहीं होती. यानी आपके पास जिस महीने जितना पैसा इकट्ठा होता है, उस हिसाब से आप किश्त जमा कर सकते हैं. यह पूरी तरह से आप पर निर्भर रहता है. यदि किसी महीने आप लोन की किश्त जमा नहीं भी करेंगे तो आपसे कोई सवाल नहीं करेगा. हां, ध्यान रखिए कि ब्याज जुड़ता रहेगा.

यदि लोन की किश्त कभी जमा नहीं करें तो क्या होगा
यदि आप लोन की किश्त जमा नहीं करेंगे, तो जब आपकी पॉलिसी पूरी तरह से मैच्योर हो जाएगी, तब इंटरेस्ट के साथ आपके मैच्योरिटी अमाउंट में से लोन का पैसा काट लिया जाएगा और बचा हुआ अमाउंट आपको दे दिया जाएगा.

किन डॉक्यूमेंट्स की होती है जरूरत और कितना लगता है समय
जीवन बीमा पॉलिसी के अंतर्गत लोन लेने में बहुत अधिक पेपर वर्क नहीं होता. इसके लिए आपको ओरिजिनल पॉलिसी, बैंक पास बुक की कॉपी, एक कैंसल चेक, आधार कार्ड कॉपी और लोन फॉर्म जमा करना होगा. इसके बाद एक सप्ताह के अंदर आपके अकाउंट में लोन का पैसा आ जाएगा.

VIDEO : कभी 1 रुपये का था इस कंपनी का शेयर, आज निवेश करने वाले बन गए करोड़पति


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

20 hours ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

20 hours ago

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

2 days ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

4 days ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

4 days ago


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

14 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

12 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

12 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

18 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

16 hours ago