होम / BW क्लास / रेलवे से सफर तो करते हैं, लेकिन क्या जानते हैं जंक्शन या टर्मिनल का मतलब? 

रेलवे से सफर तो करते हैं, लेकिन क्या जानते हैं जंक्शन या टर्मिनल का मतलब? 

लाखों यात्रियों को उनके डेस्टिनेशन तक पहुंचाने के साथ-साथ गुड्स ट्रांसपोर्टेशन में अहम भूमिका निभाने वाले रेलवे के बारे में कई ऐसी बातें हैं, जिनके बारे में अधिकांश लोगों को जानकारी नहीं है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

लाखों यात्रियों को उनके डेस्टिनेशन तक पहुंचाने के साथ-साथ गुड्स ट्रांसपोर्टेशन में अहम भूमिका निभाने वाले रेलवे के बारे में कई ऐसी बातें हैं, जिनके बारे में अधिकांश लोगों को जानकारी नहीं है. उदाहरण के तौर पर, क्या आप जानते हैं कि रेलवे स्टेशनों पर जंक्शन या टर्मिनल क्यों लिखा होता है? यदि नहीं, तो चलिए पता लगाते हैं.

जंक्शन का मतलब?
रेलवे में जंक्शन को समझने के लिए जंक्शन शब्द का मतलब समझना ज़रूरी है. जंक्शन शब्द का अर्थ ही होता है जोड़ने वाला. लिहाजा, एक ऐसा स्टेशन जहां से एक से ज्यादा रेल मार्ग निकलते हैं. जब ट्रेनों को रूट बदलना होता है, तो जंक्शन पर आकर ही बदलती हैं. यात्रा के दौरान कई बार अपने महसूस भी किया होगा कि जंक्शन कोई बड़ा स्टेशन ही होता है, जहां कई ट्रैक होते हैं. एक अनुमान के मुताबिक, देश में 300 से ज्यादा रेलवे जंक्शन हैं.

टर्मिनल या टर्मिनस
आपने कुछ रेलवे स्टेशनों पर टर्मिनल या टर्मिनस लिखा भी देखा होगा. जैसे कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस यानी CST. शायद आप यह भी जानते होंगे कि CST के आगे ट्रेन नहीं जाती. तो यदि किसी रेलवे स्टेशन पर टर्मिनस या टर्मिनल लिखा है, तो इसका मतलब है कि उस स्टेशन से आगे रेलवे ट्रैक नहीं है. दूसरे शब्दों में कहें तो ट्रेन ऐसे स्टेशन पर जिस दिशा से आती है, उसे उसी दिशा में वापस जाना होता है. एक अनुमान के मुताबिक, देश में 27 ऐसे स्टेशन हैं, जहां टर्मिनस या टर्मिनल लिखा हुआ है.

सेंट्रल का मतलब?
कुछ रेलवे स्टेशनों पर उसके नाम के बाद सेंट्रल भी लिखा होता है. जैसे कि मुंबई सेंट्रल, चेन्नई सेंट्रल या कानपुर सेंट्रल. इसका मतलब है कि वो संबंधित शहर का सबसे महत्वपूर्ण और व्यस्त स्टेशन है. दूसरे शब्दों में कहें तो शहर के सबसे पुराने और बिजी स्टेशन के नाम के आगे सेंट्रल जोड़ा जाता है. फिलहाल देश में कुल 5 सेंट्रल स्टेशन हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है Digital Arrest जिसको लेकर PM Modi ने जताई चिंता, कैसे इससे बचा जा सकता है?

ऑनलाइन फ्रॉड के खतरे के बीच आजकल डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं जिसमें लोग मिनटों में अपनी जीवन की जमा-पूंजी गंवा दे रहे हैं.

28-October-2024

क्या है BRICS करेंसी जिसको बताया जा रहा डॉलर का विकल्प, ऐसा हुआ तो क्या होगा बदलाव?

दुनिया की इन 3 महाशक्तियों के अलावा ब्रिक्‍स समूह में शामिल 7 अन्‍य देशों ने आपसी व्‍यापार में स्‍थानीय मुद्रा के इस्‍तेमाल पर सहमति जताई.

25-October-2024

BW Class: क्या होता है फ्रंट रनिंग, जिसके फेर में फंस गईं फिर कुछ कंपनियां?

फ्रंट रनिंग घोटाले में तीन कंपनियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है. इन कंपनियों के नाम आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC, फर्स्टक्राई और PNB हाउसिंग फाइनेंस हैं.

09-September-2024

BW Class: आखिर क्या होता है FPO और IPO? दोनों में क्या है अंतर? यहां जानें सब कुछ

क्या आप जानते हैं कि FPO और IPO क्या होता है और कोई कंपनी इसे क्यों लेकर आती है? साथ ही, FPO और इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) में फर्क क्या है? आइए आज इसी को समझते हैं.

13-April-2024

BW Class: UPI जानते हैं, PPI के बारे में पता है कुछ. इसका कैसे होता है इस्‍तेमाल?

RBI द्वारा थर्ड-पार्टी यूपीआई ऐप्स को पीपीआई से लिंक करने का प्रस्ताव दिया गया है. यूपीआई ट्रांजैक्शन के बारे में तो सब जानते लेकिन PPI के बारे में काफी कम लोगों को जानकारी होती है.

06-April-2024


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago