होम / टेक / इस साल सबसे Unsafe ब्राउजर कौन सा? रिपोर्ट में हुआ नाम का खुलासा

इस साल सबसे Unsafe ब्राउजर कौन सा? रिपोर्ट में हुआ नाम का खुलासा

दूसरा सबसे असुरक्षित ब्राउजर मोजिला का फायरफॉक्स है. रिपोर्ट में कहा गया है कि 117 कमियों के साथ ब्राउजर कमजोरियों के लिए दूसरे स्थान पर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सैन फ्रांसिस्को: एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें सबसे असुरक्षित ब्राउजर का खुलासा किया गया है. आपको जानकर हैरानी होगी कि रिपोर्ट में जिस ब्राउजर को सबसे असुरक्षित बताया गया है, वो है गूगल क्रोम, जिसका भारतीय सबसे अधिक इस्तेमाल करते हैं.

एटलस वीपीएन की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022 में इस ब्राउजर में कुल 303 खामियां पाई गईं. अक्टूबर, 2022 की ही बात करें तो शुरुआती पांच दिनों में ही गूगल क्रोम ही एकमात्र ऐसा ब्राउजर है, जिसमें कुछ और नई कमियां निकलकर सामने आईं. गूगल क्रोम में 2022 तक कुल 3,159 कमियां सामने आ चुकी हैं.

गूगल क्रोम के बाद दूसरे नंबर पर यह ब्राउजर
गूगल क्रोम के बाद दूसरा सबसे असुरक्षित ब्राउजर मोजिला का फायरफॉक्स है. रिपोर्ट में कहा गया है कि 117 कमियों के साथ ब्राउजर कमजोरियों के लिए दूसरे स्थान पर है. सबसे असुरक्षित ब्राउजर की लिस्ट में तीसरे स्थान पर माइक्रोसॉफ्ट एज है. वहीं, 5 अक्टूबर तक माइक्रोसॉफ्ट एज में 103 कमियां निकलकर सामने आईं, जो 2021 के पूरे साल की तुलना में 61 प्रतिशत अधिक है. इसके रिलीज होने के बाद से इसमें अब तक 806 कमियां सामने आ चुकी हैं.

सफारी चौथा सबसे असुरक्षित ब्राउजर
रिपोर्ट के अनुसार सफारी चौथा सबसे असुरक्षित ब्राउजर है, जिसमें कुछ निम्नतम स्तर की कमियां ही निकलकर सामने आईं. सफारी की बात करें तो मई 2022 तक इसके एक अरब से अधिक उपयोगकर्ता हो चुके थे. रिपोर्ट में कहा गया है कि ओपेरा ब्राउजर में 2022 में आधिकारिक रूप से अब तक कोई कमी निकलकर सामने नहीं आई है. इसके रिलीज होने के बाद इसमें अब तक कुल 344 कमियां ही पाई गई हैं.

कैसे बचें साइबर धोखाखड़ी से
आपको बता दें कि इन दिनों साइबर क्राइम बढ़ता ही जा रहा है. असुरक्षित ब्राउजर के कारण भी आप इसके शिकार हो सकते हैं. नैसकॉम की डेटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (DSCI) की रिपोर्ट बताती है कि भारत दुनिया का ऐसा दूसरा देश है जहां 2016 और 2018 के बीच सबसे ज्यादा साइबर हमले हुए थे. साइबर इंश्योरेंस पॉलिसी लेकर और सावधान रहकर आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं. साइबर इंश्योरेंस ऐसे नुकसान से बचने के लिए एक प्रकार का सुरक्षा कवर है. यह आपको कई प्रकार के नुकसान से सुरक्षा की गारंटी देता है. उदाहरण के लिए, सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली ऑनलाइन धोखाधड़ी का जोखिम हो या मालवेयर अटैक के चलते आपके महत्वपूर्ण डेटा के दुरुपयोग की संभावना, इस कवर से आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं.

क्या कवर करती है पॉलिसी
साइबर इंश्योरेंस पॉलिसी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है. इसमें फंड्स थेफ्ट कवर, आइडेंटिटी थेफ्ट कवर, सोशल मीडिया कवर, साइबर स्टॉकिंग, मालवेयर कवर, फिशिंग कवर, डेटा ब्रीच और प्राइवेसी ब्रीच कवर शामिल होते हैं. 

कहां से ले सकते हैं पॉलिसी?
Bajaj allianz और HDFC बैंक जैसे वित्तीय संस्थान साइबर बीमा पॉलिसी की सुविधा देते हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, Bajaj Allianz 1 लाख रुपए से लेकर 1 करोड़ रुपए तक होने वाले नुकसान के लिए अलग-अलग तरह की बीमा सुविधाएं प्रदान करता है. यह बीमा पॉलिसी आप ऑनलाइन या एजेंट के माध्यम से खरीद सकते हैं.

VIDEO : मार्च 2023 तक निवेशकों को मालामाल कर सकता है ये शेयर


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

18 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

15 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

15 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

16 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

23 hours ago