✕

होम / टेक वर्ल्ड / App Store के नियमों को लेकर दुनिया की इस बड़ी कंपनी पर लगा €1 Mn का जुर्माना

App Store के नियमों को लेकर दुनिया की इस बड़ी कंपनी पर लगा €1 Mn का जुर्माना

APPLE कंपनी के लिए ये जुर्माना राशि वैसे तो काफी कम है.  लेकिन इस फैसले को एप्‍पल की एप स्‍टोर पर कमजोर होती पकड़ पर कानूनी दबाव के तौर पर देखा जा रहा है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दुनिया भर में अपने बेहतरीन Iphone के लिए पहचाने जाने वाली कंपनी APPLE पर फ्रांस की कोर्ट ने प्ले स्टोर के नियमों को लेकर एक मिलीयन यूरो का जुर्माना लगाया है. दरअसल ये जुर्माना एप्पल के द्वारा कमाए गए मुनाफे का एक बहुत ही छोटा सा हिस्सा है. लेकिन माना जा रहा है कि फ्रांस की कमर्शियल कोर्ट द्वारा की गई इस कानूनी कार्रवाई को एप्पल की ऐप स्टोर पर कमजोर होती पकड़ पर एक कानूनी शिकंजे के तौर पर देखा जा रहा है.  
 
फ्रांस की कोर्ट ने क्‍या कहा 
APPLE पर पेरिस की एक कमर्शियल कोर्ट ने फ्रांसीसी एप डेवलपर कंपनी के प्ले स्टोर के नियमों के उल्‍लंघन को लेकर एक मिलीयन यूरो का जुर्माना लगाया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोर्ट ने कहा कि जिस ट्विटर की मार्केट वैल्यू 2.1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर है उसे किसी तरह का आदेश देने की जरूरत नहीं है वह भी तब जब आने वाले दिनों में यूरोपियन यूनियन के डिजिटल मार्केट एक्ट में किसी भी तरह के बदलाव की आवश्यकता होगी. 

इस आदेश पर एप्‍पल ने क्‍या कहा
एप्पल कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि हमारी कंपनी इस रूलिंग की समीक्षा करेगी और वह मानती है कि दुनिया भर की मौजूदा  प्रतिस्पर्धा पूर्ण बाजारों में आविष्कार तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. एप्पल के प्रवक्‍ता ने ये भी कहा हमने दुनियाभर के यूजर्स के लिए एक सुरक्षित और विश्वसनीय स्थान बनाते हुए फ्रांसीसी डेवलपर्स की रचनात्मकता को साझा करने में मदद की है. 

इस आदेश का होगा अलग असर 
दुनिया की बड़ी कंपनियों में शामिल एप्पल की मुनाफे को देखते हुए जुर्माने की राशि बहुत कम है लेकिन कोर्ट का यह आदेश उसकी ऐप स्टोर पर कमजोर होती पकड़ को लेकर महत्वपूर्ण समझ रही है. EU लेजिसलेशन को अपनाने के बाद एप्पल जांच का सामना कर रहा है. वह भी तब जबकि डिजिटल मार्केट एक्ट विशेष रूप से एप्पल और दुनिया की बड़ी टेक कंपनी गूगल को अपने संबंधित आईओएस और एंड्रॉयड उपकरणों पर थर्ड पार्टी ऐप स्टोर के लिए स्थान प्रदान करने को बाध्य करेगा. डिजिटल मार्केटिंग एप एक नवंबर से लागू तो हो चुका है.  फिलहाल यह छ: महीने के इंप्लीमेंटेशन पीरियड में है जबकि इसे दो मई 2023 से लागू होना है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकार ने साइबर धोखाधड़ी पर कसी नकेल, 17,000 से अधिक WhatsApp नंबर किए ब्लॉक

साइबर फ्रॉड पर लगाम कसने के लिए गृह मंत्रालय ने दूरसंचार विभाग के साथ मिलकर साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 17,000 व्हाट्सएप अकाउंट को ब्‍लॉक कर दिया है.

22-November-2024

Zomato देगा Bookmyshow को टक्कर, लॉन्च किया नया District ऐप, मिलेंगे ढेरों फायदे

इस ऐप के माध्यम से यूजर इवेंट मूवी और डाइनिंग टिकट के लिए बुक कर सकते हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इस ऐप से Bookmyshow के लिए कॉम्पिटिशन बढ़ेगा.

18-November-2024

Android 15 का Beta 2 वर्जन रिलीज, इन खास फीचर्स से बदलेगा फोन चलाने का अंदाज

Android 15 में यूजर्स को खास फीचर्स मिलेंगे, जो यूजर के स्मार्टफोन को पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित करेगा. Android 15 Beta 2 के साथ इन फीचर्स को रोल आउट किया गया है.

17-May-2024

खत्म हुआ इंतजार! Google ने लॉन्च किए कई AI फीचर्स, यूजर्स को मिलेगा बेहतरीन एक्सपीरियंस

Google IO 2024 इवेंट का आयोजन हुआ. इस इवेंट की शुरुआत Alphabet CEO सुंदर पिचाई ने की. इस दौरान उन्होंने कई नए फीचर्स और अपकमिंग सर्विस की जानकारी दी.

15-May-2024

कंपनियों के अनचाहे कॉल से मिलने वाली है निजात, सरकार ने कर ली है खास तैयारी

सरकार ने आपके नंबर पर दिन भर आने वाले बैंकिंग, इंश्योरेंस, लोन आदि से जुड़े फर्जी कॉल्स पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है. इससे संबंधित नियमों का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है.

14-May-2024


बड़ी खबरें

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

14 hours ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

12 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

15 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

15 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

15 hours ago