✕

होम / टेक वर्ल्ड / गूगल ने अपने प्लेटफ़ॉर्म को किया क्लीन, प्ले स्टोर से हटाए ये 2000 ऐप्स

गूगल ने अपने प्लेटफ़ॉर्म को किया क्लीन, प्ले स्टोर से हटाए ये 2000 ऐप्स

गूगल का कहना है कि उसके नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

पर्सनल लोन के नाम पर फर्जीवाड़े के कई मामले सामने आ चुके हैं. इसके बावजूद लोग कभी सोशल मीडिया, तो कभी दूसरे माध्यम से उनके जाल में फंस जाते हैं. अब गूगल ने अपने प्लेटफ़ॉर्म को ऐसे जालसाजों से मुक्त कराने के लिए एक कदम उठाया है. कंपनी ने 2000 से अधिक लोन ऐप को गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) से हटा दिया है. गूगल का कहना है कि ये कार्रवाई उसके नियमों और शर्तों के उल्लंघन के आधार पर की गई है.

50 फीसदी के खिलाफ एक्शन 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल के एशिया प्रशांत क्षेत्र के सीनियर डायरेक्टर और ट्रस्ट और सेफ्टी हेड सैकत मित्रा ने बताया कि कंपनी लगातार उन सभी नियमों का पालन करने की कोशिश कर रही है, जिसे सही संचालन के लिए बनाया गया है. करीब 50 फीसदी लोन ऐप को हटाया जा चुका है. उन्होंने कहा कि Google Play Store पर मौजूदा फर्जी ऐप को हटाने के लिए कंपनी सरकारी एजेंसियों और यूजर रेफरल सहित सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रही है. साथ ही गूगल ने ऐसे ऐप को रोकने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी और मशीन लर्निग क्षमताओं को भी तैनात किया है.

जनवरी से हो रही कार्रवाई
कंपनी ने जनवरी से अब तक कई ऐप को नियम एवं शर्तों के उल्लंघन के कारण अपने प्ले स्टोर से हटाया है. कंपनी ने यह भी कहा है कि कई ऐप्स अपनी जानकारी को छुपाते थे और सही डिसक्लोजर नहीं डालते थे. ऐसे में यह गूगल की नीति का सीधे तौर पर उल्लंघन है. बता दें कि कोरोना काल में अचानक से गैर-रजिस्टर्ड लेंडिंग ऐप की संख्या में तेजी बढ़ गई थी. इन ऐप्स के खिलाफ कई शिकायतें भी मिल चुकी हैं. 

अब ये डॉक्यूमेंट ज़रूरी  
गूगल ने इस साल की शुरुआत में ऐलान किया था कि वह भारत में पर्सनल लोन ऐप के लिए योग्यता शर्तों में कुछ अतिरिक्त डॉक्यूमेंट्स को जोड़ेगी. इसके जरिए पर्सनल लोन ऐप के लिए यह अनिवार्य किया गया है कि वह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) से हासिल लाइसेंस की कॉपी दिखाएं या फिर एक घोषणा-पत्र दें कि वे सीधे तौर पर कर्ज देने की गतिविधि में शामिल नहीं है. साथ ही यह भी कि वह केवल पंजीकृत नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनीज या बैंक की तरफ से बस मनी लेंडिंग के लिए एक प्लेटफॉर्म मुहैया करा रहे हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकार ने साइबर धोखाधड़ी पर कसी नकेल, 17,000 से अधिक WhatsApp नंबर किए ब्लॉक

साइबर फ्रॉड पर लगाम कसने के लिए गृह मंत्रालय ने दूरसंचार विभाग के साथ मिलकर साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 17,000 व्हाट्सएप अकाउंट को ब्‍लॉक कर दिया है.

22-November-2024

Zomato देगा Bookmyshow को टक्कर, लॉन्च किया नया District ऐप, मिलेंगे ढेरों फायदे

इस ऐप के माध्यम से यूजर इवेंट मूवी और डाइनिंग टिकट के लिए बुक कर सकते हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इस ऐप से Bookmyshow के लिए कॉम्पिटिशन बढ़ेगा.

18-November-2024

Android 15 का Beta 2 वर्जन रिलीज, इन खास फीचर्स से बदलेगा फोन चलाने का अंदाज

Android 15 में यूजर्स को खास फीचर्स मिलेंगे, जो यूजर के स्मार्टफोन को पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित करेगा. Android 15 Beta 2 के साथ इन फीचर्स को रोल आउट किया गया है.

17-May-2024

खत्म हुआ इंतजार! Google ने लॉन्च किए कई AI फीचर्स, यूजर्स को मिलेगा बेहतरीन एक्सपीरियंस

Google IO 2024 इवेंट का आयोजन हुआ. इस इवेंट की शुरुआत Alphabet CEO सुंदर पिचाई ने की. इस दौरान उन्होंने कई नए फीचर्स और अपकमिंग सर्विस की जानकारी दी.

15-May-2024

कंपनियों के अनचाहे कॉल से मिलने वाली है निजात, सरकार ने कर ली है खास तैयारी

सरकार ने आपके नंबर पर दिन भर आने वाले बैंकिंग, इंश्योरेंस, लोन आदि से जुड़े फर्जी कॉल्स पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है. इससे संबंधित नियमों का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है.

14-May-2024


बड़ी खबरें

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

14 hours ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

12 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

15 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

15 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

15 hours ago