होम / टेक / आखिर किसे सबसे आगे लेकर चलेंगे Youtube के नये CEO?

आखिर किसे सबसे आगे लेकर चलेंगे Youtube के नये CEO?

AI की शक्तियों की अभी बस शुरुआत ही हुई है और भविष्य में AI के माध्यम से विडियो बनाने के क्षेत्र में ऐसे करिश्मे भी देखने को मिलेंगे जो अबतक असंभव जान पड़ते थे

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

गूगल का विडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म Youtube जल्द ही नए जनरेटिव AI फीचर्स लेकर आने वाला है जिसके माध्यम से कंटेंट क्रिएटर्स विलक्षित फिल्में बना पायेंगे और साथ ही अपनी विडियो के दौरान अपने कपड़ों को स्वैप भी कर पायेंगे. कस्टमर्स के लिए पहले ही अपने AI प्रोडक्ट्स लॉन्च कर चुके OpenAI और माइक्रोसॉफ्ट जैसे प्रतिद्वंदियों से मुकाबले के लिए गूगल यह फैसला ले रहा है. 
AI की शक्तियों की बस हुई है शुरुआत
पिछले महीने अपना पदभार संभालने के बाद से Youtube के नए CEO, नील मोहन ने पहली बार Youtube कम्युनिटी को एक पत्र के माध्यम से लिखा – AI की शक्तियों की अभी बस शुरुआत ही हुई है और भविष्य में AI के माध्यम से विडियो बनाने के क्षेत्र में ऐसे करिश्मे भी देखने को मिलेंगे जो अबतक असंभव जान पड़ते थे. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में Youtube क्रिएटर्स, AI की जनरेटिव क्षमताओं का फायदा उठा पायेंगे. एक ब्लॉग पोस्ट में नील मोहन ने कहा – क्रिएटर्स और कलाकार, Youtube का दिल हैं और मेरे लिए ये हमेशा सबसे आगे रहेंगे. 
गूगल पर है दबाव 
Alphabet इनकॉर्पोरेशन के मालिक गूगल पर ऐसे जनरेटिव प्रोडक्ट बनाने का दबाव है जो इन्टरनेट या डिजिटल स्त्रोतों के माध्यम से डाटा लेकर डिटेल्ड लिखित जवाब बना सकें या नयी इमेज बना सके. AI से जुड़ी रिसर्च में प्रमुख स्थान होने के बावजूद कुछ कंपनियों ने दावा किया है कि गूगल अपने उपकरणों और सुविधाओं को प्रदान करने में काफी देरी कर रहा है जबकि यह उपकरण और सुविधाएं पब्लिक के इस्तेमाल के लिए तैयार हैं. जबकि गूगल के मुकाबले उसके प्रतिद्वंदियों ने हाल ही में ChatGPT जैसे बहुत मशहूर AI प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया है. 
गूगल ने जारी किया था ‘कोड रेड’
फरवरी में गूगल ने ChatGPT का मुकाबला करने के लिए अपने चैटबॉट Bard की घोषणा की थी. यह फैसला तब लिया गया जब डिजिटल एड का बिजनेस धीमा पड़ रहा था और अंदाजा लगाया जा रहा था कि गूगल के सर्च इंजन बिजनेस को AI पर आधारित चैटबॉट से नुक्सान हो सकता है. पिछले साल कंपनी ने ChatGPT की रिलीज के कुछ समय बाद ही ‘कोड रेड’ की घोषणा की थी और कंपनी के AI इंजीनियर्स से जवाब भी मांगा था. हालांकि, Youtube के CEO नील मोहन ने गूगल द्वारा सावधानी बरते जाने की तरफ इशारा किया है. Youtube कम्युनिटी को दिए अपने सन्देश में उन्होंने विशेष रूप से कंपनी द्वारा जनरेटिव AI फीचर्स डेवेलप किये जाने की बात पर जोर दिया.  
 

यह भी पढ़ें: इस बड़ी कंपनी का दावा, लम्बी छलांग मारेगी भारतीय IT इंडस्ट्री

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

13 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

10 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

11 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

11 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

18 hours ago