✕

होम / यूटिलिटी / सरकार के इस फैसले के बाद सस्ता हो जायेगा आपका इंश्योरेंस प्रीमियम, जानिए क्या है वह फैसला

सरकार के इस फैसले के बाद सस्ता हो जायेगा आपका इंश्योरेंस प्रीमियम, जानिए क्या है वह फैसला

इंश्योरेंस प्रीमियम पर 18% GST लगता है, जिसके कारण आपके इंश्योरेंस का प्रीमियम सस्ता हो जायेगा. लेकिन अब सरकार उस GST दर को 18% से घटाकर 12% करने की तैयारी कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अगर आप अभी अपने इंश्योरेंस की महंगे से परेशान है तो आने वाले दिनों में सरकार के एक फैसले के बाद आपके लिए राहत भरी खबर आ सकती है. सरकार इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी की दरों में संशोधन कर सकती है, मौजूदा समय में इंश्योरेंस प्रीमियम पर 18% GST लगता है, जिसके कारण आपका प्रीमियम महंगा हो जाता है. लेकिन अब सरकार उस जीएसटी दर को 18% से घटाकर 12% करने की तैयारी कर रही है. अगर यह फैसला हो जाता है तो उसके बाद आपके इंश्योरेंस का प्रीमियम सस्ता हो जाएगा.

अभी इंश्योरेंस प्रीमियम पर लग रहा है 18% GST
मौजूदा समय में किसी भी इंश्योरेंस प्रीमियम पर 18% जीएसटी आम ग्राहक को देना पड़ता है लेकिन बीते समय में इसे कम करने की लगातार मांग हो रही है, जिसके बाद सरकार इस पर विचार कर रही है. इसे लेकर सरकार की ओर से एक ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स भी बनाया गया है जानकारी के अनुसार जीओएम आने वाले दिनों में इस पर विचार कर सकता है अगर इस विचार को अनुमति मिल जाती है तो उसके बाद इंश्योरेंस प्रीमियम पर लगने वाला 18% जीएसटी 12% तक आ जाएगा जिसका सीधा असर आपकी इंश्योरेंस प्रीमियम पर पड़ेगा और अब तक जो आप इंश्योरेंस का प्रीमियम 18% जीएसटी से देते हैं उसमें आप को बड़ी राहत मिल सकती है.

 कितना बनता है प्रीमियम पर 18% GST
अगर आप किसी पॉलिसी के लिए ₹21000 तक का प्रीमियम दे रहे हैं तो उस पर आप को मौजूदा समय में 18% जीएसटी के अनुसार ₹3780 का जीएसटी देना पड़ता है, जिसके बाद आपके प्रीमियम की किस्त ₹24780 तक पहुंच जाती है. लेकिन अगर यह जीएसटी 12% हो जाता है तो इसकी कीमत ₹2520 हो जाएगी. जिसके बाद आप का प्रीमियम 23,520 रुपए हो जाएगा. इससे आपको 1260 की राहत मिलेगी.

लंबे समय से हो रही है इसकी मांग
सुरेश की प्रीमियम पर जीएसटी की दर को कम किए जाने की मांग पिछले लंबे समय से हो रही है इंश्योरेंस सेक्टर से जुड़ी अलग-अलग कंपनियां इस मामले को लेकर सरकार के पास अपनी बात को कह चुकी है,  जिसके बाद सरकार की ओर से भी इस पर विचार करने को लेकर सकारात्मक संकेत मिले थे सरकार ने इस मामले पर ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स का गठन भी किया जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है अगर यह रिपोर्ट सकारात्मक होती है तो इंश्योरेंस पर लगने वाला 18% जीएसटी 12% तक आ जाएगा. जिसका सीधा फायदा आम आदमी को होगा. 


क्या होगा इससे फायदा
इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी की दर 18% होने के कारण मौजूदा समय में इंश्योरेंस लेना और उसकी प्रीमियम अदा करना एक बड़े तबके के दायरे से बाहर है सरकार इस विषय पर सोच रही है कि अगर प्रीमियम की दर को कम कर दिया जाता है उस से ज्यादातर लोग बीमा का फायदा ले पाएंगे और ज्यादातर लोगों को जीवन सुरक्षा मिल पाएगी सरकार यह भी सोच रही है कि अगर यह निर्णय होता है तो इसका एक बड़ा फायदा हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर को भी मिल सकता है जिसकी इंश्योरेंस लेने से कई असाध्य बीमारियों में आम आदमी को बीमा का फायदा मिल सकता है इसलिए सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है. जानकारी के अनुसार अगली जीएसटी की बैठक से पहले यह निर्णय हो सकता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

7 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

2 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

1 hour ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

2 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

5 hours ago