✕

होम / यूटिलिटी / महंगा हुआ फोन पर बात करना, इस कंपनी ने रिचार्ज प्लान की कीमतों में की 57% की बढ़ोतरी

महंगा हुआ फोन पर बात करना, इस कंपनी ने रिचार्ज प्लान की कीमतों में की 57% की बढ़ोतरी

देश की प्रमुख दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने इसकी शुरुआत कर दी है. इससे गरीब लोगों पर असर पड़ने की संभावना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः देश में फोन पर बात करना और महंगा हो गया है. देश की प्रमुख दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने इसकी शुरुआत कर दी है. कंपनी ने अपने सबसे कम कीमत के रिचार्ज प्लान की कीमतों में 57 फीसदी का इजाफा कर दिया है. कीमतों में यह बढ़ोतरी हरियाणा और ओडिशा सर्किल में की गई है. इससे 28 दिनों वाला रिचार्ज प्लान अब 155 रुपये का मिलेगा. जल्द ही इसको पूरे भारत में लागू कर दिया जाएगा. 

बंद किया 99 रुपये वाला प्लान

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, एयरटेल ने 99 रुपये के अपने न्यूनतम रिचार्ज प्लान को बंद कर दिया है, जिसके तहत उसने 2.5 पैसे प्रति सेकंड की दर से 200 MB डेटा और कॉल की पेशकश की थी. एयरटेल ने अब उपरोक्त राज्यों में असीमित कॉलिंग, 1 जीबी डेटा और 300 एसएमएस के साथ 155 रुपये की योजना की पेशकश शुरू कर दी है.

केवल 2जी ग्राहकों के लिए ये प्लान

फिलहाल ये प्लान केवल ऐसे उपभोक्ताओं के लिए लॉन्च किया गया है, जो अभी भी फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं. 4जी ग्राहकों पर फिलहाल इस बढ़ोतरी का असर नहीं पड़ेगा. लेकिन इससे गरीब लोगों पर असर पड़ने की संभावना है. 

पहले की तुलना में ज्यादा बात

ग्राहक जहां पहले 99 रुपये का रिचार्ज कराते थे, तब उनको 99 रुपये का टॉकटाइम और 200 एमबी का डेटा 28 दिनों के लिए मिलता था. नए 155 रुपये के प्लान में ग्राहकों को असिमित कॉलिंग 1जीबी डेटा और 300 एसएमएस मिलेंगे. 

पहले भी किया था ये काम

रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे पहले, कंपनी ने इसी तरह की कवायद (बाजार-परीक्षण) की थी, जब उसने 2021 में चुनिंदा सर्किलों में अपने न्यूनतम रिचार्ज ऑफर को 79 रुपये से बढ़ाकर 99 रुपये कर दिया था. टेलीकॉम कंपनी अब 155 रुपये से कम कीमत वाले एसएमएस और डेटा के साथ सभी 28-दिवसीय कॉलिंग योजनाओं को समाप्त करने की संभावना है. ग्राहकों को अब 155 रुपये का भुगतान करना होगा, भले ही वे अपनी मासिक योजना में एसएमएस सेवा का विकल्प चुनना चाहते हैं. 

VIDEO: Trade fair: शुरुआती दिनों में अफगानी व्‍यापारियों का कितना हुआ कारोबार ?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

9 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

3 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

3 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

4 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

6 hours ago