✕

होम / टेक वर्ल्ड / इस कारोबारी ने Facebook को दिया नाम बदलने का ऑफर, बदलाव करने पर मिलेंगे 1 बिलियन डॉलर 

इस कारोबारी ने Facebook को दिया नाम बदलने का ऑफर, बदलाव करने पर मिलेंगे 1 बिलियन डॉलर 

दोनों कारोबारियों के बीच इससे पहले भी केज वॉर को लेकर सोशल मीडिया वॉर चल चुकी है. इस वॉर को अभी होना बाकी है. इस वॉर की खबर जैसे ही आई थी वैसे ही इंटरेनट पर तूफान आ गया था. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

क्‍या आप सोच सकते हैं कि एक कंपनी का मालिक किसी दूसरी कंपनी के मालिक को ये ऑफर कर सकता है अगर आपने नाम बदला तो मैं आपको 1 बिलियन डॉलर दे सकता हूं. अभी तक शायद नहीं लेकिन अब ऐसा हो रहा है. दुनिया के रईस कारोबारियों में एक ईलॉन मस्‍क ने मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को फेसबुक का नाम बदलने का ऑफर दिया है. उन्‍होंने ये भी कहा है कि अगर वो नाम बदल देते हैं तो वो उन्‍हें 1 बिलियन डॉलर तक की रकम देने को तैयार हैं. 

आखिर क्‍या है ये पूरा मामला? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अरबपति कारोबारी एलन मस्‍क बेबीलोनबी की एक पोस्‍ट का जवाब दे रहे थे, जिसमें मस्‍क ने जुकरबर्ग को नाम बदलने के लिए 1 बिलियन डॉलर की पेशकश कर दी. ऐसा नहीं दोनों टेक प्रमुखों के बीच ये पहली बार इस तरह की नोकझोंक हुई हो. इससे पहले दोनों के बीच केज वॉर की खबर ने इंटरनेट पर तूफान ला दिया था. हालांकि अभी तक वो वॉर हुई नहीं है और अभी वो वॉर होनी बाकी है. 

क्‍या बाले मस्‍क ? 
इस शो के दौरान बात करते हुए ईलॉन मस्‍क ने कहा कि जुकरबर्ग ने मेरे बारे में कहा था कि मैं गंभीर नहीं हूं. उसके जवाब मैं मैने उनसे कहा कि मैं तुमसे फाइट करूंगा. अब वो भले ही कोई भी जगह हो और कोई भी नियम हो. उन्‍होंने कहा कि इटली चाहता था कि हम कोलेजियम में लड़ाई लड़े. उन्‍होंने ये भी कहा कि अगर ये कोलेजियम मैं होने जा रहा है तो मुझे यूएफसी भी पसंद है. लेकिन हमारे पास यूएफसी कोलेजियम में बहुत सारे स्‍पोंसर नहीं हैं. 

विकिपीडिया को भी मस्‍क दे चुके हैं ये ऑफर 
एलन मस्‍क 1 बिलियन डॉलर देने का ये ऑफर विकीपीडिया को भी दे चुके हैं. लेकिन उन्‍होंने इसके साथ भी ये शर्त लगाई थी कि उसे अपना नाम विकीपीडिया की जगह डिकीपीडिया रख लें. उन्‍होंने इसके साथ ये भी शर्त लगाई थी कि नाम बदलाव की ये प्रक्रिया 1 साल तक चलनी चाहिए. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

App Store से iCloud और Apple Pay तक Apple की कई सेवाएं ठप, कंपनी ने साइबर हमले से किया इनकार

आंतरिक सिस्टम अपडेट में तकनीकी गड़बड़ी के कारण ठप हुईं सेवाएं, रिटेल स्टोर के कामकाज और कर्मचारियों के सिस्टम पर भी पड़ा असर

2 days ago

Hugging Face पर AI एजेंट्स के साइबर हमले को लेकर OpenAI पर मुकदमा, कैलिफोर्निया ने लगाए सुरक्षा में चूक के आरोप

कंपनी का कहना है कि इस घटना से OpenAI के ग्राहकों का डेटा, उसके उत्पादों की कार्यक्षमता या सेवाओं की उपलब्धता प्रभावित नहीं हुई.

