होम / टूरिज्म / सावधान! दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों में बादलों के पार पहुंचा हवाई यात्रा का किराया

सावधान! दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों में बादलों के पार पहुंचा हवाई यात्रा का किराया

अगर आपको सहूलियत भरे टाइम पर फ्लाइट पकड़नी है तो आपको देर रात और सुबह जल्दी वाली फ्लाइट के किराए से दोगुना किराया देना होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

 

अप्रैल के महीने में छुट्टियों की बड़ी लिस्ट की वजह से आने वाले दो हफ्तों के दौरान घरेलु हवाई यात्रा के किराए में जबरदस्त बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है. कोविड महामारी खत्म होने के बाद से भारत के घरेलु हवाई यात्रियों की संख्या में पहली बार इतनी ज्यादा वृद्धि देखने को मिल रही है. महामारी खत्म होने के बाद से अप्रैल 2022 के लम्बे वीकेंड के दौरान पहली बार भारत के घरेलु हवाई यात्रियों की संख्या 4 लाख प्रतिदिन के पार गयी थी. इस साल भी उम्मीद है कि आने वाले वीकेंड के दौरान एयरपोर्ट्स पर जबरदस्त भीड़ देखने को मिलेगी. 

सबसे सस्ता किराया
बस इस बार अंतर यह है कि हवाई यात्रा का किराया पिछले साल अप्रैल के मुकाबले कहीं ज्यादा है, जिससे हवाई यात्रा की बढती मांग के बारे में पता चलता है. सबसे सस्ता किराया किसी भी मेट्रो शहर से दूसरे मेट्रो शहर तक की यात्रा का है. किसी प्रमुख शहर से एक मशहूर और आरामदायक जगह जाने के लिए सबसे सस्ता किराया उन फ्लाइट्स का है जिनकी उड़ान का समय या तो बहुत देर रात का है या फिर सुबह बहुत जल्दी का. 

दोगुना है यहां का किराया!
अगर आपको सहूलियत भरे टाइम पर फ्लाइट पकड़नी है तो आपको देर रात और सुबह जल्दी वाली फ्लाइट के किराए से दोगुना किराया देना होगा. श्रीनगर, लेह, कोच्ची, देहरादून, मंगलौर और तिरुपति जैसी आरामदायक जगहों की हवाई यात्रा के लिए आपको सबसे ज्यादा किराया देना होगा. इस वक्त गोवा भी बहुत मांग में है. आपको बता दें, गोवा स्मॉल-हॉलिडे डेस्टिनेशन के रूप में काफी मशहूर है. मुंबई से गोवा जाने के लिए सबसे सस्ती रिटर्न फ्लाइट का किराया 10,000 रुपये है लेकिन यह फ्लाइट गोवा में रात में 11:30 बजे लैंड करेगी और मुंबई वापसी के लिए रात के 12:15 बजे गोवा से उड़ान भरेगी. मुम्बई से सुबह 11:25 पर उड़ान भरने और गोवा से मुंबई वापसी के लिए दोपहर 1:15 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट का किराया 32,500 रुपये है. 

इसलिए बढ़ा किराया
अगर किराये की तुलना मार्च के महीने से करें तो अप्रैल में लंबे-लंबे वीकेंड्स पर मुंबई, दिल्ली और बैंगलोर जैसे प्रमुख शहरों से चंडीगढ़, श्रीनगर, लेह, देहरादून, कोच्ची और गोवा जैसी मशहूर जगहों के रुट्स पर हवाई यात्रा के किराए में 20% से 60% तक की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. लोगों के बीच छुट्टी पर जाने की भूख बढ़ना और दुसरे शहरों में काम करने वाले लोगों का छुट्टी के लिए अपने घर वापस आना किराए में हुई इस बढ़ोत्तरी के पीछे के दो प्रमुख कारण हैं.
 

यह भी पढ़ें: आईटी सेक्‍टर में हो रही वेतन कटौती, हायरिंग में कमी, क्‍या दे रही है इशारा?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Oberoi Hotels & Resorts लंदन के मेफेयर में खोलेगा होटल, 2027 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट

इस प्रोजेक्ट का मुख्य हिस्सा 267,000 वर्ग फीट का संयुक्त उपक्रम है, जिसे ग्रोसवेनर और मित्सुई फुडोसन यूके द्वारा विकसित किया जा रहा है.

21-December-2024

UAE जाने वाले भारतीयों के लिए गुड न्यूज, अब वीजा की नहीं कोई जरूरत, ऐसे मिलेगी एंट्री

भारत और UAE के बीच मजबूत होते व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों को ध्यान में रखते हुए, यह नीति दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाएगी.

18-October-2024

इस मुल्क का दीदार होगा महंगा, टूरिज्म टैक्स के नाम पर आपकी जेब ढीली करेगी सरकार

आने वाले दिनों में आपको थाईलैंड घूमने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे, क्योंकि वहां टूरिज्म टैक्स लगने जा रहा है.

20-September-2024

हजारों Apps की होगी छुट्टी! इस तारीख के बाद Google Play Store पर नहीं आएंगे नजर

गूगल (Google) प्ले स्टोर पर मौजूद हजारों ऐप्स को हटाने की तैयारी कर रहा है. इनमें कई ऐसे पॉपुलर ऐप्स भी शामिल हैं, जो लाखों की संख्या में डाउनलोड हैं. 

23-July-2024

फजीहत के बाद एक्टिव हुई सरकार, देश में लागू हुआ एंटी-पेपर लीक कानून, देर रात अधिसूचना जारी

नीट एग्जाम को लेकर सरकार और उसकी एजेंसी NTA की आलोचना हो रही है. विपक्ष भी इस मुद्दे पर हमलावर है.

22-June-2024


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

2 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

12 minutes ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 hour ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

7 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

3 hours ago