✕

होम / यूटिलिटी / BoB की नई योजना, छात्रों को बिना गारंटर के आसान शर्तों पर मिलेगा लोन, जानिए कैसे?

BoB की नई योजना, छात्रों को बिना गारंटर के आसान शर्तों पर मिलेगा लोन, जानिए कैसे?

पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना छात्रों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, खासकर उन लोगों के लिए जो आर्थिक तंगी के कारण उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने छात्रों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है. बैंक ने प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी (पीएम-विद्यालक्ष्मी) योजना शुरू करने का ऐलान किया है, जिसके तहत स्टूडेंट्स को शिक्षा ऋण लेने के लिए किसी गारंटर या कोलेटरल की जरूरत नहीं होगी. यह योजना केंद्र सरकार की पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य वित्तीय समस्याओं के कारण छात्रों की शिक्षा में रुकावट को दूर करना है. तो आइए इस योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं.   

क्या है पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना?
प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना सरकार द्वारा शुरू की गई एक विशेष स्कीम है, जो उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है. इस योजना के तहत स्टूडेंट्स बिना किसी संपत्ति को गिरवी रखे और बिना किसी गारंटर के लोन प्राप्त कर सकते हैं.  

बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा है कि इच्छुक छात्र बैंक की वेबसाइट पर 'पीएम-विद्यालक्ष्मी प्लेटफॉर्म' के माध्यम से डिजिटल रूप से शिक्षा ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं. बैंक की 8,300 से अधिक शाखाओं, 12 विशेष शिक्षा ऋण स्वीकृति प्रकोष्ठ (ELSC) और 119 खुदरा परिसंपत्ति प्रसंस्करण प्रकोष्ठ (RAPC) के जरिए इस योजना के तहत लोन उपलब्ध कराया जाएगा.  

गारंटर या कोलेटरल की जरूरत नहीं  
बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यकारी निदेशक संजय मुदलियार ने बताया कि पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना का उद्देश्य मेधावी छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करना और उच्च शिक्षा को सुलभ बनाना है. इस योजना के तहत बिना किसी जमानत या गारंटर के लोन दिया जाएगा. इसके अलावा, आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी, जिससे स्टूडेंट्स को बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.  

ऐसे करें आवेदन  
अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको पीएम-विद्यालक्ष्मी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इस पोर्टल पर लॉग इन करके जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे और उसके बाद आवेदन को बैंक द्वारा प्रोसेस किया जाएगा. बता दें, ये योजना केवल 8 लाख रुपये तक की वार्षिक पारिवारिक आय वाले छात्रों के लिए है, जिसमें 10 लाख रुपये तक के ऋण पर 3% ब्याज छूट भी प्रदान की जाएगी. 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

3 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

1 week ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 week ago

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

14-September-2026


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

3 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

7 minutes ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

16 minutes ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

3 hours ago

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.

5 hours ago