होम / टेक / देशभर में UPI सर्विस ठप, डिजिटल पेमेंट करने में आई बड़ी परेशानी, जानें NPCI ने क्या कहा?

देशभर में UPI सर्विस ठप, डिजिटल पेमेंट करने में आई बड़ी परेशानी, जानें NPCI ने क्या कहा?

एक बार फिर से UPI सर्वर डाउन हो गया है. जिसके कारण हजारों गूगलपे, फोनपे, पेटीएम यूजर्स के पेमेंट अटक जा रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

UPI के जरिए लेन-देन कर रहे लोगों को शनिवार को एक बार फिर से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल शनिवार दोपहर से ही UPI सर्वर डाउन होने के कारण लोगों के ट्रांजैक्शन अटक जा रहे हैं. आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म डाउन डिटेक्टर के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक 2,358 शिकायतें दर्ज की गईं. UPI सर्विस से जुड़ी 81 प्रतिशत सबसे ज्यादा शिकायतें पेमेंट को लेकर दर्ज की गईं. वहीं, 17 प्रतिशत शिकायतें फंड ट्रांसफर को लेकर दर्ज की गईं. UPI सर्विस को लेकर SBI, ICICI और HDFC जैसे प्रमुख बैंकिंग ऐप भी प्रभावित हुए.

पेमेंट हो जा रहा है फेल

यूपीआई डाउन होते ही Downdetector पर शिकायतों की बाढ़ आ गई. Downdetector वेबसाइट के मुताबिक, दोपहर करीब 1 बजे तक 2,300 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं. वहीं, करीब 81 फीसदी यूजर्स ने पेमेंट फेल होने की बात कही. जबकि, 17 फीसदी को फंड ट्रांसफर में दिक्कत आई. वहीं, 2 फीसदी ने खरीदारी से जुड़ी दिक्कतें बताईं. इस आउटेज से यह साफ हो गया कि दिक्कत सिर्फ किसी एक ऐप या बैंक तक सीमित नहीं थी, बल्कि पूरे UPI नेटवर्क में कोई बड़ी गड़बड़ी हुई थी.

NPCI ने क्या कहा?

नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूपीआई आउटेज पर अपना आधिकारिक बयान जारी किया है. NPCI ने कहा है, "यूपीआई सिस्टम में फिलहाल कुछ तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं, जिसकी वजह से कुछ ट्रांजेक्शन फेल हो रहे हैं. हमारी टेक्निकल टीम इस समस्या को ठीक करने में लगी हुई है. हम जल्द ही इसे पूरी तरह से ठीक कर लेंगे और आपको अपडेट देते रहेंगे. इस परेशानी के लिए हमें खेद है."

हर सेकंड चलने वाला UPI सिस्टम ठप क्यों हुआ?

UPI सिस्टम 24 घंटे, 365 दिन, बिना किसी छुट्टी के चलता है. भारत में हर महीने 17 अरब से ज्यादा ट्रांजेक्शन और 25 लाख करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान UPI के ज़रिए होता है. दुनिया के 630 से ज़्यादा बैंक इस सिस्टम से जुड़े हैं, और अब तो नेपाल, यूएई, फ्रांस, भूटान, सिंगापुर, मॉरिशस और श्रीलंका जैसे देशों में भी यूपीआई काम कर रहा है. देश में डिजिटल पेमेंट्स का 83 फीसदी हिस्सा सिर्फ यूपीआई के ज़रिए होता है. ऐसे में यह आउटेज एक बड़ा झटका है, खासकर तब जब सरकार डिजिटल इंडिया को वैश्विक स्तर पर प्रमोट कर रही है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago