✕

होम / यूटिलिटी / सबसे बड़ा सवाल: क्या 22 जनवरी के ऐतिहासिक दिन बैंकों में भी रहेगी छुट्टी?

सबसे बड़ा सवाल: क्या 22 जनवरी के ऐतिहासिक दिन बैंकों में भी रहेगी छुट्टी?

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर कुछ राज्यों ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है. जबकि केंद्र सरकार के कार्यालयों में आधे दिन की छुट्टी रहेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अयोध्या में राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन यानी 22 जनवरी को क्या बैंकों की भी छुट्टी (Bank Holiday) रहेगी? इसे लेकर अब तस्वीर स्पष्ट हो गई है. केंद्र सरकार की तरफ से अपने कर्मचारियों की आधे दिन की छुट्टी की जो घोषणा की गई है, उसमें बैंक कर्मचारी भी शामिल हैं. यानी 22 जनवरी को बैंकों से जुड़े कामकाज दोपहर 2:30 बजे के बाद ही शुरू होंगे. बता दें कि कुछ राज्यों ने इस ऐतिहासिक मौके पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. इसके बाद केंद्र सरकार की तरफ से गुरुवार को पूरे देश में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया.  

पूरी तरह साफ हुई तस्वीर 
केंद्र सरकार की तरफ से कहा गया है कि अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय आधे दिन के लिए बंद रहेंगे. दोपहर 2:30 बजे तक केंद्रीय सरकारी कार्यालयों में कामकाज नहीं होगा. इसमें सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंक और बीमा कंपनियां भी शामिल हैं. पहले यह स्पष्ट नहीं था कि बैंकों में छुट्टी रहेगी या नहीं, लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है. लिहाजा, यदि 22 जनवरी को आपका बैंक से जुड़ा कोई काम हो, तो ढाई बजे के बाद ही जाएं. 

ये भी पढ़ें - Ayodhya Ram Mandir के निर्माण पर सरकार ने कितना किया खर्चा? Yogi ने दिया जवाब

इधर, इस शेयर ने काटा गदर  
वहीं, अयोध्या से जुड़ी एक कंपनी का शेयर बाजार में धूम मचा रहा है. पैका लिमिटेड (Pakka limited) के शेयर गुरुवार को 12.54% की बढ़त के साथ 323 रुपए पर बंद हुए थे. पैका लिमिटेड इको-फ्रेंडली दोना-पत्तल बनाती है. कंपनी द्वारा शुगरकेन पल्प यानी गन्ने की खोई से इन दोना-पत्तल का निर्माण किया जाता है. राम मंदिर ट्रस्ट ने पैका लिमिटेड से साझेदारी की है. जिसके तहत राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पैका लिमिटेड के बनाए इको-फ्रेंडली दोना-पत्तल में ही भक्तों को प्रसाद एवं खाना मिलेगा. अयोध्या से इस कनेक्शन के चलते कंपनी के शेयरों में लगातार तेजी आ रही है. बीते 5 कारोबारी सत्रों में ही ये शेयर 32.73% ऊपर चढ़ चुका है. जबकि पिछले एक साल में इसने अपने निवेशकों को 158.30% का रिटर्न दिया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

14 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

14 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

11 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

13 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

14 hours ago