होम / टेक वर्ल्ड / Apple के सीईओ आखिर अचानक क्‍यों पहुंच गए चीन? जानते हैं क्‍या है इसकी वजह?

Apple के सीईओ आखिर अचानक क्‍यों पहुंच गए चीन? जानते हैं क्‍या है इसकी वजह?

एक ओर Apple iPhone की चीन में कम बिक्री की खबर आ रही है वहीं दूसरी ओर अमेरिका में फोन की सेल जबरदस्‍त बनी हुई है. कंपनी को वहां अच्‍छा रिस्‍पांस देखने को मिल रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Apple के नए iPhone 15 के लॉन्‍च होने के बाद कंपनी के सीईओ ने अचानक चीन का दौरा किया है. उनकी इस विजिट को चीन में आईफोन 15 के लॉन्‍च होने के बाद उसकी सेल आ रही कमी को देखते हुए अहम माना जा रहा है. आंकड़ों पर नजर डालें तो आईफोन 14 के मुकाबले आईफोन 15 की सेल में 4 प्रतिशत से ज्‍यादा की कमी देखने को मिली है. टिम कुक के इस दौरे को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है.

गेमर्स से मिले टिम कुक

एप्‍पल के सीईओ टिम कुक ने वहां कई गेमर्स से मुलाकात की है जो चीन की नामी टेक कंपनी टेनसेंट के द्वारा विकसित गेम ‘ऑनर ऑफ किंग्‍स’ खेल रहे थे. ये वही गेम है जो एप्‍पल के ऐप स्‍टोर में कंपनी के लिए राजस्‍व कमाने का सबसे बड़ा साधन है. टिम कुक ने वहां उन्‍हीं गेमर्स का हौंसला बढ़ाया है. अगर आईफोन 14 के मुकाबले आई फोन 15 की सेल के आंकड़े को देखें तो इसमें 4.5 प्रतिशत की कमी देखने को मिली है. टिम कुक की अचानक विजिट को इसी कमी को लेकर देखना चाहती है.

Huawei ने लॉन्‍च किया है नया फोन

किसी दौर में एप्‍पल की प्रतिस्‍पर्धी रहने वाली कंपनी Huawei ने हाल ही में 5जी तकनीक वाला मोबाइल लॉन्‍च किया है. Huawei ने ये तब किया है जब उसे रोकने के लिए उस पर अमेरिकी सरकार ने प्रतिबंध लगाए थे, जिससे वो नई तकनीक वाला फोन ना बना पाए. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चीन की अर्थव्‍यवस्‍था को समझने वाले जानकार कहते हैं कि चीन में कई इंडेक्‍स के आंकड़े बेहद खराब परफॉर्म कर रहे हैं. इससे उपभोक्‍ता खर्च में कमी देखने को मिल रही है. लेकिन चीन में होने वाली छुटिटयों से पहले बाजार में थोड़ा तेजी देखने को मिल सकती है. वहीं अगर चीन के मुकाबले अमेरिका की अर्थव्‍यवस्‍था के आंकड़ों पर नजर डालें तो हम देखते हैं कि वहां ग्रोथ रेट डबल डिजिट में है. इसके चलते वहां आईफोन की बिक्री से बाजार गर्म है.

iPhone 15 का हो रहा है जबरदस्‍त स्‍वागत

अमेरिका के बाजार की बात करें तो वहां आईफोन 15 को जबरदस्‍त रिस्‍पॉस मिल रहा है. अमेरिका के जानकार कहते हैं कि वहां इसकी सेल में अच्‍छा इजाफा देखने को मिल रहा है. सबसे अहम बात ये है कि कंपनी आईफोन 11 और आईफोन 12 के उपयोगकर्ताओं से उम्‍मीद है कि वो अपने फोन को अपडेट करेंगे और नए फोन की तरफ जाएंगे.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकार ने साइबर धोखाधड़ी पर कसी नकेल, 17,000 से अधिक WhatsApp नंबर किए ब्लॉक

साइबर फ्रॉड पर लगाम कसने के लिए गृह मंत्रालय ने दूरसंचार विभाग के साथ मिलकर साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 17,000 व्हाट्सएप अकाउंट को ब्‍लॉक कर दिया है.

