✕

होम / टेक वर्ल्ड / OPEN AI ने लॉन्‍च किया ऐसा नया फीचर, चुटकियों में बन जाएगा नया वीडियो 

OPEN AI ने लॉन्‍च किया ऐसा नया फीचर, चुटकियों में बन जाएगा नया वीडियो 

ओपन एआई के इस नए टूल की जांच फिलहाल रेड टीम कर रही है. ये टीम यूजर के पास आने से पहले नए टूल की बारीकी से जांच कर रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) की दुनिया में तेजी से बदलाव आ रहे हैं. आलम ये है कि हर एआई कंपनी इस सोच में है कि वो कैसे आदमी के काम को आसान बनाए. अब ओपनएआई ने एक ऐसा टूल डेवलप किया है कि आप बस बोलेंगे और आपके सामने वीडियो बन जाएगा. ओपन एआई ने अपने इस नए टूल को Sora नाम दिया है. ये टूल चुटकियों में टेक्‍स्‍ट को वीडियो में बदल देता है. 

कैसे काम करता OPEN AI का नया टूल SORA?
SORA एक ओपन एआई टूल है इसकी मदद से आप वाक्‍य बोलकर आसानी से वीडियो बना सकते हैं. इस ऐप की जानकारी खुद ओपन एआई के प्रमुख सैम आल्‍टमैन ने दी है. सैम ने ट्वीट करते हुए करते हुए लिखा ये सोरा है हमारा वीडियो जनरेशन टूल. उन्‍होंने इसका लिंक साझा करते हुए जानकारी दी कि आज से हम इसकी रेड-टीमिंग शुरु कर रहे हैं. हम फिलहाल सीमित लोगों तक इसकी पहुंच प्रदान कर कर रहे हैं.  

लोगों ने क्‍या दी प्रतिक्रिया 
ओपन एआई प्रमुख सैम आल्‍टमैन ने जब इसे ट्वीट किया तो दुनिया के कई लोगों इस पर सकारात्‍मक प्रतिक्रिया दी तो कई लोगों ने कहा कि हमसे काम मत छीनिए. इस पर सैम ने कहा कि मैं आप लोगों के लिए एक वीडियो बनाउंगा. SORA को फिलहाल आम यूजर के लिए ओपन नहीं किया गया है. इसे अभी रेड टीम चेक कर रही है. ओपन एआई में रेड टीम वो है जो किसी ऐप को आम यूजर तक पहुंचने से पहले उसकी सभी पहलुओं से जांच करती है. 

ये भी पढ़ें: ये फूड डिलीवरी कंपनी के शेयर करा सकते हैं और मालामाल, 1 साल में हो चुका है तीन गुना
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकार ने साइबर धोखाधड़ी पर कसी नकेल, 17,000 से अधिक WhatsApp नंबर किए ब्लॉक

साइबर फ्रॉड पर लगाम कसने के लिए गृह मंत्रालय ने दूरसंचार विभाग के साथ मिलकर साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 17,000 व्हाट्सएप अकाउंट को ब्‍लॉक कर दिया है.

22-November-2024

Zomato देगा Bookmyshow को टक्कर, लॉन्च किया नया District ऐप, मिलेंगे ढेरों फायदे

इस ऐप के माध्यम से यूजर इवेंट मूवी और डाइनिंग टिकट के लिए बुक कर सकते हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इस ऐप से Bookmyshow के लिए कॉम्पिटिशन बढ़ेगा.

18-November-2024

Android 15 का Beta 2 वर्जन रिलीज, इन खास फीचर्स से बदलेगा फोन चलाने का अंदाज

Android 15 में यूजर्स को खास फीचर्स मिलेंगे, जो यूजर के स्मार्टफोन को पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित करेगा. Android 15 Beta 2 के साथ इन फीचर्स को रोल आउट किया गया है.

17-May-2024

खत्म हुआ इंतजार! Google ने लॉन्च किए कई AI फीचर्स, यूजर्स को मिलेगा बेहतरीन एक्सपीरियंस

Google IO 2024 इवेंट का आयोजन हुआ. इस इवेंट की शुरुआत Alphabet CEO सुंदर पिचाई ने की. इस दौरान उन्होंने कई नए फीचर्स और अपकमिंग सर्विस की जानकारी दी.

15-May-2024

कंपनियों के अनचाहे कॉल से मिलने वाली है निजात, सरकार ने कर ली है खास तैयारी

सरकार ने आपके नंबर पर दिन भर आने वाले बैंकिंग, इंश्योरेंस, लोन आदि से जुड़े फर्जी कॉल्स पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है. इससे संबंधित नियमों का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है.

14-May-2024


बड़ी खबरें

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

13 hours ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

11 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

14 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

14 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

14 hours ago