होम / टेक / 2 घंटे तक ठप रहा WhatsApp, नहीं जा रहा था मैसेज; जानिए Meta ने क्या कहा

2 घंटे तक ठप रहा WhatsApp, नहीं जा रहा था मैसेज; जानिए Meta ने क्या कहा

WhatsApp डाउन होने के कारण न तो कोई मैसेज भेज पा रहा है और ना ही कोई मैसेज रिसीव कर पा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: करीब 2 घंटे के बाद WhatsApp ने काम करना शुरू किया. इससे पहले दिवाली के अगले दिन मंगलवार को WhatsApp ने अचानक काम करना बंद कर दिया. इससे यूजर्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि कोई भी मैसेज भेज नहीं पा रहा था. यूजर्स का WhatsApp का डेस्कटॉप वर्जन भी अचानक लॉग आउट हो गया था और फिर से लॉगइन के लिए QR कोड शो नहीं हो रहा था, लेकिन अब सबकुछ फिर से नॉर्मल हो गया है.

Downdetector ने भी किया कंफर्म
WhatsApp डाउन होने के कारण न तो कोई मैसेज भेज पा रहा था और ना ही कोई मैसेज रिसीव कर पा रहा था. यूजर्स ने इसकी शिकायत ट्विटर पर की है. मैसेज सेंड करने पर Error शो हो रहा था, वहीं डेस्कटॉप वर्जन भी कनेक्ट नहीं हो पा रहा था. Downdetector ने भी इस बारे में रिपोर्ट किया था. Downdetector ने ट्विटर पर अपनी रिपोर्ट में कहा था कि WhatsApp को डाउन हुए आधे घंटे से ऊपर हो चुका है, न तो कोई मैसेज भेज पा रहा है और ना ही कोई रिसीव कर पा रहा है.

 

कई देशों में यूजर्स को आ रही थी परेशानी
मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई समेत पूरे देश में WhatsApp काम नहीं कर रहा था, पर अब सभी जगह काम शुरू हो गया है. वहीं, अमेरिका, जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका, बहरीन, बांग्लादेश और कई अन्य देशों के उपयोगकर्ताओं ने भी शिकायत की थी कि उनका WhatsApp नहीं चल रहा. इस महीने की शुरुआत में, फेसबुक, व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और मैसेंजर भारत सहित लाखों उपयोगकर्ताओं के लिए बंद हो गए, क्योंकि वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मैसेज भेजने या प्राप्त करने में असमर्थ थे.

क्या कहा कंपनी ने
इस संबंध में मेटा के प्रवक्ता ने बताया, "हम जानते हैं कि लोगों को आज WhatsApp पर मैसेज भेजने में परेशानी हुई. हमने इस मुद्दे को ठीक कर लिया है और किसी भी असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं."

WhatsApp का Create Call Link
आपको बता दें कि अभी हाल में ही WhatsApp ने सभी Android यूजर्स के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है. इस नए फीचर का नाम है: Create Call Link. ये आपको आपके WhatsApp में Calls टैब में दिखाई देगा. इस फीचर की खासियत ये है कि अब आप Google Meet या Zoom Meet की तरह WhatsApp में भी Group Video Call Link या फिर Group Voice Call Link क्रिएट कर सकते हैं और उस लिंक को उन सभी यूजर्स के साथ शेयर कर सकते हैं, जिन्हें आप कॉल में जोड़ना चाहते हैं.

IOS यूजर्स के लिए पहले से ही था यह फीचर
आपको बता दें कि WhatsApp का यह फीचर IOS यूजर्स के लिए पहले से ही मौजूद था. IOS में यह फीचर 'कॉल लिंक्स' के नाम से मौजूद है, पर इस फीचर को अब सभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी उपलब्ध करा दिया गया है.

कैसे करें इस नए फीचर का इस्तेमाल
Step 1 : सबसे पहले अपना WhatsApp ओपन करें.
Step 2 : उसके बाद CALLS टैब पर जाएं.
Step 3 : आपको सबसे ऊपर Create Call Link का ऑप्शन दिखेगा. उसे टैप करें.
Step 4 : Create Call Link पर टैप करते ही आपके लिए बायडिफॉल्ट एक वीडियो लिंक क्रिएट हो जाएगा. उस लिंक को आप उन सभी लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं, जिन्हें आप वीडियो कॉल में जोड़ना चाहते हैं.
Step 5 : यदि आप वीडियो कॉल की जगह सिर्फ वॉयस कॉल लिंक क्रिएट करना चाहते हैं तो लिंक के ठीक नीचे आपको Call Type का ऑप्शन दिखेगा.
Step 6 : उस ऑप्शन को टैप करते ही आपके सामने दो विकल्प आ जाएंगे : Video और Voice. यदि आप सिर्फ Voice लिंक क्रिएट करना चाहते हैं तो Voice ऑप्शन को सलेक्ट कर लें. इसके बाद Voice Call Link क्रिएट हो जाएगा.

शेयरिंग के ऑप्शन
इस लिंक को आप तीन तरह से शेयर कर सकते हैं.

1. डायरेक्ट WhatsApp के जरिए.
2. लिंक को कॉपी करके उसे डायरेक्ट किसी और के नंबर पर पेस्ट करके.
3. शेयरिंग के अन्य माध्यमों से भी आप इस लिंक को शेयर कर सकते हैं.

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

16 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

14 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

14 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

15 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

22 hours ago