होम / टूरिज्म / UP Tourism Policy 2022: जानिए इसमें नया क्या, किसे किया गया इग्नोर?

UP Tourism Policy 2022: जानिए इसमें नया क्या, किसे किया गया इग्नोर?

इस बार उम्मीद थी कि सरकार ऐतिहासिक शहर आगरा के विकास पर ध्यान देगी, लेकिन लगातार दूसरे साल निराशा हाथ लगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आगरा: यूपी सरकार ने पर्यटन नीति 2022 की घोषणा कर दी है, जिसमें आगरा को फिर से अनदेखा कर दिया गया. यह लगातार दूसरा साल है, जब यूपी सरकार ने अपनी नई पर्यटन नीति में आगरा और उसके स्मारकों को छोड़ दिया गया है. वहीं, पास के मथुरा जिले को 'कृष्णा सर्किट' के रूप में शामिल किया है.

'रामायण सर्किट' और 'कृष्णा सर्किट'
आपको बता दें कि 'रामायण सर्किट' की तर्ज पर 'कृष्णा सर्किट' को भी विकसित किया जाएगा. 'रामायण सर्किट' में अयोध्या, चित्रकूट, बिठूर और अन्य धार्मिक स्थल शामिल होंगे जिन्हें भगवान राम और देवी सीता के प्रतीक के रूप में देखा जाता है. वहीं, 'कृष्णा सर्किट' में मथुरा, वृन्दावन, गोकुल, गोवर्धन, बरसाना, नंदगांव, बलदेव आदि धार्मिक स्थलों को शामिल किया जाएगा. उत्तर प्रदेश की नई पर्यटन नीति में कपिलवस्तु, सारनाथ, कुशीनगर, कौशाम्बी, श्रावस्ती, रामग्राम आदि धार्मिक स्थलों को 'बौद्ध सर्किट' में शामिल किया जायेगा.

'महाभारत सर्किट' और 'शक्तिपीठ सर्किट'
नई पर्यटन नीति में 'महाभारत सर्किट' और 'शक्तिपीठ सर्किट' की भी परिकल्पना की गई है. 'महाभारत सर्किट' में हस्तिनापुर, कांपिल्य, एकछत्र, बरनावा, मथुरा, कौशाम्बी, गोंडा, लाक्षागृह जैसे स्थानों का चयन किया गया है. 'शक्तिपीठ सर्किट' के अंतर्गत विंध्यवासिनी देवी, अष्टभुजा से देवीपाटन, नैमिषारण्य, मां ललित देवी, मां ज्वाला देवी, शाकुंभरी देवी, चित्रकूट और शीतला माता देवी स्थल को शामिल किया जाएगा.

ईको पर्यटन को बढ़ावा देने पर भी हो ध्यान
UP की नई टूरिज्म पॉलिसी पर राय देते हुए एक सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि पर्यटन नीति में नए वन्यजीव अभ्यारण्यों और वन अभ्यारण्यों के विकास के साथ ईको पर्यटन को बढ़ावा देने पर भी ध्यान देना चाहिए. वहीं, आगरा टूरिज्म वेलफेयर चैंबर के सचिव विशाल शर्मा ने उत्तर प्रदेश की नई पर्यटन नीति का स्वागत किया.

होटलों को 'उद्योग' का दर्जा दिया गया
उन्होंने कहा, "नई पर्यटन नीति में आधिकारिक रूप से होटलों को 'उद्योग' का दर्जा दिया गया है, जिसका अर्थ है कि पानी की दरें और बिजली, संपत्ति कर और सीवरेज कर भी व्यावसायिक के बजाय औद्योगिक होंगे. इससे होटल इंडस्ट्री को और मुनाफा होगा." हालांकि उन्होंने ये भी कहा, "चंबल के बीहड़ों को भी साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. कीठम और चंबल अभ्यारण्य को इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए आदर्श स्थल के रूप में देखा जा सकता है."

आगरा में ऐतिहासिक स्थलों के अलावा भी बहुत कुछ
उन्होंने कहा, "आगरा में भगवान शिव को समर्पित 101 मंदिरों वाला ऐतिहासिक धार्मिक स्थल बटेश्वर भी है. आगरा टूरिज्म की दृष्टि से ऐतिहासिक स्थलों के अलावा भी बहुत कुछ प्रदान करता है और पर्यटन नीति को उन पर भी ध्यान देना चाहिए था."

VIDEO : पति की कर्जदार हैं डिंपल यादव, जानें कितनी दौलत है उनके पास


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Oberoi Hotels & Resorts लंदन के मेफेयर में खोलेगा होटल, 2027 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट

इस प्रोजेक्ट का मुख्य हिस्सा 267,000 वर्ग फीट का संयुक्त उपक्रम है, जिसे ग्रोसवेनर और मित्सुई फुडोसन यूके द्वारा विकसित किया जा रहा है.

21-December-2024

UAE जाने वाले भारतीयों के लिए गुड न्यूज, अब वीजा की नहीं कोई जरूरत, ऐसे मिलेगी एंट्री

भारत और UAE के बीच मजबूत होते व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों को ध्यान में रखते हुए, यह नीति दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाएगी.

18-October-2024

इस मुल्क का दीदार होगा महंगा, टूरिज्म टैक्स के नाम पर आपकी जेब ढीली करेगी सरकार

आने वाले दिनों में आपको थाईलैंड घूमने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे, क्योंकि वहां टूरिज्म टैक्स लगने जा रहा है.

20-September-2024

हजारों Apps की होगी छुट्टी! इस तारीख के बाद Google Play Store पर नहीं आएंगे नजर

गूगल (Google) प्ले स्टोर पर मौजूद हजारों ऐप्स को हटाने की तैयारी कर रहा है. इनमें कई ऐसे पॉपुलर ऐप्स भी शामिल हैं, जो लाखों की संख्या में डाउनलोड हैं. 

23-July-2024

फजीहत के बाद एक्टिव हुई सरकार, देश में लागू हुआ एंटी-पेपर लीक कानून, देर रात अधिसूचना जारी

नीट एग्जाम को लेकर सरकार और उसकी एजेंसी NTA की आलोचना हो रही है. विपक्ष भी इस मुद्दे पर हमलावर है.

22-June-2024


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

2 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

15 minutes ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

43 minutes ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 hour ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

8 hours ago