✕

होम / टेक वर्ल्ड / Google करेगा अपनी विज्ञापन दिखाने वाली तकनीक में बदलाव, मुकदमे से बचने के लिए उठाया कदम

Google करेगा अपनी विज्ञापन दिखाने वाली तकनीक में बदलाव, मुकदमे से बचने के लिए उठाया कदम

यह तकनीक कंपनियों को इंटरनेट और ऐप्स पर विज्ञापन रखने की अनुमति देती है. अब इसको अल्फाबेट अंब्रेला के तहत एक अलग ईकाई के तौर पर माना जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली/सैन फ्रांसिस्को: अमेरिका में एक एंटीट्रस्ट मुकदमे से बचने के लिए अल्फाबेट के स्वामित्व वाली सर्च इंजन कंपनी गूगल विज्ञापन दिखाने वाली तकनीक में बदलाव करने की पेशकश की है. यह तकनीक कंपनियों को इंटरनेट और ऐप्स पर विज्ञापन रखने की अनुमति देती है. अब इसको अल्फाबेट अंब्रेला के तहत एक अलग ईकाई के तौर पर माना जाएगा.

वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, यह सौदा कई रियायतों का हिस्सा था, जो तकनीकी दिग्गज ने अमेरिकी न्याय विभाग को प्रतिस्पर्धा-विरोधी प्रथाओं का आरोप लगाने वाले मुकदमों से बचने के लिए पेश किया था. गूगल पर आरोप था कि डिजिटल विज्ञापन देते समय वो एक ब्रोकर और नीलामी करने वाले की भूमिका निभा रहा है, जो विशेषज्ञों और नियामकों के अनुसार, प्रतिस्पर्धी विरोधी हो सकता है.

अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट कर रहा है जांच

संयुक्त राज्य अमेरिका का न्याय विभाग उन आरोपों की लंबे समय से जांच कर रहा है कि Google प्रतिद्वंद्वियों की कीमत पर खुद को व्यवसाय चलाने के लिए डिजिटल विज्ञापनों पर अपनी दो तरफा भूमिका का दुरुपयोग करता है. सर्च-इंजन की दिग्गज कंपनी को यूनाइटेड किंगडम की प्रतिस्पर्धा और बाजार प्राधिकरण में भी एक मुकदमे का सामना करना पड़ रहा है, जिसने हाल ही में Google के विज्ञापन प्रैक्टिस की जांच का आदेश दिया था.

ईयू में भी हो रही है जांच

Google को यूरोपियन यूनियन में एक और विज्ञापन-तकनीकी जांच का भी सामना इसके वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म YouTube के संबंध में करना पड़ रहा है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार इस मामले में कंपनी ने थर्ड पार्टी   ब्रोकर्स को प्लेटफॉर्म पर सीधे विज्ञापन बेचने की अनुमति देकर इस मुद्दे को निपटाने की पेशकश की है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकार ने साइबर धोखाधड़ी पर कसी नकेल, 17,000 से अधिक WhatsApp नंबर किए ब्लॉक

साइबर फ्रॉड पर लगाम कसने के लिए गृह मंत्रालय ने दूरसंचार विभाग के साथ मिलकर साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 17,000 व्हाट्सएप अकाउंट को ब्‍लॉक कर दिया है.

22-November-2024

Zomato देगा Bookmyshow को टक्कर, लॉन्च किया नया District ऐप, मिलेंगे ढेरों फायदे

इस ऐप के माध्यम से यूजर इवेंट मूवी और डाइनिंग टिकट के लिए बुक कर सकते हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इस ऐप से Bookmyshow के लिए कॉम्पिटिशन बढ़ेगा.

18-November-2024

Android 15 का Beta 2 वर्जन रिलीज, इन खास फीचर्स से बदलेगा फोन चलाने का अंदाज

Android 15 में यूजर्स को खास फीचर्स मिलेंगे, जो यूजर के स्मार्टफोन को पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित करेगा. Android 15 Beta 2 के साथ इन फीचर्स को रोल आउट किया गया है.

17-May-2024

खत्म हुआ इंतजार! Google ने लॉन्च किए कई AI फीचर्स, यूजर्स को मिलेगा बेहतरीन एक्सपीरियंस

Google IO 2024 इवेंट का आयोजन हुआ. इस इवेंट की शुरुआत Alphabet CEO सुंदर पिचाई ने की. इस दौरान उन्होंने कई नए फीचर्स और अपकमिंग सर्विस की जानकारी दी.

15-May-2024

कंपनियों के अनचाहे कॉल से मिलने वाली है निजात, सरकार ने कर ली है खास तैयारी

सरकार ने आपके नंबर पर दिन भर आने वाले बैंकिंग, इंश्योरेंस, लोन आदि से जुड़े फर्जी कॉल्स पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है. इससे संबंधित नियमों का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है.

14-May-2024


बड़ी खबरें

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

14 hours ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

12 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

15 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

15 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

15 hours ago