होम / टेक वर्ल्ड / इंतजार खत्म, लॉन्च हुआ IPhone 14; फटाफट चेक करें कीमत
इंतजार खत्म, लॉन्च हुआ iPhone 14; फटाफट चेक करें कीमत
आईफोन 14 सीरीज का लॉन्च इवेंट कंपनी के कैलिफोर्निया स्थित हेडक्वाटर में हुआ और इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की गई.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
बेसब्री से iPhone 14 का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है. Apple ने अपने सबसे बड़े इवेंट में iPhone 14 सीरीज को लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज में iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max शामिल हैं. कंपनी ने इस बार Mini मॉडल लॉन्च नहीं किया है. इसके अलावा Apple Watch Series 8 भी पेश की गई है. आईफोन 14 सीरीज का लॉन्च इवेंट कंपनी के कैलिफोर्निया स्थित हेडक्वाटर में हुआ और इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की गई.
पहले से बेहतर कैमरा
Apple ने आईफोन 14 में कैमरे को और बेहतर बनाने की कोशिश की है. iPhone 14 में 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. हालांकि कैमरा सेटअप देखने में पुराना ही लग रहा है, लेकिन नए कैमरा सेंसर्स के साथ कंपनी ने इस बार भी कैमरे में काफी इंप्रूवमेंट्स किए हैं. वहीं, Phone 14 Pro में नॉच के डिजाइन को बदला गया है. अब पहले से छोटा नॉच है. इस तरह के नॉच आमतौर पर एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में देखने को मिलते हैं.
सच हुई यह बात
पर्पल रंग में आईफोन 14 प्रो काफी स्टाइलिश लग रहा है. इस आईफोन में कंपनी ने 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी है. इसे A15 बायोनिक चिपसेट के साथ उतारा गया है, इसमें 16 बिलियन ट्रांसिसटर्स लगे हैं और इसे 4nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है. लॉन्चिंग से पहले कहा जा रहा था कि इस बार लाइनअप में Mini मॉडल को शामिल नहीं किया जाएगा. ये बात सच साबित हुई है. कंपनी ने इस बार iPhone 14 मिनी बाजार में नहीं उतारा है.
कितनी है कीमत?
iPhone 14 की कीमत की बात करें, तो भारतीय ग्राहकों के लिए यह 79,900 रुपए और iPhone 14 Plus 89,900 रुपए में उपलब्ध होगा. आईफोन 14 की बिक्री 16 सितंबर से शुरू होगी, जबकि आईफोन 14 प्लस के लिए 7 अक्टूबर तक इंतजार करना होगा. iPhone 14 Plus में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले और A15 बायोनिक चिपसेट है. Apple इस बार iPhone 14 सीरीज में 5-कोर GPU लाया है.
नहीं दी गई सिम ट्रे
आईफोन 14, आईफोन 14 प्लस के US मॉडल में कोई सिम ट्रे नहीं दी गई है. लेकिन भारतीय मॉडल में टिम ट्रे देखने को मिल सकती है. आईफोन 14 और आईफोन 14 प्लस में 12 मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर हैं. वहीं, आईफोन 14 Pro मॉडल्स के साथ ऑलवेज ऑन डिस्प्ले मिल रहा है. इस फ़ोन में प्राइमरी कैमरा अब 48MP का है. आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स में 1TB तक की स्टोरेज के ऑप्शन दिए गए हैं.
नया सैटेलाइट फीचर
कंपनी ने iPhone 14 में सैटेलाइट फीचर शामिल किया है. जिन जगहों पर मोबाइलर टावर नहीं है, वहां ये फीचर काम आएगा. इसे खास तौर पर रिमोट एरिया और इमरजेंसी सिचुएशन के लिए शामिल किया गया है. इस फीचर के तहत बिना सिम कार्ड के ही सैटेलाइट से कॉलिंग की जा सकेगी. हालांकि, सैटेलाइट फीचर अभी केवल अमेरिका और कनाडा के लिए है, भारत में ये फीचर नहीं मिलेगा. नवंबर से अमेरिका और कनाडा के आईफोन 14 के ग्राहकों को ये फीचर मिलेगा. दो साल तक के लिए ये फ्री होगा, इसके बाद निर्धारित शुल्क देना होगा.
टैग्स