✕

होम / यूटिलिटी / केन्‍द्र सरकार ने NPS को लेकर फिर साफ की स्थिति, कहा नहीं कर सकते ट्रांसफर

केन्‍द्र सरकार ने NPS को लेकर फिर साफ की स्थिति, कहा नहीं कर सकते ट्रांसफर

वित्‍त मंत्री ने कहा कि अगर एक राज्य ये उम्मीद करता है कि EPFO ​​के पास जमा पैसे को राज्यों को दे दिया जाए तो इसका जवाब है नहीं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पिछले कुछ समय से NPS नेशनल पेंशन स्‍कीम के फंड को राज्‍यों को दिए जाने की मांग को लेकर एक बार फिर केन्‍द्र सरकार ने अपनी स्थिति साफ कर दी है. केंद्र सरकार ने सोमवार को फिर स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) के लिए जमा राशि मौजूदा कानूनों के अनुसार राज्य सरकारों को नहीं दी जा सकती है. अगर वो ऐसी उम्‍मीद कर रहे हैं तो इसका जवाब है नहीं.

वित्‍त मंत्री ने दिया जवाब

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त सचिव विवेक जोशी दोनों ने कहा कि अगर कोई राज्य यह उम्मीद कर रहा है कि एनपीएस के लिए जमा किया गया पैसा उसे लौटाया जा सकता है तो यह नामुमकिन है. उन्‍होंने कहा कि उस पैसे पर कर्मचारियों का हक है. जमा किए गए पैसे पर ब्याज मिल रहा है और यह स्पष्टता होनी चाहिए कि पैसा सेवानिवृत्ति के बाद (कर्मचारियों) के हाथ में आता है. जमा किया गया पैसा सरकार के हाथ में आ जाएगा, यह असंभव है, केंद्र सरकार ने फिर स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) के लिए जमा राशि मौजूदा कानूनों के अनुसार राज्य सरकारों को नहीं दी जा सकती है.

अशोक गहलोत ने दिया था बयान

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में हालिया गिरावट का हवाला देते हुए कहा था कि राज्य सरकार के कर्मचारियों को शेयर बाजार पर नहीं छोड़ा जा सकता है. जहां राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) के फंड का निवेश किया जाता है. उन्होंने केंद्र से एनपीएस में जमा राज्य सरकार के कर्मचारियों के फंड को राज्‍य को देने का भी आग्रह किया था और कहा था कि अगर राज्य सरकार द्वारा लागू की जा रही पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) में फंड ट्रांसफर नहीं किया गया तो राज्य सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगा.

जयपुर में वित्‍त मंत्री ने कही ये बात

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण इन दिनों पोस्‍ट बजट पर चर्चा के लिए अलग-अलग राज्‍यों में दौरा कर रही है.  इसी कड़ी में वो सोमवार को जयपुर में बजट के बाद अलग-अलग प्रतिनिधियों के एक कार्यक्रम में बोल रही थी. वित्त सचिव जोशी ने कहा कि यह बहुत अच्छी स्थिति नहीं है कि कुछ राज्यों ने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को अपनाया है और अन्य राज्य भी इसकी मांग कर रहे हैं.  जोशी ने कहा कि यह चलन बहुत अच्छा नहीं है. कर्मचारियों को लगता है कि उन्हें फायदा होता है या नहीं, यह भी आने वाले वक्‍त में ही पता चलेगा.

जहां तक ​​बात है कि राज्य सरकारें अपना हिस्सा वापस मांग रही हैं, तो मैं कहना चाहूंगा कि कानून बहुत स्पष्ट है. राज्य सरकारों को वह पैसा नहीं मिल सकता है. उन्होंने कहा कि नई पेंशन योजना में पैसा कर्मचारियों से जुड़ा है और यह कर्मचारी और एनपीएस ट्रस्ट के बीच एक समझौते में है. इसके मुताबिक 80 फीसदी एन्युटी और 20 फीसदी एकमुश्त मिलती है. उन्होंने कहा, जहां तक ​​राज्य सोच रहे हैं कि हम वापसी करेंगे, मुझे लगता है कि मौजूदा नियमों के मुताबिक यह संभव नहीं है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

4 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

1 hour ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

3 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

4 hours ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

5 hours ago