होम / टेक / AI-image Generator टूल को लेकर सरकार से क्या मांग कर रहे हैं माइक्रोसॉफ्ट के ये इंजीनियर?

AI-image generator टूल को लेकर सरकार से क्या मांग कर रहे हैं माइक्रोसॉफ्ट के ये इंजीनियर?

Microsoft ने अपने यूजर्स के लिए 'Copilot Designer' की सुविधा जोड़ी है. वहीं, अब इस टूल के गलत उपयोग को लेकर चिंता जताते हुए माइक्रोसॉफ्ट के एक इंजीनियर ने सरकार से जांच की मांग की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने अपने यूजर्स के लिए हाल में एक नया फीचर लॉन्च किया है. इसमें कंपनी ने यूजर्स के काम को आसान बनाने के लिए AI-image generator टूल की सुविधा जोड़ी है. वहीं, अब इस टूल के गलत उपयोग को लेकर माइक्रोसॉफ्ट के एक सीनियर इंजीनियर ने चिंता जताई है. उनका कहना है कि इस टूल के उपयोग से लोग हार्मफुल इमेज भी क्रिएट कर सकते हैं, जो समाज पर बुरा प्रभाव डाल सकती है. 

सरकार से लगाई गुहार

माइक्रोसॉफ्ट के प्रिंसिपल सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग मैनेजर शेन जोन्स ने मार्च 2023 में तकनीकी दिग्गज द्वारा लॉन्च किए गए टेक्स्ट-टू-इमेज जनरेटर कोपायलट डिजाइनर के संबंध में यूएस फेडरल ट्रेड कमीशन (US Fedral Trade Commission) और माइक्रोसॉफ्ट के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को एक पत्र सौंपा है. शेन जोन्स ने कंपनी के जेनरेटिव एआई टूल्स की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और अमेरिकी सरकार से इस विषय पर जांच करने का आग्रह किया है.

क्या है जोन्स की चिंता?

जोन्स ने हार्मफुल इमेज का निर्माण करने के लिए कोपायलट डिजाइनर की क्षमता पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा है कि इस टूल का उपयोग अश्लीलता, हिंसा, कम उम्र में शराब पीने और नशीली दवाओं को बढ़ावा देने के साथ राजनीतिक पूर्वाग्रह के लिए भी किया जा सकता है. उन्होंने कहा है कि लोगों को और विशेष रूप से माता-पिता और शिक्षकों को ऐसी तकनीक के उपयोग से जुड़े रिक्स को लेकर शिक्षित करने की जरूरत है.

कंपनी पर लगाया ये आरोप
जोन्स ने कहा है कि पिछले तीन महीनों से वह माइक्रोसॉफ्ट में आंतरिक रूप से इस मुद्दे पर बात करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन  कंपनी कोई कार्रवाई नहीं कर रही. कंपनी ने कोपायलट डिज़ाइनर को सार्वजनिक उपयोग से हटाने या पर्याप्त सुरक्षा उपाय लागू करने से मना कर दिया है.  उन्होंने प्रोडक्ट को बंद करने और एंड्रॉइड ऐप स्टोर पर इसकी रेटिंग बदलने का सुझाव भी दिया, लेकिन उस पर भी कार्रवाई नहीं की गई.

माइक्रोसॉफ्ट का भी आया बयान

कंपनी ने शेन जोन्स द्वारा उठाई गई चिंताओं का जवाब देते हुए कहा कि कंपनी अपनी नीतियों के अनुरूप किसी भी कर्मचारी की चिंताओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है और अपनी टेक्नालाजी की सुरक्षा बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026

Oppo F33 Series: 50MP सेल्फी, रियर कैमरा और IP69K सुरक्षा के साथ 15 अप्रैल को लॉन्च

Oppo F33 Series 5G मॉडल्स भारतीय मार्केट में स्मार्टफोन शौकीनों के लिए रोमांचक विकल्प साबित हो सकते हैं. फोन के डिजाइन, कैमरा और फीचर्स को देखते हुए यह F सीरीज के लिए एक नया मील का पत्थर साबित होगा.

09-April-2026

7200mAh बैटरी के साथ Vivo T5x 5G लॉन्च, दमदार फीचर्स और 2000 रुपये तक का डिस्काउंट

इस स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट्स 6GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है.

17-March-2026

अब एसी की सर्विस होगी आसान: सैमसंग ने पेश किया स्मार्टथिंग्स होम केयर

यह सेवा भारत में एआई-आधारित होम एप्लायंसेज के भविष्य की दिशा को और स्पष्ट करती है और ग्राहकों को स्मार्ट और प्रीमियम तकनीक के साथ जोड़ती है.

10-February-2026

3-नैनोमीटर चिप की दौड़ में भारत, 2032 तक हाई-एंड सेमीकंडक्टर बनाने की तैयारी में सरकार

सरकार की यह पहल भारत को सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है. अगर तय समयसीमा में लक्ष्य हासिल होता है, तो भारत हाई-एंड चिप टेक्नोलॉजी के मामले में दुनिया के अग्रणी देशों की कतार में खड़ा हो सकता है.

28-January-2026


बड़ी खबरें

अडानी के अमेरिकी नियामकों के साथ शांत समझौता करने की संभावना

उच्च दांव वाला DOJ–SEC मामला “नो-एडमिशन” समझौते की ओर बढ़ रहा है, जो वाशिंगटन और भारत के सबसे शक्तिशाली व्यापारिक साम्राज्यों में से एक के बीच एक संतुलित रीसेट का संकेत देता है.

10 hours ago

उद्योग जगत के दिग्गजों ने लॉन्च की Daksham Capital, प्रीमियम फैमिली ऑफिस और वित्तीय सेवा फर्म

भारत में 2035 तक सर्विसेबल वेल्थ पूल के लगभग 9 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने की संभावना के बीच, दक्षम् कैपिटल का उद्देश्य बिखरी हुई सलाहकारी सेवाओं को एकीकृत और रिसर्च-आधारित प्लेटफॉर्म के माध्यम से सुव्यवस्थित करना है.

6 hours ago

भारत का विदेशी निवेश उछला, FY26 में 26.7 अरब डॉलर के पार

विशेषज्ञों का मानना है कि ODI में यह तेजी भारतीय कंपनियों के बढ़ते आत्मविश्वास को दर्शाती है. कंपनियां नए बाजारों और क्षेत्रों में अवसर तलाशते हुए वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रही हैं.

6 hours ago

सर्विस सेक्टर में तेजी, अप्रैल में PMI 58.8 पर पहुंचा

अप्रैल में सर्विस सेक्टर की गतिविधियों में उछाल का सबसे बड़ा कारण मजबूत घरेलू मांग रही. कंपनियों को नए ऑर्डर्स में तेजी देखने को मिली, जिससे कुल बिजनेस गतिविधियों में सुधार हुआ.

7 hours ago

शशि शेखर वेम्पति बने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के नए अध्यक्ष

यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब वेम्पति ने हाल ही में ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) के बोर्ड से इस्तीफा दिया है. वे 2024 से इस संस्था में प्रोफेशनल डायरेक्टर के रूप में कार्यरत थे.

8 hours ago