✕

होम / यूटिलिटी / क्‍या आप भी करते हैं Metro Line पर सफर, तो जान लीजिए मिलने जा रही है ये फ्री सुविधा 

क्‍या आप भी करते हैं Metro Line पर सफर, तो जान लीजिए मिलने जा रही है ये फ्री सुविधा 

एनएमआरसी 26 जनवरी से लेकर 4 फरवरी तक ये फ्री सुविधाएं देने जा रही है. उसका मानना है कि इससे डिजिटल इंडिया मिशन को और आगे बढ़ाया जा सकेगा.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

गणतंत्र दिवस के अवसर पर नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन अपने यात्रियों के लिए फ्री स्‍मार्ट कॉर्ड ऑफर करने जा रहा है. एनएमआरसी की प्रबंध निदेशक और नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने कहा कि नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 26 जनवरी से 4 फरवरी तक यात्रियों को एक्वा लाइन के लिए मुफ्त स्मार्ट कार्ड देने जा रहा है. उन्‍होंने कहा कि इससे जहां कार्ड के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा वहीं इससे डिजिटल इंडिया अभियान को बढ़ावा मिलेगा.


विशेष शिविर के जरिए मिलेगी सुविधा 
एनएमआरसी की प्रबंध निदेशक और नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने कहा कि नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन मुफ्त स्मार्ट कार्ड जारी करने के लिए एक विशेष शिविर आयोजित करेगा. एनएमआरसी इस शिविर का आयोजन भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के सहयोग से करने जा रहा है. इस अभियान में, NMRC स्टेशनों पर 26 जनवरी से 04 फरवरी तक SBI को-ब्रांडेड 'CITY 1' कार्ड मुफ्त में प्रदान करेगा. माहेश्वरी ने कहा कि हम यात्रियों से इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने और अभियान का अधिकतम लाभ उठाने का अनुरोध कर रहे हैं.


सोमवार को एक्‍वालाइन पर रही रिकॉर्ड पैसेंजरों की संख्‍या 
उन्होंने कहा कि एनएमआरसी 26 जनवरी को 'आजादी का अमृत महोत्सव' और एक्वा लाइन संचालन की चौथी वर्षगांठ मना रहा है. 16 जनवरी को एनएमआरसी ने एक दिन में सवारियों का अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया. निगम द्वारा साझा किए गए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को एक्वा लाइन पर 56,168 यात्रियों ने सफर किया, जो अब तक का सर्वाधिक है. 16 जनवरी को जनवरी में एवरेज पैसेंजरों की संख्‍या 41,757 यात्री रही है. जबकि दिसंबर 2022 में यह 41,496 थी और पिछले साल नवंबर में औसत सवारियां 43,430 यात्री थीं. यही नहीं अक्टूबर 2022 में यह 35,300 थी.


सेक्‍टर 51 मेट्रो स्‍टेशन पर बढ़ेगी सुविधा
एनएमआरसी ने कहा कि यात्रियों की सुविधा में इजाफे के लिए और यात्रियों के आवागमन को आसान बनाने के लिए, उन्होंने सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन पर एक अतिरिक्त एक्स-रे बैगेज मशीन, दो टिकट वेंडिंग मशीन और अतिरिक्त स्वचालित किराया संग्रह (एएफसी) गेट लगाए हैं. NMRC की एक्वा लाइन 2019 से नोएडा से ग्रेटर के बीच अपनी सेवाएं दे रही है. यह नोएडा में सेक्टर 51 से शुरू होती है और ग्रेटर नोएडा में डिपो तक फैली हुई है. इसमें वर्तमान में 21 मेट्रो स्टेशन शामिल हैं. नोएडा की प्रवक्ता निशा वधावन के मुताबिक एनएमआरसी ने अब तक 1,30,800 से ज्यादा स्मार्ट कार्ड बेचे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि रोजाना करीब 50 फीसदी यात्री स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल कर सफर करते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

6 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

36 minutes ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

25 minutes ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

1 hour ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

3 hours ago