होम / टेक / सावधानः भारतीय स्टूडेंट्स को Malware के जरिए ऐसे टारगेट बना रहे हैं पाकिस्तानी हैकर्स

सावधानः भारतीय स्टूडेंट्स को Malware के जरिए ऐसे टारगेट बना रहे हैं पाकिस्तानी हैकर्स

यह हैकर्स स्टूडेंट्स का डाटा हैक करने के बाद उसका इस्तेमाल भारत सरकार के विभिन्न विभागों की जासूसी करने के लिए कर रहे हैं. एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः पाकिस्तानी हैकर्स अब देश के विभिन्न कॉलेज और यूनिवर्सिटिज में पढ़ने वाले छात्रों के डाटा को एक मालवेयर के जरिए हैक करके टारगेट बना रहे हैं. यह हैकर्स स्टूडेंट्स का डाटा हैक करने के बाद उसका इस्तेमाल भारत सरकार के विभिन्न विभागों की जासूसी करने के लिए कर रहे हैं. एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है.

दिसंबर 2021 से हुआ है सक्रिय

दिसंबर 2021 से ट्रांसपेरेंट ट्राइब के नाम से जाने जाने वाले एडवांस परसिस्टेंट थ्रेट (APT) समूह ने कई स्टूडेंट्स को टारगेट करते हुए एक नया फिशिंग कैंपेन चला रखा है. सिस्को टैलोस (Cisco Talos) ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि, "यह नया कैंपेन यह भी बताता है कि एपीटी सिविलियन यूजर्स को भी पीड़ित करते हुए अपने नेटवर्क में शामिल कर रहा है और इसका विस्तार भी कर रहा है."

मई 2022 में चला इसके बारे में पता

इस मालवेयर का पता पहली बार मई 2022 में भारत स्थित K7 लैब्स द्वारा देखा गया जो शैक्षणिक संस्थानों और छात्रों को निशाना बना रहा है. इससे भारत में एक नए तरह के खतरे का पता चल रहा है.  सिस्को टैलोस के शोधकर्ताओं ने द हैकर न्यूज को बताया, "एजुकेशनल सेक्टर को इस तरह से टारगेट बनाने का एक ही मकसद है कि स्टूडेंट्स से राष्ट्र या राज्य के खिलाफ जासूसी करवाई जाए, जिससे उनको फायदा पहुंचे. इसका एक ही लक्ष्य है कि हैकर्स भारत की यूनिवर्सिटीज और रिसर्च ऑर्गेनाइजशन में व्यक्ति या ग्रुप से लंबे समय तक चल रहे रिसर्च प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी इकठ्ठा कर सकें.

APT के अलावा ये हैकर्स भी हैं सक्रिय

इसके अलावा मॉनीकर्स APT36, ऑपरेशन C-मेजर, PROJECTM, Mythic Leopard के तहत ट्रैक किया गया, ट्रांसपेरेंट ट्राइब के मुख्य कर्ताधर्ता के पाकिस्तानी मूल के होने का संदेह है और भारत और अफगानिस्तान में सरकारी संस्थाओं और थिंक टैंकों को कस्टम मैलवेयर जैसे कि CrimsonRAT, ObliqueRAT और CapraRAT से हमला करने के लिए जाना जाता है.

लिंक या अटैचमेंट के जरिए आ रहा मालवेयर

साइबर सुरक्षा फर्म द्वारा डॉक्यूमेंटेड की गई अटैक चेन्स से पता चला है कि हैकर एक  मालडॉक को एक अटैचमेंट या लिंक के तौर पर ईमेल के जरिए भेज रहे हैं. इस लिंक या अटैचमेंट पर क्लिक करते ही ये CrimsonRAT को सिस्टम में एक्टिव कर देता है, जिससे सारी जानकारी हैकर के पास पहुंच जाती है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

4 days ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 week ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

1 week ago

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026


बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

32 minutes ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

8 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

3 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

4 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

5 hours ago