होम / टेक / क्या सैटेलाइट ब्रॉडबैंड की दौड़ में Musk और Ambani को पीछे छोड़ देंगे सुनील मित्तल?

क्या सैटेलाइट ब्रॉडबैंड की दौड़ में Musk और Ambani को पीछे छोड़ देंगे सुनील मित्तल?

एलन मस्क की स्टारलिंक और मुकेश अंबानी की रिलायंस Jio भी इस दौड़ में शामिल हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड (Satellite Broadband) शुरू करने की दौड़ बेहद रोमांचक हो गई है. एलन मस्क (Elon Musk) की स्टारलिंक (Starlink) और मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की रिलायंस जियो (Reliance Jio) के साथ-साथ अब सुनील मित्तल की भारती एयरटेल भी इस दौड़ में शामिल हो गई है. खबर तो यहां तक है कि एंट्री के साथ ही एयरटेल ने अपने 2 सबसे ताकतवर प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ने की तैयारी भी कर ली है. बता दें कि भारती एयरटेल के निवेश वाली कंपनी Eutelsat OneWeb देश में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवा शुरू करना चाहती है.

डेमो एयरवेव का इस्तेमाल शुरू
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Eutelsat OneWeb ने एडमिनिस्ट्रेटिव रूट के माध्यम से 90 दिनों की अवधि के लिए ‘का’ एंड ‘कू’ बैंड का डेमो सैटेलाइट स्पेक्ट्रम हासिल किया है. ‘का’ बैंड स्पेक्ट्रम अर्थ स्टेशनों के संचालन के लिए महत्वपूर्ण है और ‘कू’ बैंड यूजर्स एक्सेस टर्मिनलों का समर्थन करता है. इसके साथ ही यूटेलसैट वनवेब ने सैटेलाइट ब्रॉडबैंड नेटवर्क पर डेमो एयरवेव का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. अभी केवल रक्षा बलों और कुछ बड़ी सरकारी कंपनियों को ही यह सेवा दी जा रही है, लेकिन जल्द ही इसे कमर्शियल लॉन्च किया जाएगा. 

इसलिए रेस में है आगे 
एलन मस्क की स्टारलिंक सीधे रिटेल यूजर्स को सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं देगी जबकि यूटेलसैट वनवेब पूरी तरह से B2B मॉडल पर काम करेगी. दूरसंचार विभाग यानी DoT सैटेलाइट स्पेक्ट्रम के एडमिनिस्ट्रेटिव आवंटन को अंतिम रूप देने और नियामक गाइडलाइन के आधार पर मूल्य निर्धारण करने की प्रक्रिया में है. नया दूरसंचार कानून अब एडमिनिस्ट्रेटिव चैनलों के माध्यम से सैटेलाइट स्पेक्ट्रम के आवंटन की सुविधा प्रदान करता है. वैसे तो सैटेलाइट इंटरनेट की दौड़ में Jio, Starlink के अलावा, TATA, Amazon Kuiper जैसे नाम भी शामिल हैं, लेकिन तैयारियों को देखकर यूटेलसैट वनवेब के अव्वल आने की संभावना अधिक है. कंपनी के पास स्पेस इंडस्ट्री रेगुलेशन, IN-SPACe से आवश्यक लाइसेंस हैं. गुजरात और चेन्नई के पास कंपनी के अर्थ स्टेशन भी चालू हैं.  

Jio को टक्कर दे पाएंगे मस्क?
Elon Musk की कंपनी स्टारलिंक की बात करें, तो यह अमेरिका में सफल रही है. स्टारलिंक सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस की सबसे खास बात ये है कि इसमें जमीन पर टावर लगाने की जरूरत नहीं होती है. सीधे सैटेलाइट से इंटनेट सर्विस मिलती है. इसके चलते दूरदराज के इलाकों में भी अच्छी स्पीड वाला इंटरनेट प्रदान किया जा सकता है. भारत में इंटरनेट का जाल तेजी से फैला है, लेकिन कनेक्टिविटी की समस्या अभी भी कायम है. एक्सपर्ट मानते हैं कि स्टारलिंक के आने से न केवल इंटरनेट की स्पीड बढ़ेगी, बल्कि कनेक्टिविटी की समस्या भी दूर होगी. हालांकि, अगर मस्क और अंबानी की टक्कर के लिहाज से देखें, तो Musk की कंपनी के लिए मुकेश अंबानी की रिलायंस Jio को टक्कर देना आसान नहीं होगा. इसकी कई वजह हैं, लेकिन सबसे अहम है इंटरनेट सर्विस की कीमत. अमेरिका में स्टारलिंक इंटरनेट सर्विस के लिए करीब 7 हजार रुपए प्रति महीना चार्ज करती है. भारत में इतना पैसा देने को लोग शायद ही तैयार हों.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

6 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

3 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

4 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

4 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

11 hours ago