✕

होम / टेक / आपके पास है 2000 का नोट, इस ई कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म पर कर सकते हैं इस्‍तेमाल 

आपके पास है 2000 का नोट, इस ई कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म पर कर सकते हैं इस्‍तेमाल 

आपके पास अगर 2000 का नोट है तो आप अपना वो नोट इस शॉपिंग साइट के डिलीवरी मैन को देकर उसके वॉलेट में टांसफर करवा सकते हैं. ऐसा ऑफर देने वाली ये पहली ई-कॉमर्स साइट है.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

क्‍या आपके पास घर में 2000 के नोट हैं और आप उसे अभी तक बैंक में जमा नहीं करा पाएं है. अगर नहीं करा पाए हैं तो घबराइए नहीं आप अमेजन पे पर इस 2000 के नोट को इस्‍तेमाल कर सकते हैं. कंपनी ने ये ऑफर निकाला है कि अगर आपके पास 2000 का नोट है तो आप अपने ऑर्डर के वक्‍त डिलीवरी मैन को दे सकते हैं जो तुरंत आपके अमेजन पे वॉलेट में डिपोजिट कर दिया जाएगा. 

कैसे कर सकते हैं इस्‍तेमाल 
अगर आप अमेजन से कोई ऑर्डर मंगवा रहे थे आप अपने पास रखे 2000 के नोटों को डिलीवरी मैन को दे सकते हैं जो तुरंत उस अमाउंट को आपके अमेजन पे पर ट्रांसफर कर देगा. इसके जरिए आप 50 हजार रुपये तक चेंज कर सकते हैं. अमेजन पे पर लोड हुए इस अमाउंट को आप अलग-अलग जगह इस्‍तेमाल कर सकते हैं. आप उसे अपने रोजाना के सामान से लेकर दूसरी तरह की पेमेंट में भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं. 

आरबीआई के आदेश के बाद शुरु हुआ ये प्रोसेस 
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 16 मई को 2,000 रुपये के नोटों को प्रचलन से वापस लेने का फैसला किया था. लोगों को इन नोटों को बदलने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया है. आरबीआई की ओर से कहा गया था कि उसने ये कदम इसलिए उठाया है क्‍यों कि अन्य मूल्यवर्ग के बैंक नोट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं.

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि 2,000 रुपये के नोटों के भविष्य के बारे में निर्णय जमा या विनिमय के लिए 30 सितंबर की समय सीमा के करीब किया जाएगा. वर्तमान में, यह स्पष्ट नहीं है कि क्या ये नोट उस तिथि के बाद भी वैध मुद्रा बने रहेंगे. आरबीआई का फैसला बैंकिंग सिस्टम में वापस आए 2,000 रुपये के नोटों की संख्या पर निर्भर करेगा. दास ने कहा था कि इसका अर्थव्‍यवस्‍था पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

तारीख आगे बढ़ाने को लेकर बाद में होगा फैसला
आरबीआई के इस निर्णय के बाद अभी तक, यह उम्मीद की जा रही है कि 2,000 रुपये के अधिकांश नोट 30 सितंबर की समय सीमा तक बैंकिंग प्रणाली में वापस आ जाएंगे. आरबीआई ने घोषणा की गंभीरता सुनिश्चित करने के लिए एक तारीख दी गई है. दास ने विदेश में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों और व्यक्तियों सहित नागरिकों को आश्वस्त किया है कि उनकी चिंताओं को संवेदनशीलता के साथ सुना जाएगा. इसलिए, जबकि हम 2,000 रुपये के नोटों के भविष्य पर आरबीआई के फैसले की प्रतीक्षा कर रहे हैं, अमेज़ॅन का कैश लोड विकल्प उन 2,000 रुपये के नोटों सहित आपके नकदी को संभालने का एक सुविधाजनक तरीका प्रदान करता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

आज बाजार में आएगी तेजी की सुनामी? गिफ्ट निफ्टी 1.4% चढ़ा, कच्चे तेल में 10% की गिरावट

बुधवार को सेंसेक्स 383.55 अंक चढ़कर 77,301.40 पर और निफ्टी 149.75 अंक बढ़कर 23,960.60 पर बंद हुआ था. बाजार में यह लगातार पांचवें सत्र की तेजी थी.

14 minutes ago

डाबर के ग्लोबल CEO मोहित मल्होत्रा ने दिया इस्तीफा, हरजीत सिंह भल्ला संभालेंगे जिम्मेदारी

डाबर ने हरजीत सिंह भल्ला को 14 नवंबर 2026 से पांच साल के कार्यकाल के लिए अतिरिक्त निदेशक और पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त किया है.

4 minutes ago

महादेव बेटिंग ऐप के को-फाउंडर रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार

सौरभ चंद्राकर के ओमान से भारत प्रत्यर्पण के कुछ दिनों बाद हुई उप्पल की गिरफ्तारी, 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक के अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क के संचालन का है आरोप

10 hours ago

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

23 hours ago

अक्षर योग केंद्र ने मास्टर एंथनी को चीन का कंट्री हेड नियुक्त किया, वैश्विक विस्तार की तैयारी

संस्थान की योजना 2027 की शुरुआत में चीन में योग, ध्यान और प्राणायाम से जुड़े विशेष कार्यक्रम शुरू करने की है.

20 hours ago