होम / टेक वर्ल्ड / Deep Fake Video पर अब सरकार ने कही ये अहम बात, रश्मिका ने भी लिखा ट्वीट 

Deep Fake Video पर अब सरकार ने कही ये अहम बात, रश्मिका ने भी लिखा ट्वीट 

डीपफेक वीडियो तकनीक की एक नई समस्‍या बनकर सामने आए हैं. लेकिन इस बार रश्मिका के इस वीडियो को लेकर विवाद ज्‍यादा बढ़ गया है.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले कुछ समय से लगातार सामने आ रहे डीप फेक वीडियो हर जगह चर्चा का विषय बने हुए हैं. इस मामले में सामने आए पुष्‍पा फिल्‍म की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के डीप फेक वीडियो को लेकर केन्‍द्रीय मंत्री ने अहम बात कही है. केन्‍द्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इस मामले में अपनी बात कहते हुए कहा है कि इस तरह के वीडियो को लेकर सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म को देखना चाहिए. उन्‍होंने कहा कि सरकार नियमों के अनुसार अगर कोई ऐसा वीडियो पोस्‍ट करता है तो शिकायत के बाद उसे 36 घंटों के अंदर हटाना जरूरी है. उन्‍होंने कहा कि सरकार सभी डिजिटल नागरिकों की प्राइवेसी की रक्षा करने के लिए पूरी तरह से संकल्पित है.  

क्‍या बोले राजीव चंद्रशेखर? 
राजीव चंद्रशेखर ने इस मामले में ट्विटर पर किए गए एक ट्ववीट पर अपनी बात कहते हुए कहा कि केन्‍द्र की नरेन्‍द्र मोदी सरकार सभी डिजिटलनागरिकों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए संकल्पित है. आईटी नियम अप्रैल 2023 के अनुसार किसी भी प्‍लेटफॉर्म के लिए ये सुनिश्‍चत करना जरूरी है कि कोई यूजर गलत जानकारी साझा न करे. अगर कोई ऐसा करता है तो उसे 36 घंटे के अंदर प्‍लेटफॉर्म से हटाना होगा. अगर प्‍लेटफॉर्म ऐसा नहीं करता है तो नियम 7 के तहत उस पर आईपीसी की धाराओं के तहत कोर्ट में कार्रवाई की जा सकती है. उन्‍होंने ये भी कहा कि डीप फेक वीडिया नया और उससे भी अधिक खतरनाक स्‍वरूप है और प्‍लेटफॉर्म को उस पर कार्रवाई करने की जरूरत है.  

 

आखिर क्‍या है मंदाना के इस वीडियो में? 
सुपरहिट फिल्‍म पुष्‍पा की अभिनेत्री रही रश्मिका मंडाना का एक डीप फेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो ब्‍लैक कलर के आउटस्‍कर्ट में एलीवेटर में आती हुई दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो को एक पत्रकार और शोधकर्ता अभिषेक कुमार ने ट्वीट किया था. उनके इस ट्वीट पर कोट लिखते हुए केन्‍द्रीय मंत्री ने ये बात कही.  

 

वीडियो पर रश्मिका ने कही अहम बात 
इस पूरे मसले पर कुछ देर पहले अभिनेत्री रश्मिका ने भी ट्वीट करते हुए अहम बात कही है. उन्‍होंने ट्वीट में लिखा-
इसे साझा करते हुए मुझे बहुत दुख हो रहा है और मुझे, ऑनलाइन फैलाए जा रहे मेरे डीपफेक वीडियो के बारे में बात करनी पड़ रही है. 

ईमानदारी से कहूं तो ऐसा कुछ न केवल मेरे लिए, बल्कि हममें से हर एक के लिए बेहद डरावना है, जो आज तकनीक के दुरुपयोग के कारण बहुत अधिक नुकसान का सामना कर रहे हैं. 
आज, एक महिला और एक अभिनेत्री के रूप में, मैं अपने परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों की आभारी हूं जो मेरी सुरक्षा और सहायता के लिए मेरे साथ हैं. लेकिन अगर मेरे साथ ऐसा तब होता जब मैं स्कूल या कॉलेज में था, तो मैं सचमुच सोच भी नहीं सकता कि मैं इससे कैसे निपट सकता था.
इससे पहले कि हममें से अधिक लोग इस तरह की पहचान की चोरी से प्रभावित हों, हमें एक समुदाय के रूप में और तत्परता से इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकार ने साइबर धोखाधड़ी पर कसी नकेल, 17,000 से अधिक WhatsApp नंबर किए ब्लॉक

साइबर फ्रॉड पर लगाम कसने के लिए गृह मंत्रालय ने दूरसंचार विभाग के साथ मिलकर साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 17,000 व्हाट्सएप अकाउंट को ब्‍लॉक कर दिया है.

