होम / यूटिलिटी / 5जी से कैसे स्‍मार्ट होगी खेती, पल में मिल जाएगी मौसम की जानकारी

5जी से कैसे स्‍मार्ट होगी खेती, पल में मिल जाएगी मौसम की जानकारी

ये कैमरा 5 वर्ग किलोमीटर के एरिया पर आसानी से नजर रख पाएगा. इसका काम होगा कि वो पौधों के विकास के ऊपर नजर रखेगा. उनकी हर रोज की ग्रोथ को वो एक डेटा सेंटर में भेजेगा.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

5 जी टेक्नोलॉजी आने के बाद किस तरह से दुनिया में बदलाव आने वाला है उसकी एक झलक दिख रही है दिल्‍ली के प्रगति मैदान में लगे इंडिया मोबाइल कांग्रेस में. यहां भविष्‍य में हर कंपनी आपके रोजमर्रा के कामों को आप कैसे तकनीक की मदद से कर सकते हैं इसी पर काम कर रही है. इसी का एक हिस्‍सा है स्‍मार्ट एग्रो.

कैसे काम करती है स्‍मार्ट एग्रो तकनीक

स्‍मार्ट एग्रो तकनीक के तीन बेहद महत्‍वपूर्ण भाग है. जिसमें पहला भाग है क्रॉपव्‍यू भविष्‍य में खेती के तरीके में होगा ये कि आपके खेत के एक कोने पर एक हाई रेसोल्‍यूशन कैमरा लगा दिया जाएगा. ये कैमरा 5 वर्ग किलोमीटर के एरिया पर आसानी से नजर रख पाएगा. इसका काम होगा कि वो पौधों के विकास के ऊपर नजर रखेगा. उनकी हर रोज की ग्रोथ को वो एक डेटा सेंटर में भेजेगा जिससे वहां बैठे वैज्ञानिक उसकी ग्रोथ पर नजर रख सकेंगे ये तकनीक सिम कार्ड से काम करेगा. इसी सिम से सारा डेटा ट्रांसफर होगा.

वेदर फोकॉस्टिंग

दूसरी सबसे दिलचस्‍प बात है इस स्‍मार्ट एग्रो तकनीक की वो है इसका वेदर स्‍टेशन. ये वेदर स्‍टेशन पूरे गांव में एक लगाया जाता है. इससे आने वाले डेटा को भी वहां बैठे साइंटिस्‍ट रीड करते हैं और अगर बारिश आंधी तूफान की संभावना है तो वो गांव को सूचित कर देते हैं.सूचना के लिए कंपनी की ओर से उसी गांव के चार से पांच लोगों की एक टीम बनाई हुई है. जो इस जानकारी को पूरे गांव में फैला देता है.इसी में एक संयंत्र खेत के अंदर भी लगा होता है,जो खेत की नमी भी भांपता है. और खेत को ऑटो मैटिक तरीके से पानी उपलब्‍ध करा देता है.

इनसेक्‍ट ट्रैप

इस तकनीक का तीसरा भाग है स्‍मार्ट इंसेक्‍ट ट्रैप. ये इंसेक्‍ट ट्रैप खेतों में लगने वाले इंसेक्‍ट की पिक्‍चर को सीधे डेटा सेंटर भेजता है और वहां से उस कीड़े की दवा की जानकारी किसान को मुहैया करा दी जाती है.

कई राज्‍यों में चल रहा है प्रयोग

वोडाफोन आइडिया के सीएसआर प्रयास से चल रहे इस तकनीकी काम का देश के कई हिस्‍सों में प्रयोग चल रहा है.अभी वोडाफोन आइडिया देश के 10 से ज्‍यादा राज्‍यों के किसानों के साथ मिलकर इस तकनीक को परख रहे हैं. जिससे इस तकनीक को और बेहतर बनाया जा सके.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

1 day ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

3 days ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

3 days ago

1 अक्टूबर से 135 साल पुराने कानून की जगह लेगा नया एक्ट, डिजिटल बैंकिंग रिकॉर्ड होंगे मान्य

नए कानून में कागजी रिकॉर्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल, वर्चुअल और क्लाउड पर मौजूद बैंकिंग डेटा को भी कानूनी साक्ष्य के तौर पर मान्यता दी जाएगी.

5 days ago

सितंबर के पहले दिन महंगाई का झटका! ATF 5.46% महंगा, LPG सिलेंडर भी बढ़ा

सितंबर के पहले दिन विमान ईंधन और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी, घरेलू LPG, पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं

01-September-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

15 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

4 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

4 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

5 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

6 hours ago