होम / यूटिलिटी / डबल हो गईं होली की खुशियां, सरकार दे रही है फ्री सिलेंडर; ऐसे उठाएं लाभ

डबल हो गईं होली की खुशियां, सरकार दे रही है फ्री सिलेंडर; ऐसे उठाएं लाभ

होली के त्योहार पर उत्तर प्रदेश सरकार अपने राज्य की जनता को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत फ्री LPG सिलेंडर का वितरण करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

होली के अवसर पर उत्तर प्रदेश (यूपी) सरकार लोगों को फ्री सिलेंडर का तोहफा देने जा रही है. होली के त्योहार पर लोगों के लिए ये एक बड़ी खुशखबरी है. यूपी सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत करीब 2 करोड़ परिवार को होली पर फ्री सिलेंडर देगी. आपको बता दें, नवंबर 2023 में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के करीब 2 करोड़ लाभार्थी परिवारों के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत फ्री रसोई गैस सिलेंडर रिफिल वितरण अभियान शुरू किया गया था. इस योजना के तहत लाभार्थी वर्ग को साल में दो बार फ्री एलपीजी सिलेंडर देने की योजना है.

इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर

उत्तर प्रदेश के करीब दो करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत होली पर फ्री सिलेंडर का वितरण किया जाएगा. इस योजना का लाभ उन लोगों को मिलेगा जो उत्तर प्रदेश के निवासी हैं. इसके अलावा लाभार्थियों को अपने खाते को आधार से लिंक कराना होगा. इसके बाद इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. 

पहले दिवाली, अब होली पर मिलेगा फ्री सिलेंडर

उत्तर प्रदेश सरकार अपने प्रदेश की जनता को साल में दो बार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत  फ्री एलपीजी सिलेंडर का वितरण करती है. पिछले वर्ष नवंबर में दिवाली के मौके पर लोगों को फ्री में एलपीजी सिलेंडर दिए गए थे. वहीं, अब होली पर भी लाभार्थी वर्ग को यह तोहफा दिया जाएगा. 

इतने लोगों को मिल चुका है उज्ज्वला का लाभ 

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 9 करोड़ से ज्यादा लोगों को फ्री में एलपीजी कनेक्शन दिया जा चुका है. कनेक्शन के साथ लाभार्थियों को फ्री में सिलेंडर और चूल्हा भी दिया जाता है. उज्ज्वला योजना के तहत सरकार प्रति सिलेंडर 300 रुपये की सब्सिडी प्रदान करती है. पहले यह सब्सिडी 200 रुपये की थी, जिसे पिछले साल ही अतिरिक्त 100 रुपये बढ़ाया गया है. यह सब्सिडी 31 मार्च 2025 तक मिलती रहेगी. बता दें, लाभार्थियों को यह सब्सिडी साल में 12 सिलेंडर के लिए मिलती है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

21 hours ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

21 hours ago

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

2 days ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

4 days ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

4 days ago


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

15 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

13 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

13 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

18 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

17 hours ago