22-November-2024

Zomato देगा Bookmyshow को टक्कर, लॉन्च किया नया District ऐप, मिलेंगे ढेरों फायदे

इस ऐप के माध्यम से यूजर इवेंट मूवी और डाइनिंग टिकट के लिए बुक कर सकते हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इस ऐप से Bookmyshow के लिए कॉम्पिटिशन बढ़ेगा.

18-November-2024

Android 15 का Beta 2 वर्जन रिलीज, इन खास फीचर्स से बदलेगा फोन चलाने का अंदाज

Android 15 में यूजर्स को खास फीचर्स मिलेंगे, जो यूजर के स्मार्टफोन को पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित करेगा. Android 15 Beta 2 के साथ इन फीचर्स को रोल आउट किया गया है.

17-May-2024

खत्म हुआ इंतजार! Google ने लॉन्च किए कई AI फीचर्स, यूजर्स को मिलेगा बेहतरीन एक्सपीरियंस

Google IO 2024 इवेंट का आयोजन हुआ. इस इवेंट की शुरुआत Alphabet CEO सुंदर पिचाई ने की. इस दौरान उन्होंने कई नए फीचर्स और अपकमिंग सर्विस की जानकारी दी.

15-May-2024

कंपनियों के अनचाहे कॉल से मिलने वाली है निजात, सरकार ने कर ली है खास तैयारी

सरकार ने आपके नंबर पर दिन भर आने वाले बैंकिंग, इंश्योरेंस, लोन आदि से जुड़े फर्जी कॉल्स पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है. इससे संबंधित नियमों का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है.

14-May-2024


बड़ी खबरें

RBI से रिकॉर्ड डिविडेंड की उम्मीद, पश्चिम एशिया संकट के बीच सरकार को मिलेगा बड़ा आर्थिक सहारा

बजट दस्तावेजों के अनुसार, केंद्र सरकार को वित्त वर्ष 2026-27 में RBI, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों से डिविडेंड और अधिशेष के रूप में करीब 3.16 लाख करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है.

12 hours ago

भारत की सॉफ्ट पावर का नया युग: 2047 तक वैश्विक नेतृत्व की ओर बड़ा कदम

लेखक भुवन लाला लिखते हैं, एक ऐसी सभ्यता जिसने दुनिया को योग, ज्योतिष, बौद्ध धर्म, शतरंज, दशमलव प्रणाली, एल्गोरिद्म को संचालित करने वाली बाइनरी प्रणाली और मानवता की सबसे स्थायी दार्शनिक परंपराओं में से कुछ दीं, वह दशकों तक सॉफ्ट पावर के क्षेत्र में अपनी वास्तविक क्षमता से काफी कम प्रभाव डालती रही है.

11 hours ago

भारत में पहला डेटा सेंटर बनाएगा Uber, अडानी ग्रुप के साथ हुई बड़ी साझेदारी

भारत से दुनिया के लिए टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट पर फोकस, साल के अंत तक तैयार हो सकता है नया सेंटर

12 hours ago

AI से बदलेगा मौसम पूर्वानुमान का भविष्य, IMD ने लॉन्च किया स्मार्ट मॉनसून मॉडल

IMD के अनुसार नया AI मॉडल हर बुधवार को मॉनसून की प्रगति और सक्रियता का अनुमान जारी करेगा. यह मॉडल मौजूदा संख्यात्मक मौसम मॉडल और AI तकनीक को जोड़कर तैयार किया गया है.

17 hours ago

1 जून से लागू हो सकता है भारत-ओमान व्यापार समझौता, निर्यात को मिलेगी रफ्तार

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने जानकारी दी कि ओमान की टीम के साथ हुई हालिया बैठक काफी सकारात्मक रही है और संभावना है कि भारत-ओमान मुक्त व्यापार समझौता जून की शुरुआत से प्रभावी हो जाएगा.

14 hours ago