✕

होम / यूटिलिटी / क्‍या आप 26 जनवरी का उत्‍सव देखने 'कर्तव्‍यपथ' जा रहे हैं, तो ले सकते हैं इसकी फ्री राइड

क्‍या आप 26 जनवरी का उत्‍सव देखने 'कर्तव्‍यपथ' जा रहे हैं, तो ले सकते हैं इसकी फ्री राइड

26 जनवरी को राजपथ पर जहां हमारी सेना का पराक्रम देखने को मिलता है, वहीं दूसरी ओर कई राज्‍यों की झांकिया भी लोगों का मन मोह लेती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

26 जनवरी पर कर्तव्‍यपथ पर होने वाला गणतंत्र दिवस का उत्सव हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है. इस इवेंट को जितने लोग वहां बैठकर देखते हैं उससे लाखों गुना लोग इसे अपने घर में टीवी पर देखना भी पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप इस बार 26 जनवरी का कार्यक्रम देखने के लिए कर्तव्‍यपथ जा रहे हैं. अगर ऐसा है तो दिल्ली मेट्रो ने आपके लिए फ्री राइड का इंतजाम किया है. दिल्ली मेट्रो उन लोगों को फ्री राइड देने जा रही है जिन लोगों को कर्तव्‍यपथ पर कार्यक्रम देखने को निमंत्रण मिला है या जिन्‍होंने टिकट खरीदा है.

कैसे पा सकते हैं ये सुविधा

दिल्‍ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) की ओर से कहा गया है कि 26 जनवरी, 2023 को कर्तव्य पथ पर 74 वें गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिए जिन लोगों के पास ई-निमंत्रण कार्ड/ई-टिकट होगा दिल्ली मेट्रो उन्हें अपने मेट्रो स्टेशनों से मुफ्त में टिकट (कूपन) जारी करेगी। ई-टिकट धारक मेट्रो स्टेशन पर ई-निमंत्रण कार्ड दिखाकर इन टिकटों (कूपनों) को प्राप्त कर सकते हैं, इसके बाद वे केंद्रीय सचिवालय या उद्योग भवन या मंडी हाउस मेट्रो स्टेशनों से बाहर निकल सकते हैं। ये फ्री कूपन सिर्फ कार्तव्यपथ पर होने वाले कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए ही दिया जाएगा।

वापसी पर क्‍या करना होगा

जब आप गणतंत्र दिवस समारोह के समापन के बाद ई-टिकट धारक फिर से केवल केंद्रीय सचिवालय या उद्योग भवन या मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से प्रवेश करेंगे तो उन्‍हें उसी टिकट (कूपन) को दिखाकर दिल्ली मेट्रो के प्रारंभिक मेट्रो स्टेशन तक की यात्रा कर सकते हैं। यात्रा के लिए ये कूपन 26 जनवरी 2023 को सुबह 4:30 बजे से सुबह 8:00 बजे के बीच ही जारी किए जाएंगे। हालांकि इन कूपन के जरिए 26 जनवरी 2023 को दोपहर 2:00 बजे तक बाहर निकलने की इजाजत होगी।

इन दस्‍तावेजों को अपने साथ रखना न भूलें

दिल्‍ली मेट्रो की ओर से कहा गया है कि जो लोग इस सुविधा का उपयोग करना चाहते हैं, उन्‍हें इस कूपन को  लेने के लिए मेट्रो स्‍टेशन पर सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र दिखाना होगा, जिससे उनकी पहचान सुनिश्चित हो सके। दिल्‍ली मेट्रो की ओर से केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशनों पर अपेक्षित अतिरिक्त भीड़ को पूरा करने के लिए, डीएमआरसी इन स्टेशनों पर अतिरिक्त ग्राहक सुविधा एजेंट/कर्मचारी तैनात करने जा रही है। जो भी लोग इस सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं उनके लिए पार्किंग की सुविधा भी खुली रहेगी।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

5 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

18 minutes ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

2 hours ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

4 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

4 hours ago