होम / टेक / WhatsApp को लेकर मार्क जुकरबर्ग ने सुनाई ऐसी खबर, जानकर आ जाएगा मजा

WhatsApp को लेकर मार्क जुकरबर्ग ने सुनाई ऐसी खबर, जानकर आ जाएगा मजा

मार्क जुकरबर्ग ने एक वीडियो जारी करके व्हाट्सऐप के कुछ नए फीचर्स के बारे में बताया है. उनका मानना है कि इससे यूजर्स को काफी फायदा होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

व्हाट्सऐप (WhatsApp) ने अपने यूजर्स को कुछ नए फीचर्स का तोहफा दिया है. इसमें सबसे प्रमुख है Communities, जिसका यूजर्स को लंबे समय से इंतजार था. व्हाट्सऐप कम्यूनिटीज की मदद से यूजर एक साथ कई सारे ग्रुप्स से कनेक्ट हो सकते हैं. इस फीचर की लॉन्च की जानकारी व्हाट्सऐप के स्वामित्व वाली कंपनी मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने एक वीडियो के माध्यम से दी. साथ ही उन्होंने अन्य फीचर्स के बारे में भी बताया, जिन्हें व्हाट्सऐप ने रोलआउट किया है. जुकरबर्ग ने कहा कि हम पिछले एक साल से Communities पर काम कर रहे थे और ये व्हाट्सऐप यूजर्स के अनुभव को पूरी तरह बदल देगा. 

नजर आएगा नया टैब  
कम्युनिटीज बनाने और उसे मैनेज करने की जिम्मेदारी एडमिन की होगी. एडमिट चुन सकेंगे कि कौन से ग्रुप्स कम्युनिटी का हिस्सा होंगे और कौन से नहीं. इसके लिए एडमिन नए ग्रुप्स बना सकते हैं या फिर पहले से मौजूद ग्रुप्स को आपस में लिंक भी कर सकते हैं. अब कम्युनिटीज़ के नाम से व्हाट्सऐप पर के नया टैब बनकर आएगा. इसके अलावा, कंपनी ने ग्रुप चैट अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में भी कुछ बदलाव किए हैं. इसमें इमोजी रिएक्शन, लार्ज फाइल शेयरिंग और पोल्स भी शामिल हैं. 

एकसाथ 32 लोगों से वीडियो कॉल 
अब व्हाट्सऐप यूजर भी ट्विटर की तरह पोल बना सकेंगे. इसके अलावा, अब यूजर एक साथ 32 लोगों के साथ वीडियो कॉल कर सकते हैं और किसी को वीडियो चैट में शामिल होने का लिंक भी भेज सकते हैं. मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि व्हाट्सऐप दूसरे माध्यमों के मुकाबले काफी ज्यादा सुरक्षित है. यहां यूजर्स की प्राइवेसी के पूरा ख्याल रखा जाता है. End to End Encryption से यूजर्स के मैसेज सेफ बने रहते हैं.

जल्द मिलेगा ये फीचर
व्हाट्सऐप के अनुसार, यूजर कम्युनिटीज़ में अपनी बातचीत को कंट्रोल कर सकेंगे. ऐप की मौजूदा सेटिंग्स में यूज़र्स चुन सकते हैं कि उन्हें कौन ग्रुप में शामिल कर सकता है और कौन नहीं. यह फीचर कम्युनिटीज़ में भी मिलेगा. वहीं, एक रिपोर्ट में बताया गया है कि व्हाट्सऐप में जल्द ही ऐसे फीचर की भी एंट्री हो सकती है, जिससे किसी यूजर के ग्रुप छोड़ने पर उसमें शामिल किसी भी मेंबर को नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

15 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

13 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

13 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

14 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

21 hours ago