✕

होम / यूटिलिटी / गुजरात में खुला बुलियन एक्सचेंज, भारत में जल्द हो सकता है सोने का एक रेट

गुजरात में खुला बुलियन एक्सचेंज, भारत में जल्द हो सकता है सोने का एक रेट

कश्मीर से लेकर के कन्याकुमारी तक बाजार में बिकने वाले रेट में काफी अंतर होता है. देश में सोने की कीमतों को तय करने में काफी पारदर्शिता आएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः हाल में गुजरात के गांधीनगर में देश के पहले बुलियन एक्सचेंज की शुरुआत हो गई है. इससे देश भर में सोना-चांदी खरीदने वाले ग्राहकों को बड़ा फायदा पहुंचने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि देश में अभी सोने की कीमत हर शहर में अलग होती है, इसमें लोकल टैक्स, जीएसटी, उपकर और मालभाड़ा की दर अलग से जोड़ी जाती है, जिसके चलते कश्मीर से लेकर के कन्याकुमारी तक बाजार में बिकने वाले रेट में काफी अंतर होता है. 

बुलियन एक्सचेंज से होंगे ये फायदे

बुलियन एक्सचेंज खुलने से देश में सोने की कीमतों को तय करने में काफी पारदर्शिता आएगी. सोने के भाव पहले की तुलना में कम होंगे, जिससे ग्राहकों को फायदा होगा और कारोबारियों का मार्जिन भी सही दिशा में रहेगा. सोने की क्वालिटी सेट करने में मदद मिलेगी क्योंकि एक ही प्लेटफॉर्म पर शुद्धता की स्टैंडर्ड सेटिंग होगी. चूंकि पूरे देश में अब एक ही जगह से सोना निकलेगा, इसलिए दाम तय करने और शुद्धता का पैमाना सेट करने में आसानी होगी. 

कारोबारियों को होंगे ये फायदे

ग्राहकों की बात करने के बाद अब हम बताते हैं कि इससे कारोबारियों का क्या फायदा होगा. पहली बात कोई फ्रेट चार्ज कारोबारियों को नहीं देना होगा. एक्सचेंज की मदद से सोने के कारोबारी इंटरनेशनल रेट्स पर सोना खरीद सकेंगे. ऐसे में कीमतें ज्यादा बढ़ेंगी नहीं. बुलियन एक्सचेंज खुलने से अंतरराष्ट्रीय कंपनियां एक ही प्लेटफॉर्म पर सोने और चांदी के भाव जाहिर करेंगी. इससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों कंपनियों को फायदा होगा.

वन नेशन वन गोल्ड रेट की अवधारणा होगी पूरी

कारोबारियों को इससे पूरे देश में वन नेशन वन गोल्ड रेट लागू करने में मदद मिलेगी. बुलियन एक्सचेंज की कैटेगरी में जो ज्वेलर्स आएंगे, वे अंतरराष्ट्रीय दामों पर सोने का आयात कर सकेंगे. इससे फ्रेट चार्ज यानी कि ढुलाई का खर्च बचेगा और सोने के भाव कम रखने में मदद मिलेगी. ढुलाई के चलते ही दाम में अंतर देखा जाता है. सोने-चांदी की कीमतें फिर इंटरनेशनल हिसाब से तय होंगी और इनमें ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा. इससे सोने की शुद्धता की गारंटी भी मिलेगी. 

क्यों बदल जाता है भाव

सोने का आयात शुल्क देश के लिए होता है, लेकिन पोर्ट से अलग-अलग राज्यों में भेजे जाने के बाद ट्रांसपोर्ट का खर्च आदि जुड़ने के बाद सोने का भाव बदल जाता है. माना जा रहा है कि जो ज्वैलर्स बुलियन एक्सचेंज की कैटेगरी में आएंगे वो सीधे गोल्ड का आयात कर सकेंगे. ऐसा करने से उन्हें फ्रेट चार्ज अलग से भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी. इससे मदद से सोने की कीमत को एकसमान रखने में मदद मिलेगी.

VIDEO: क्या है गोल्ड का घेवर? जानिए इसे बनाने वाले ने क्या बताई एक पीस की कीमत

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

2 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

2 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

2 hours ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

4 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

5 hours ago