✕

होम / यूटिलिटी / केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने CGHS कार्डधारकों के लिए नियमों में किया संशोधन

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने CGHS कार्डधारकों के लिए नियमों में किया संशोधन

स्वास्थ्य मंत्रालय ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए CGHS के नियमों में कुछ संशोधन किया है. अब  CGHS कार्डधारकों को पहले से अधिक स्वास्थ्य सेवा मिलेंगी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप केंद्रीय कर्मचारी हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल, केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (CGHS) कार्डधारकों के लिए नियमों में संशोधन किया गया है. इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक कार्यालय ज्ञापन (ओएम) में संशोधित दिशानिर्देश की जानकारी दी है. तो चलिए जानते हैं नियमों में हुए ये बदलाव क्या है?

क्या है संशोधित नियम?
1. संशोधित नियमों के अनुसार इमरजेंसी स्थिति में कार्डधारकों को रेफरल की जरूरत नहीं होगी. इस परिस्थिति में कार्डधारक सीधे कैशलेस इलाज करा सकेंगे और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) या टाटा मेमोरियल सहित सभी प्रमुख सरकारी अस्पतालों में सेवाओं तक पहुंच सकते हैं. 
2. इसके अलावा केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) वेलनेस सेंटर से एक सिंगल रेफरल 3 महीने के लिए वैध होगा, जिससे लाभार्थियों को तीन विशेषज्ञों से परामर्श करने की अनुमति मिलेगी. इस अवधि के दौरान अधिकतम छह परामर्श की अनुमति है.

कब होगी रेफरल की जरूरत?
सीजीएचएस कार्डधारकों को नियमित जांच और छोटी प्रक्रियाओं के लिए तीन महीने की रेफरल अवधि के भीतर अतिरिक्त मंजूरी की आवश्यकता नहीं होती है. 3,000 रुपये से अधिक लागत वाले विशेष टेस्ट के लिए एक रेफरल जरूरी होगा. इसी तरह, अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता वाली प्रक्रियाओं को भी पूर्व मंजूरी की आवश्यकता होगी.

लाभर्थियों के लिए घटाई आयु सीमा
अधिक लाभार्थियों के लिए पात्रता का विस्तार करते हुए इन सेवाओं तक पहुंचने की आयु सीमा 75 से घटाकर 70 वर्ष कर दी गई है. इन संशोधनों से सीजीएचएस लाभार्थियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बढ़ने की उम्मीद है. बता दें सीजीएचएस एक स्वास्थ्य बीमा योजना है. इसके तहत केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सेवाएं देती है. इस योजना के तहत लाभार्थियों को मेडिकल खर्च का कवरेज मिलता है. केंद्रीय कर्मचारी सीजीएचएस कार्ड के जरिए देश के किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल या डिस्पेंसरी में कैशलेस इलाज का लाभ उठा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-अचानक पैसों की जरूरत पड़ने पर Personal Loan लें या Credit Card, जानिए कौन-सा विकल्प है बेहतर?


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago