✕

होम / यूटिलिटी / NHAI के लिए सिरदर्द बने ढाबे और सब्‍जी बेचने वाले, लिखना पड़ा पत्र

NHAI के लिए सिरदर्द बने ढाबे और सब्‍जी बेचने वाले, लिखना पड़ा पत्र

हालात ये हैं कि वहां ढाबों से लेकर दूसरे कई लोगों ने अपना कारोबार शुरू कर दिया है, जिसके कारण कई राज्‍यों में कई सड़कों पर अतिक्रमण होने से रास्‍ता कम हो गया है. उससे तो ट्रैफिक जाम होता है .

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के हाइवे पर बड़ी संख्‍या में अतिक्रमण हाइवे लिए सिरदर्द बन गया है. हालात ये हैं कि वहां ढाबों से लेकर दूसरे कई लोगों ने अपना कारोबार शुरू कर दिया है. जिसके कारण कई राज्‍यों में कई सड़कों पर अतिक्रमण होने से रास्‍ता कम हो गया है. उससे या तो ट्रैफिक जाम हो जाता है या हादसा होने की आशंका बढ़ गई है. अब ऐसे में एनएचएआई ने सभी राज्‍यों के सचिवों को पत्र लिखकर जल्‍द से जल्‍द उस अमिक्रमण को हटाने के लिए कहा है, जिससे रास्‍तों को अतिक्रमण से मुक्‍त कराया जा सके.

किस-किस ने किया है अतिक्रमण

इस परेशानी को लेकर एनएचएआई ने सभी राज्‍यों के सचिव को पत्र लिखा है. जिसमें कहा गया है कि हाईवे के किनारे बड़ी संख्‍या में ढाबे और सब्‍जी बेचने वालों ने अतिक्रमण कर रखा है. इस पत्र में साफ तौर पर ये भी लिखा है कि छत्‍तीसगढ़ के कई बड़े पुल है जहां स्थिति ऐसी बनी हुई है. जिससे परेशानी हो रही है.

लगातार चलाया जाए अतिक्रमण हटाओ अभियान

एनएचएआई ने इस पत्र में कहा है कि इस समस्‍या से निपटने के लिए इससे पहले भी कई बार ड्राइव चलाई गई है लेकिन उसका समाधान नहीं निकला है. ऐसे में जरूरी है कि इस ड्राइव को कुछ- कुछ समय बाद लगातार चलाया जाए. जिससे इसे पूरी तरह हटाया जा सके. राज्‍यों को ये भी कहा है कि वो इस मामले में जो कंपीटेंट अथॉरिटी है उससे भी बात करे. जिससे हाइवे पर फ्री ट्रैफिक को मूव कराया जा सके और हाइवे को सुरिक्षत भी बनाया जा सके.

हादसों की भी रहती है इससे आशंका 

हाइवे हो या कोई भी सड़क उस पर होने वाले इस तरह के अतिक्रमण से हादसों का डर बना रहता है. सड़क के छोटा हो जाने के कारण जहां गाडि़यों की स्‍पीड पर असर पड़ता है, वहीं दूसरी ओर इसके कारण कई और तरह की परेशानियां भी होती हैं.

सरकार बड़ी संख्‍या में कर रही है हाईवे का निर्माण

केन्‍द्र सरकार देश में नेशनल हाइवे का बड़ी तेजी से विकास कर रही है. इस कड़ी में सरकार देश के सभी राज्‍यों में लाखों करोड़ रुपये की लागत से दो लेन तीन लेन और एक्‍सप्रेस वे का निर्माण कर रही है. जिनका विकास तेजी से चल रहा है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

10 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

4 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

4 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

5 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

7 hours ago