3 days ago

AI में निवेश से बैंकों को मिल सकता है 2.9 गुना रिटर्न, 10 महीने में वसूल होगी लागत: रिपोर्ट

बैंकिंग सेक्टर में Agentic AI के 52 इस्तेमालों का विश्लेषण, तीन साल में निवेश पर करीब तीन गुना रिटर्न मिलने का अनुमान; कस्टमर सर्विस, रिस्क मैनेजमेंट और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में बढ़ेगा AI का इस्तेमाल

4 days ago

भारत में लॉन्च हुए तीन स्वदेशी AI मॉडल, दो बिना इंटरनेट करेंगे काम; डेटा सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में अपनी क्षमताओं को बढ़ाते हुए तीन नए स्वदेशी AI मॉडल EKA-1, Dhir 2B और Dhir 5B लॉन्च किए हैं.

06-November-2026

इंस्टाग्राम पर अब 90 मिनट के हॉरिजॉन्टल वीडियो की टेस्टिंग, पॉडकास्ट और कॉमेडी कंटेंट क्रिएटर्स को मिलेगा फायदा

इंस्टाग्राम लंबे वीडियो बनाने वाले कंटेंट क्रिएटर्स को आकर्षित करने के लिए नए फीचर्स की टेस्टिंग कर रहा है. इसके तहत चुनिंदा अमेरिकी क्रिएटर्स के लिए 90 मिनट तक के हॉरिजॉन्टल वीडियो की सुविधा शुरू की गई है.

29-October-2026


बड़ी खबरें

₹593 करोड़ के टैक्स विवाद में मॉरीशस की कंपनी को राहत, म्यूचुअल फंड से कमाई पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली HC ने स्पष्ट किया है कि म्यूचुअल फंड की यूनिट बेचने से होने वाले मुनाफे को उसके पोर्टफोलियो में शामिल भारतीय कंपनियों के शेयरों की बिक्री से हुई कमाई नहीं माना जा सकता.

15 hours ago

फ्लाइट कैंसिलेशन और नियमों की अनदेखी पर स्पाइसजेट को नोटिस, DGCA ने मांगा जवाब

एयरलाइन के परिचालन में लगातार आ रही बाधाओं, बड़ी संख्या में विमानों के खड़े रहने, उड़ानों में देरी और रद्द होने के साथ-साथ नियामकीय नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर जवाब मांगा गया है.

10 hours ago

अब स्टार्टअप में भी लगेगा PF का पैसा, EPFO सालाना फंड का 3% तक करेगा निवेश

इसके तहत संगठन हर साल मिलने वाले नए फंड का अधिकतम 3 फीसदी हिस्सा स्टार्टअप, निजी कंपनियों और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में निवेश कर सकेगा. इस प्रस्ताव को 19 नवंबर को हुई केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है.

14 hours ago

सोने की कीमतों में लगातार पांचवें दिन गिरावट, एक हफ्ते में 7% टूटा भाव

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और फेडरल रिजर्व की ओर से दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका ने सोने की चमक फीकी कर दी है. इस सप्ताह अब तक सोने की कीमतों में करीब 7 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. यह मार्च के बाद सोने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है.

10 hours ago

पहली बार एयरटेल बना भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड, HDFC बैंक को दूसरे नंबर पर छोड़ा

कांतार की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल की ब्रांड वैल्यू पिछले एक साल में 5 फीसदी बढ़कर 43.2 अरब डॉलर हो गई है. इसके साथ ही कंपनी ने HDFC बैंक को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया.

15 hours ago