22-November-2024

Zomato देगा Bookmyshow को टक्कर, लॉन्च किया नया District ऐप, मिलेंगे ढेरों फायदे

इस ऐप के माध्यम से यूजर इवेंट मूवी और डाइनिंग टिकट के लिए बुक कर सकते हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इस ऐप से Bookmyshow के लिए कॉम्पिटिशन बढ़ेगा.

18-November-2024

Android 15 का Beta 2 वर्जन रिलीज, इन खास फीचर्स से बदलेगा फोन चलाने का अंदाज

Android 15 में यूजर्स को खास फीचर्स मिलेंगे, जो यूजर के स्मार्टफोन को पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित करेगा. Android 15 Beta 2 के साथ इन फीचर्स को रोल आउट किया गया है.

17-May-2024

खत्म हुआ इंतजार! Google ने लॉन्च किए कई AI फीचर्स, यूजर्स को मिलेगा बेहतरीन एक्सपीरियंस

Google IO 2024 इवेंट का आयोजन हुआ. इस इवेंट की शुरुआत Alphabet CEO सुंदर पिचाई ने की. इस दौरान उन्होंने कई नए फीचर्स और अपकमिंग सर्विस की जानकारी दी.

15-May-2024

कंपनियों के अनचाहे कॉल से मिलने वाली है निजात, सरकार ने कर ली है खास तैयारी

सरकार ने आपके नंबर पर दिन भर आने वाले बैंकिंग, इंश्योरेंस, लोन आदि से जुड़े फर्जी कॉल्स पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है. इससे संबंधित नियमों का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है.

14-May-2024


बड़ी खबरें

RBI से रिकॉर्ड डिविडेंड की उम्मीद, पश्चिम एशिया संकट के बीच सरकार को मिलेगा बड़ा आर्थिक सहारा

बजट दस्तावेजों के अनुसार, केंद्र सरकार को वित्त वर्ष 2026-27 में RBI, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों से डिविडेंड और अधिशेष के रूप में करीब 3.16 लाख करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है.

12 hours ago

भारत की सॉफ्ट पावर का नया युग: 2047 तक वैश्विक नेतृत्व की ओर बड़ा कदम

लेखक भुवन लाला लिखते हैं, एक ऐसी सभ्यता जिसने दुनिया को योग, ज्योतिष, बौद्ध धर्म, शतरंज, दशमलव प्रणाली, एल्गोरिद्म को संचालित करने वाली बाइनरी प्रणाली और मानवता की सबसे स्थायी दार्शनिक परंपराओं में से कुछ दीं, वह दशकों तक सॉफ्ट पावर के क्षेत्र में अपनी वास्तविक क्षमता से काफी कम प्रभाव डालती रही है.

11 hours ago

भारत में पहला डेटा सेंटर बनाएगा Uber, अडानी ग्रुप के साथ हुई बड़ी साझेदारी

भारत से दुनिया के लिए टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट पर फोकस, साल के अंत तक तैयार हो सकता है नया सेंटर

12 hours ago

AI से बदलेगा मौसम पूर्वानुमान का भविष्य, IMD ने लॉन्च किया स्मार्ट मॉनसून मॉडल

IMD के अनुसार नया AI मॉडल हर बुधवार को मॉनसून की प्रगति और सक्रियता का अनुमान जारी करेगा. यह मॉडल मौजूदा संख्यात्मक मौसम मॉडल और AI तकनीक को जोड़कर तैयार किया गया है.

17 hours ago

1 जून से लागू हो सकता है भारत-ओमान व्यापार समझौता, निर्यात को मिलेगी रफ्तार

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने जानकारी दी कि ओमान की टीम के साथ हुई हालिया बैठक काफी सकारात्मक रही है और संभावना है कि भारत-ओमान मुक्त व्यापार समझौता जून की शुरुआत से प्रभावी हो जाएगा.

14 hours ago