✕

होम / यूटिलिटी / DA Hike: सरकार ने चलाई खुशियों की पिचकारी, केंद्रीय कर्मचारी तरबतर; अब नहीं सताएगी महंगाई 

DA Hike: सरकार ने चलाई खुशियों की पिचकारी, केंद्रीय कर्मचारी तरबतर; अब नहीं सताएगी महंगाई 

मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के DA में इजाफे की इच्छा पूरी कर दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों को जिस खुशखबरी का इंतजार था, वो उन्हें मिल गई है. सरकार ने महंगाई भत्‍ते (DA) में 4 फीसदी का इजाफा कर दिया है और इसके साथ यह बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया है. नई दर एक जनवरी, 2024 से लागू हैं. केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) ने DA में बढ़ोत्तरी का फैसला लिया है. पहले से ही यह उम्मीद लगाई जा रही थी कि चुनावी मौसम में सरकार इस मोर्चे पर कर्मचारियों को खुश्खबरी सुना सकती. 

पहले भी हुई थी वृद्धि
केंद्र सरकार के कर्मचारी महंगाई भत्ते यानी DA में बढ़ोतरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. DA कर्मचारियों के वेतन का एक कम्‍पोनेंट होता है, जिसका मकसद कर्मचारियों को महंगाई से कुछ राहत देना होता है. DA के बढ़कर 50 प्रतिशत तक पहुंचने से HRA सहित अन्य भत्तों और सैलरी कम्‍पोनेंट में भी वृद्धि हुई है. लिहाजा, DA में हुई इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों की सैलरी में भी अच्‍छा-खासा इजाफा हो गया है. सरकार के इस फैसले से देश के एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा. बता दें कि यह लगातार तीसरी छमाही है जब DA में सीधे 4% की वृद्धि हुई है.

ये भी पढ़ें - अब नहीं है Maldives का मोह, मुइज्जू के मुल्क पहुंचने वाले भारतीयों की संख्या घटी

इतना आएगा बोझ
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद बताया कि मंत्रिमंडल ने एक जनवरी, 2024 से केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किश्त को जारी करने की मंजूरी दी है. इसके अलावा पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (DR) की किश्त भी जारी की जाएगी. यह मूल वेतन/पेंशन की मौजूदा दर 46 फीसदी पर चार फीसदी की बढ़ोतरी है. महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दोनों के चलते सरकारी खजाने पर करीब 12,869 करोड़ रुपए सालाना का बोझ पड़ेगा. 

ग्रैच्युटी लिमिट बढ़ी 
DA में बढ़ोतरी के साथ ही परिवहन भत्ता, कैंटीन भत्ता और प्रतिनियुक्ति भत्ता सहित अन्य भत्तों में भी 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. इसके साथ ही मकान किराया भत्ता यानी HRA मूल वेतन के 27%, 19% और 9% से बढ़ाकर 30%, 20% और 10% किया गया है. इसके साथ ही सरकार ने ग्रैच्युटी की सीमा में भी बढ़ोत्तरी की है. इसे मौजूदा के 20 लाख रुपए से बढ़ाकर 25 लाख रुपए कर दिया गया है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

14 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

13 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

10 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

12 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

13 hours ago