✕

होम / टेक वर्ल्ड / ऐसे हर गांव तक पहुंचेगा हाई स्‍पीड इंटरनेट, Jio ने लॉन्‍च की तकनीक 

ऐसे हर गांव तक पहुंचेगा हाई स्‍पीड इंटरनेट, Jio ने लॉन्‍च की तकनीक 

इस तकनीक के जरिए देश के उन हिस्‍सों में इंटरनेट की सेवा मुहैया कराई जा सकेगी जो इलाके चुनौतीपूर्ण हैं. इस तकनीक से उन इलाकों में बेहतरीन सेवा दी जा सकेगी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश के हर गांव में हाई स्‍पीड इंटरनेट मुहैया कराने के लिए जियो ने जियोस्‍पेस फाइबर तकनीक लॉन्‍च की है. ये तकनीक उन इलाकों के लिए कारगर साबित होगी, जहां ब्रॉडबैंड से इंटरनेट पहुंचाना मुश्किल हो रहा था. जियो ने अपनी इस तकनीक को इंडियन मोबाइल कांग्रेस में प्रदर्शित किया है. जियो अपनी इस तकनीक से अब तक गुजरात के चार दूरदराज क्षेत्रों को जोड़ चुका है. 

जियो स्‍पेस फाइबर तीसरी सबसे बड़ी तकनीक 
जियो स्‍पेस फाइबर, जियो फाइबर और जियो एयर फाइबर के बाद तीसरी सबसे बड़ी तकनीक है. इस तकनीक से दूरदराज के क्षेत्रों में इंटरनेट को पहुंचाने के लिए एसईएस तकनीक का इस्‍तेमाल कर रही है. इस तकनीक से कहीं भी और कभी भी मल्‍टी गीगा बाइट इंटरनेट को पहुंचाया जा सकेगा. सबसे बड़ी खास बात ये है कि चुनौती भरे इलाकों में इस तकनीक से आसानी से इंटरनेट पहुंचाया जा सकेगा. 

क्‍या बोले आकाश अंबानी? 
इस तकनीक को जियो इंफोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने पीएम मोदी को भी दिखाया. उन्‍होंने इस मौके पर कहा कि जियो ने पहली बार भारत के लाखों घरों में ब्रॉडबैंड के जरिए इंटरनेट पहुंचाने में सफलता हासिल की है. उन्‍होंने कहा कि अब हम आने वाले दिनों में जियोस्‍पेस फाइबर के जरिए लाखों अनकनेक्‍टेड लोगों को कवर करने जा रहे हैं. ऑनलाइन, सरकार, शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य और मनोरंजन सेवाओं को जियो स्‍पेस फाइबर से मदद मिल पाएगी. 

क्‍या बोले चीफ स्‍ट्रैटजिक ऑफिसर? 
जियो स्‍पेस फाइबर के एसईएस के मुख्‍य रणनीतिकार जॉन पॉल हेमिंग्‍वे ने कहा कि जियो के साथ मिलकर हम एक बेहतरीन समाधान के साथ भारत सरकार की डिजिटल इंडिया का समर्थन करके खुद को सम्‍मानित महसूस कर रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि इसका मकसद किसी भी स्‍थान में प्रति सेकेंड कई गीगाबिट थ्रुपुट प्रदान करना है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकार ने साइबर धोखाधड़ी पर कसी नकेल, 17,000 से अधिक WhatsApp नंबर किए ब्लॉक

साइबर फ्रॉड पर लगाम कसने के लिए गृह मंत्रालय ने दूरसंचार विभाग के साथ मिलकर साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 17,000 व्हाट्सएप अकाउंट को ब्‍लॉक कर दिया है.

22-November-2024

Zomato देगा Bookmyshow को टक्कर, लॉन्च किया नया District ऐप, मिलेंगे ढेरों फायदे

इस ऐप के माध्यम से यूजर इवेंट मूवी और डाइनिंग टिकट के लिए बुक कर सकते हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इस ऐप से Bookmyshow के लिए कॉम्पिटिशन बढ़ेगा.

18-November-2024

Android 15 का Beta 2 वर्जन रिलीज, इन खास फीचर्स से बदलेगा फोन चलाने का अंदाज

Android 15 में यूजर्स को खास फीचर्स मिलेंगे, जो यूजर के स्मार्टफोन को पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित करेगा. Android 15 Beta 2 के साथ इन फीचर्स को रोल आउट किया गया है.

17-May-2024

खत्म हुआ इंतजार! Google ने लॉन्च किए कई AI फीचर्स, यूजर्स को मिलेगा बेहतरीन एक्सपीरियंस

Google IO 2024 इवेंट का आयोजन हुआ. इस इवेंट की शुरुआत Alphabet CEO सुंदर पिचाई ने की. इस दौरान उन्होंने कई नए फीचर्स और अपकमिंग सर्विस की जानकारी दी.

15-May-2024

कंपनियों के अनचाहे कॉल से मिलने वाली है निजात, सरकार ने कर ली है खास तैयारी

सरकार ने आपके नंबर पर दिन भर आने वाले बैंकिंग, इंश्योरेंस, लोन आदि से जुड़े फर्जी कॉल्स पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है. इससे संबंधित नियमों का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है.

14-May-2024


बड़ी खबरें

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

14 hours ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

12 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

15 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

15 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

15 hours ago