होम / टेक / WhatsApp View Once Media: क्या आप इस फीचर के बारे में जानते हैं सबकुछ?

WhatsApp View Once media: क्या आप इस फीचर के बारे में जानते हैं सबकुछ?

WhatsApp View Once media फीचर के कई फायदे हैं, पर इसके कुछ नुकसान भी हैं. कुछ अननोन यूजर्स आपको ऐसी मीडिया फाइल भेज सकते हैं, जिससे आप डिस्टर्ब हो सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: WhatsApp का एक फीचर है, जिसके अंतर्गत आप किसी को कोई भी मीडिया फाइल (फोटो या वीडियो) भेजते हैं तो रिसीवर उसे एक बार ही ओपन करके देख सकता है, उसके बाद वह फाइल गायब हो जाएगी और कहीं दिखाई नहीं देगी. इसी फीचर का नाम है- WhatsApp View Once media.

कैसे यूज करते हैं इस फीचर का
Step 1 : सबसे पहले WhatsApp Open करें
Step 2 : इसके बाद किसी पार्टिकुलर चैट पर टैप करें

Step 3 : उसके बाद चैट बॉक्स में दिए हुए कैमरा ऑप्शन को क्लिक करें या फिर अपनी फोन की गैलरी में से कोई फोटो या वीडियो सलेक्ट करें.

Step 4 : फोटो या वीडियो सलेक्ट करने के बाद चैट बॉक्स में दिख रहे 1 को टैप करें.

Step 5 : उसके बाद Send बटन दबाएं.


Step 6 : इसके बाद रिसीवर एंड पर ऐसे दिखाई देगा.

 

इस फीचर में आपत्तिजनक वीडियो या फोटो को कैसे करें रिपोर्ट
WhatsApp View Once media फीचर के कई फायदे हैं, पर इसके कुछ नुकसान भी हैं. कुछ अननोन यूजर्स आपको ऐसी मीडिया फाइल भेज सकते हैं, जिससे आप डिस्टर्ब हो सकते हैं. लेकिन समस्या ये है कि उसे साबित करने करने के लिए आपके पास कोई प्रूफ नहीं बचा रहेगा, तो फिर इस तरह के मीडिया फाइल्स को कैसे रिपोर्ट करें.

रिपोर्ट दर्ज करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें
Step 1 : अपने स्मार्टफोन में WhatsApp Open करें
Step 2 : उस इंडीविजुअल चैट में जाएं, जिससे आपको view once message भेजा गया.
Step 3 : उस चैट के टॉप राइट कॉर्नर में दिए गए तीन डॉट को टैप करें.
Step 4 : उसके बाद रिपोर्ट कॉन्टैक्ट ऑप्शन को सलेक्ट करें. यदि मैसेज शेयर करने वाला व्यक्ति अनजान है तो फिर Report unknown user सलेक्ट करें.

ना तो फॉरवर्ड होगा, ना ही सेव कर सकते हैं
आपको बता दें कि WhatsApp View Once media के तहत भेजे गए फोटो या वीडियो रिसीवर के फोन में सेव नहीं होते हैं. इसके बाद यदि आपके एक बार उस मीडिया फाइल को देख लिया, तो फिर दोबार नहीं देख सकेंगे. इस फीचर के अंतर्गत भेजे गए मीडिया फाइल्स को आप न तो फॉरवर्ड कर सकते हैं, न सेव कर सकते हैं और ना ही स्टार कर सकते हैं.

यदि ऐसे फाइल्स तो Open नहीं किया तो?
यदि आपने WhatsApp View Once media के तहत भेजे गए मीडिया फाइल्स को ओपन नहीं करते हैं तो वह आपके चैट बॉक्स में 14 दिन तक रहेगा. उसके बाद वह ऑटोमैटिक एक्सपायर हो जाएगा. इस फीचर से भेजे गए फाइल्स को किसी भी तरीके से बैकअप नहीं किया जा सकता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

16 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

14 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

14 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

15 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

22 hours ago