✕

होम / यूटिलिटी / GST: एक जगह से दूसरी जगह सोना ले जाने वाले सावधान! लागू होने जा रहा यह जरूरी नियम

GST: एक जगह से दूसरी जगह सोना ले जाने वाले सावधान! लागू होने जा रहा यह जरूरी नियम

जीएसटी काउंसिल (GST Council) की 28-29 जून को एक अहम बैठक होने जा रही है. इसमें सोने या कीमती रत्नों के ट्रांसपोर्टेशन पर एक बड़ा फैसला लिया जा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: जीएसटी काउंसिल (GST Council) की 28-29 जून को एक अहम बैठक होने जा रही है. इसमें सोने या कीमती रत्नों के ट्रांसपोर्टेशन पर एक बड़ा फैसला लिया जा सकता है. एक ही राज्य में एक शहर से दूसरे शहर में सोने या कीमती रत्नों को ले जाने के लिए ई-वे बिल अनिवार्य हो सकता है. दो दिवसीय बैठक में इसपर मुहर लग सकती है कि 2 लाख से अधिक कीमत के सोने या अन्य रत्नों के ट्रांसपोर्टेशन पर ई-वे बिल अनिवार्य होगा. चाहे ट्रांसपोर्टेशन एक ही राज्य के एक शहर से दूसरे शहर में ही क्यों न जा रहा हो.

क्या होता है ई-वे बिल
E-Way Bill एक प्रकार का Electronic Bill होता है. GST System आने के बाद माल को एक जगह से दूसरी जगह भेजने के लिए ऑनलाइल बिल भी बनाना होता है. ऑनलाइन बनने के साथ ही यह बिल GST पोर्टल पर भी रजिस्टर्ड हो जाता है. इसी ऑनलाइन बिल को E-Way Bill कहा जाता है. इससे पारदर्शिता बढ़ जाती है, साथ ही टैक्स चोरी पर भी कंट्रोल होता है.

सोने के ट्रांसपोर्टेशन पर ई-वे बिल लगाने से क्या फायदा होगा
सोने के व्यापार में पारदर्शिता लाने के लिए ई-वे बिल बहुत जरूरी है. सरकारी दावे के अनुसार यदि ऐसा होता है तो Gold के कारोबार के सही-सही आंकड़े इकट्ठा करने में मदद मिलेगी. जानकारों की मानें तो सोना के व्यापार में नकद का बड़े पैमाने पर होता है. ई-वे बिल लागू होते ही नकद वाले कारोबार पर बहुत हद तक रोक लग जाएगी. एक अनुमान के मुताबिक सोने के कारोबार नकद में करने पर व्यापारी को 1000-1500 रुपये प्रति तोला फायदा होता है. ई-वे बिल नहो होने के कारण कई लेन-देन का हिसाब नहीं होता है. यदि सोने के ट्रांसपोर्टेशन पर भी ई-वे बिल लागू हो जाए तो सभी लेनदेन का रिकॉर्ड रहेगा और टैक्स चोरी रोकी जा सकेगी.

2 लाख रुपये की सीमा
GOM ने अपने सुझाव में कहा है कि ई-वे बिल नियम के लिए न्यूनतम सीमा 2 लाख रुपये होनी चाहिए. राज्य चाहें तो इससे भी ज्यादा धनराशि की सीमा तय कर सकते हैं.

आपको बता दें कि फिलहाल 50 हजार या उससे अधिक मूल्य के सामान के लिए ई-वे बिल जरूरी है, पर सोना और महंगे रत्नों को इससे बाहर रखा गया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

2 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

1 hour ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

2 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

1 hour ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

5 hours ago