✕

होम / यूटिलिटी / BW Spirituality Conclave: अपने रोजाना के जीवन में इस तरह लाएं आध्यात्मिकता!

BW Spirituality Conclave: अपने रोजाना के जीवन में इस तरह लाएं आध्यात्मिकता!

रोजाना किये जाने अपने कामों में आध्यात्मिकता को कैसे शामिल किया जा सकता है ये समझना भी बेहद जरूरी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जीवन में अध्यात्मिकता के मूल्य को समझने और अपने दैनिक जीवन में इसे इस्तेमाल करने के लिए आज BW बिजनेसवर्ल्ड (BW Businessworld) द्वारा भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई में BW आध्यात्मिकता कॉन्क्लेव (BW Spirituality Conclave) का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के दौरान अपने दैनिक जीवन और काम में आध्यात्मिकता की भूमिका को समझने के लिए एक विशेष पैनल का आयोजन भी किया गया था. 

अपने हर काम में कैसे लाएं आध्यात्मिकता?
एक आध्यात्मिक माइंडसेट की मदद से हम अपने जीवन को ज्यादा बेहतर बना सकते हैं ये बात तो शायद ज्यादातर लोग जानते हैं, लेकिन रोजाना किये जाने अपने कामों में आध्यात्मिकता को कैसे शामिल किया जा सकता है ये समझना भी बेहद जरूरी है. इस विषय पर अपने विचार प्रकट करते हुए ब्रह्मकुमारिज संस्था में अतिरिक्त प्रशासनिक प्रमुख के रूप में कार्यरत सिस्टर जयंती कहती हैं कि सबसे पहले तो ये जाने लेना जरूरी है कि मैं कौन हूं? इसके साथ ही वह जोर देते हुए यह भी कहती हैं कि हमारी आत्मीयता के बारे में यदि हमें पता होता है तो वह हमारे हर छोटे बड़े काम और कदम को प्रभावित करती है. उदाहरण देते हुए वो कहती हैं कि यदि हमारा रंग काला है तो यह बात हमेशा हमारे दिमाग पर हावी रहेगी और हम जो भी कहेंगे या करेंगे उस पर इस बात का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखेगा. 

शारीरिक और आत्मीय कल्याण के बीच का संतुलन
ज्यादातर लोग शारीरिक और आत्मीय कल्याण के बीच कंफ्यूज होते हैं और इन दोनों के बीच के संतुलन प्राप्त करने के लिए क्या करना चाहिए यह भी बहुत से लोगों का सवाल होता है. इस विषय पर अपने विचार प्रकट करते हुए योग लव की लेखक एवं फाउंडर इरा त्रिवेदी कहती हैं कि अगर कोई भी व्यक्ति अपने दैनिक जीवन में फिजिकल प्रैक्टिस को शामिल करता है तो यह उसके लिए काफी ज्यादा कल्याणकारी साबित हो सकती है. लोग अक्सर अपना वजन घटाने या फिर अन्य कारणों से योग करना शुरू करते हैं लेकिन फिर एक फिजिकल प्रैक्टिस के रूप में यह शरीर में मौजूद सभी बदलावों को मजबूती प्रदान करती है. किसी भी व्यक्ति को अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा एक्टिव प्रैक्टिसों का इस्तेमाल करना चाहिए. 

अपने दैनिक काम में कैसे शामिल करें आध्यात्मिकता?
सेलेब्रिटी शेफ एवं उद्यमी रणवीर बरार इस विषय पर बात करते हुए कहते हैं कि हमारा काम भी हमारी अपनी खोज का ही एक तरीका है. उनका मानना है कि आप अपने काम के अनुसार खुद को खोज सकते हैं और खुद को खोजने का यह एक सर्वश्रेष्ठ तरीका है. इसके साथ ही शेफ रणवीर कहते हैं कि उस मौलिक प्रश्न को समझना जरूरी है, जो कभी भी नहीं बदलता है और वो सवाल ये है कि आखिर हम यहां क्यों हैं? शेफ रणवीर के अनुसार अपने काम के आगे खुदको समर्पित करना ही उनके लिए आध्यात्मिक है.
 

यह भी पढ़ें: Delhi-NCR में डिजिटल रुपए में होगा लेन-देन, जानिए क्या है पूरा मामला?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

16 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

15 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

12 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

14 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

15 hours ago