✕

होम / यूटिलिटी / 70 मिनट पहले अपने गंतव्य स्टेशन पर पहुंचेंगी कई गाड़ियां, टाइम टेबल में भी हो गया है बदलाव

70 मिनट पहले अपने गंतव्य स्टेशन पर पहुंचेंगी कई गाड़ियां, टाइम टेबल में भी हो गया है बदलाव

इस नई समय सारिणी के हिसाब से करीब 500 से अधिक मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का समय बदला गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः भारतीय रेलवे ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट - indianrailways.gov.in पर अपनी नई अखिल भारतीय रेलवे टाइम टेबल 'ट्रेन एट ए ग्लेंस को 1 अक्टूबर को जारी कर दिया है. इस नई समय सारिणी के हिसाब से करीब 500 से अधिक मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का समय बदला गया है. खास बात यह है कि इनमें से कई ट्रेनों की स्पीड बढ़ गई है, जिससे वो 10 से 70 मिनट पहले अपने गंतव्य स्टेशन पर पहुंच जाएंगी. इससे रेल यात्रियों का काफी समय बचेगा. 

इससे बढ़ गई स्पीड

समय की पाबंदी में सुधार के लिए समय सारिणी में आवश्यक परिवर्तन शामिल किए गए हैं. पूर्व-कोविड (2019-20) के दौरान समय की पाबंदी की तुलना में ठोस प्रयासों के कारण मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की समयपालन में लगभग 9% का सुधार हुआ है. इसके चलते अब कई ट्रेनें जल्दी स्टेशन पर पहुंचने लगी हैं, जिसके चलते यात्रियों का समय काफी बच रहा है. वहीं ज्यादातर रूट्स को इलेक्ट्रीफाइड करने से भी ट्रेन को अब सही समय और तेज गति से चलाने से भी समय पालन में तेजी देखने को मिली है. 

130 ट्रेनें सुपरफास्ट हुईं

130 ट्रेनें (65 जोड़े) को सुपरफास्ट श्रेणी में परिवर्तित करके गति प्रदान की गई है. कुल मिलाकर सभी ट्रेनों की औसत गति में लगभग 5% की वृद्धि हुई है जिससे अधिक ट्रेनों के संचालन के लिए लगभग 5% अतिरिक्त ट्रैक उपलब्ध हो गए हैं. वर्ष 2022-23 के दौरान मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए भारतीय रेलवे की समयपालन लगभग 84% है जो 2019-20 के दौरान प्राप्त लगभग 75% समयपालन से लगभग 9% अधिक है.

3240 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का प्रतिदिन संचालन

भारतीय रेलवे लगभग 3,240 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें चलाता है जिसमें वंदे भारत एक्सप्रेस, गतिमान एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, हमसफ़र एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस, अंत्योदय एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, युवा एक्सप्रेस, उदय एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस और अन्य प्रकार की ट्रेनें शामिल हैं. इसके अलावा, लगभग 3,000 यात्री ट्रेनें और 5,660 उपनगरीय ट्रेनें भी भारतीय रेलवे नेटवर्क पर संचालित होती हैं. प्रतिदिन यात्रियों की संख्या लगभग 2.23 करोड़ है.

अतिरिक्त भीड़ को कम करने और यात्रियों की मांग को पूरा करने के लिए 2021-22 के दौरान 65,000 से अधिक विशेष ट्रेन यात्राएं संचालित की गईं.

प्रीमियम ट्रेनों का प्रसार

वर्तमान में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें नई दिल्ली-वाराणसी और नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चल रही हैं. एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गांधीनगर राजधानी और मुंबई सेंट्रल के बीच 30.09.2022 से शुरू की गई है. भारतीय रेलवे नेटवर्क पर और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को शुरू करने का प्रस्ताव किया गया है.

भारतीय रेलवे नेटवर्क पर मनोरंजन, स्थानीय व्यंजन, वाईफाई आदि जैसी ऑनबोर्ड सेवाओं की पेशकश करने वाली तेजस एक्सप्रेस सेवाओं का भी प्रसार किया जा रहा है. वर्तमान में भारतीय रेलवे में तेजस एक्सप्रेस की 7 जोड़ी सेवाएं चालू हैं.

VIDEO: रेपो रेट बढ़ने का क्या होगा असर आपकी जेब पर..... जानते हैं बैंकिंग एक्सपर्ट अश्विनी राणा से

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

13 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

11 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

13 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

14 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

17 hours ago