✕

होम / यूटिलिटी / यूपी में मकान बनाना होगा अब और महंगा, जानिए ऐसा क्या होने जा रहा

यूपी में मकान बनाना होगा अब और महंगा, जानिए ऐसा क्या होने जा रहा

राज्य के लोगों को मकान बनाने में प्रयुंक्त होने वाली ईंटों की कालाबाजारी होने की संभावना भी हो गई है, क्योंकि सभी ईंट भट्ठा मालिकों ने अगले एक साल तक भट्टों को बंद करने का ऐलान कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश में मकान बनाने की लागत में बड़ा इजाफा हो सकता है. इसके साथ ही राज्य के लोगों को मकान बनाने में प्रयुंक्त होने वाली ईंटों की कालाबाजारी होने की संभावना भी हो गई है, क्योंकि  सभी ईंट भट्ठा मालिकों ने अगले एक साल तक भट्टों को बंद करने का ऐलान कर दिया है. इसकी वजह है सरकार द्वारा जीएसटी रेट्स को बढ़ाना और कोयले की कीमतों में वृद्धि जिससे उनकी ईंट बनाने की लागत काफी बढ़ गई है. 

पूरे प्रदेश में भट्ठा मालिक एक साल तक करेंगे हड़ताल

यूपी ब्रिक्स एसोसिएशन ने कहा है कि लाल ईंट को तैयार करने वाले सभी भट्टा मालिकों ने एक साल तक हड़ताल पर जाने का फैसला किया है. इस वजह से अक्टूबर से शुरू हो रहे सीजन में किसी तरह की कोई नई लाल ईंट नहीं बनेगी.  यूपी में अक्तूबर 2022 से सितंबर 2023 तक ईंट भट्ठे बंद रखने और देश में हड़ताल करने का फैसला लिया गया है. बता दें कि राज्य में 19 हजार ईंट भट्ठे हैं, जो एक वर्ष तक बंद रहेंगे.

क्यों लिया है ये कड़ा फैसला 

एसोसिएशन का कहना है कि सरकार भट्ठा पर काम कर रहे श्रमिकों को संविदा पर रखने पर जीएसटी दरों को 5 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी कर दिया है. वहीं कोयले की कीमत 350 फीसदी बढ़ गई है. इसके अलावा सरकार ने फ्लाई ऐश से बनने वाली ईंट पर जीएसटी को कम करते हुए 20 हजार फुट से ज्यादा की बिल्डिंग व सरकारी निर्माण में इसका प्रयोग करना शुरू कर दिया है. इससे लाल ईंट की मांग न के बराबर रह गई है. केवल छोटे स्तर पर मकान या बिल्डिंग बनाने वाले ही इन ईंटों को ले रहे हैं. 

आज भी है छोटे शहरों व कस्बों में लाल ईंट की मांग

प्रदूषण के चलते कई शहरों में एनजीटी के आदेश के चलते भट्ठा बंद हो गए हैं या फिर उनको दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है. लाल ईंट को बनाने के लिए मिट्टी की आवश्यकता पड़ती है. इसका भी पट्टा मिलने में भट्ठा मालिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. वहीं भट्ठा मालिकों का कहना है कि अब लाल ईंट की डिमांड केवल छोटे शहरों व कस्बों में रह गई है. ऐसे में उनकी लागत भी नहीं निकल पा रही है. फिलहाल एक ईंट का भाव 5.50 रुपये से लेकर छह रुपये तक है. अब भट्ठों के एक साल तक बंद रहने से इनकी कीमतों में इजाफा हो जाएगा, वहीं पड़ोसी राज्यों से इनकी सप्लाई होने लगेगी, जिसका बोझ केवल मकान बनाने वालों पर ही पड़ेगा. 

बेरोजगार होंगे लाखों लोग

भट्ठा मालिकों के इस कदम से लाखों लोग जो भट्ठों पर मजूदर के तौर पर काम करते हैं, वो बेरोजगार हो जाएंगे. ऐसे में उनके सामने भी परिवार को चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. वैसे ही देश में बेरोजगारी दर काफी ज्यादा है और उसमें असंगठित क्षेत्र का सबसे ज्यादा योगदान है. इसके कम होने के बजाए यह बढ़ेगी और मजदूरों का पलायन भी दूसरे राज्यों में बढ़ जाएगा, जो काम की तलाश में जाएंगे. 

VIDEO: आर्थिक मंदी को लेकर आप भी डरे हुए हैं? जानिए इसकी भारत में कितनी आशंका

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

1 hour ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

56 minutes ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

3 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

3 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

3 hours ago