होम / टेक / WhatsApp पर आने वाला है एक ऐसा फीचर, आपकी टेंशन हमेशा के लिए हो जाएगी दूर

WhatsApp पर आने वाला है एक ऐसा फीचर, आपकी टेंशन हमेशा के लिए हो जाएगी दूर

अभी यदि आपने किसी को मैसेज भेज दिया और उसमें गलती हो गई या फिर आप उसमें कुछ ऐड करना चाहते हैं तो ऐसा नहीं कर सकते.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: WhatsApp बहुत जल्द अपने यूजर्स को एक और जबर्दस्त फीचर देने की तैयारी कर रहा है. बहुत जल्द आप किसी को भी भेजे गए मैसेज को एडिट कर सकते हैं. इससे यूजर्स के लिए मैसेज करने का एक्सपीरियंस काफी बेहतर हो जाएगा.

अभी क्या है व्यवस्था
अभी यदि आपने किसी को मैसेज भेज दिया और उसमें गलती हो गई या फिर आप उसमें कुछ ऐड करना चाहते हैं तो ऐसा नहीं कर सकते. आपको उसके लिए फिर से एक अलग मैसेज भेजना पड़ेगा. यदि कुछ गलती हो गई है तो उसे डिलीट ही करना पड़ता है. लेकिन यदि WhatsApp इस नई फीचर को पेश कर दिया तो आपको मैसेज एडिट करने की सुविधा मिल जाएगी.

अभी चल रही है टेस्टिंग
WABetaInfo के अनुसार, Android app version 2.22.20.12 में कंपनी Beta Version में यह टेस्ट कर रही है कि WhatsApp पर किसी को भेजे गए मैसेज को एडिट किया जा सकता है या नहीं. इस फीचर की अभी टेस्टिंग चल रही है. यदि टेस्टिंग सफल हो गई तो फिर इसे अन्य WhatsApp यूजर्स के लिए प्रोवाइड कर दिया जाएगा. रिपोर्ट में कहा गया है कि यह फीचर अभी अंडर डेवलपमेंट स्टेज में है. यह अभी पूरी तरह से तैयार नहीं है. 

इसके अलावा WhatsApp एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग भी कर रहा है, जिसकी मदद से आप किसी मैसेज को हमेशा के लिए सेव कर सकते हैं. उस फीचर का नाम है- Kept Messages. WhatsApp के Disappearing फीचर के अंदर ही Kept Messages का ऑप्शन दिया जाएगा. आपको बता दें कि WhatsApp में Disappearing फीचर के अंतर्गत एक फिक्स टाइम के बाद सभी मैसेजेज अपने आप डिलीट हो जाते हैं. यानी भविष्य में यदि आपको किसी मैसेज की जरूरत पड़े तो आप उसे रिकवर नहीं कर सकते. इससे कई बार यूजर्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

मैसेज को Kept कर सकते हैं
यूजर्स ये तो चाहते हैं कि फालतू के मैसेजेज ऑटोमैटिक डिलीट हो जाएं, पर कुछ काम के मैसेज सेव रहने चाहिए. WhatsApp यूजर्स की इसी रिक्वायरमेंट को ध्यान में रखते हुए Kept Messages फीचर ला रहा है. Wabetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, बहुत जल्द यूजर्स को Disappearing फीचर के अंतर्गत Kept Messages का भी ऑप्शन मिलेगा. यानी आप जिस मैसेज को हमेशा के लिए सेव रखना चाहते हैं, उसे Kept कर सकते हैं. आप जिस मैसेज को Kept करेंगे, उसे छोड़कर बाकी मैसेजेज डिलीट हो जाएंगे.

VIDEO : 50 रुपये से 20 करोड़ तक का सफर, जानिए राजू श्रीवास्तव के संघर्ष की कहानी


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

10 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

4 days ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

5 days ago

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026


बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

7 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

7 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

7 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

10 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

9 hours ago