होम / टेक / Twitter के खिलाफ पराग अग्रवाल समेत गुस्साए कर्मचारियों ने दर्ज किया मुकदमा!

Twitter के खिलाफ पराग अग्रवाल समेत गुस्साए कर्मचारियों ने दर्ज किया मुकदमा!

ट्विटर के पूर्व CEO पराग अग्रवाल ने कंपनी के पूर्व लीगल और फाइनेंशियल अधिकारियों के साथ दावा किया है कि उनपर लगभग 1 मिलियन डॉलर्स का बकाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

 

ट्विटर (Twitter) के मालिक Elon Musk ने जब पिछले साल माइक्रोब्लॉगिंग साईट ट्विटर को खरीदा था तो उन्होंने ट्विटर के तीन टॉप अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था. अब हाल ही में इन तीनों अधिकारियों ने ट्विटर पर मुकदमा दर्ज करवा दिया है. अधिकारियों की मांग है कि उन पर किये गए मामले की जांच, मुकदमेबाजी और उनकी पिछली जॉब के बारे में कांग्रेस द्वारा की गयी जांच पर हुए खर्चों को उन्हें वापस दिया जाए. 

इतनी राशि है बकाया
ट्विटर के पूर्व CEO पराग अग्रवाल ने कंपनी के पूर्व लीगल और फाइनेंशियल अधिकारियों के साथ मुकदमे में दावा किया है कि उनपर लगभग 1 मिलियन डॉलर्स का बकाया है और ट्विटर कानूनी तौर पर इस बकाया राशि के भुगतान के लिए जिम्मेदार है. AFP (एसोसिएशन फॉर फाइनेंशियल प्रोफेशनल्स) ने जब इस मामले पर ट्विटर का बयान लेने की कोशिश की तो ट्विटर ने एक पूप-इमोजी के द्वारा जवाब दिया है. ट्विटर के द्वारा ऐसा जवाब मिलना अब बिलकुल सामान्य है और इसमें हैरानी की कोई बात नहीं है. 

मामले से गायब है जरूरी जानकारी
कोर्ट में दर्ज किये गए मामले में US SEC (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन) और DOJ (डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस) द्वारा की गयी जांच से सम्बंधित बहुत से खर्चों को दिखाया गया है लेकिन मामले में यह नहीं बताया गया है कि, ये जांच किस बारे में थी और क्या ये जांच अभी भी जारी है या नहीं? कोर्ट में पेश किये गए कागजातों की मानें तो ट्विटर के पूर्व CEO पराग अग्रवाल और पूर्व CFO (चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर) Ned Segal ने पिछले साल SEC को गवाही दी थी और अभी भी फेडरल अथॉरिटीज के साथ बने हुए हैं. SEC इस बात की जांच कर रही है कि जब Elon Musk ने ट्विटर के शेयर्स पर कब्जा किया था तो क्या उन्होंने सभी सिक्योरिटीज कानूनों का पालन किया था या नहीं. 

“ट्विटर फाइल्स” से जुड़ा मामला
ट्विटर के पूर्व चीफ लीगल ऑफिसर, Vijay Gadde को US सरकार द्वारा ट्विटर से जुड़ी फ्री-स्पीच मामले की सुनवाई में बुलाया गया था. यह मामला पिछले साल ट्विटर द्वारा रिलीज की गयी “ट्विटर फाइल्स” और साईट की कंटेंट मॉडरेशन से जुड़ा हुआ है. कोर्ट में दर्ज की गयी एक फाइलिंग में बताया गया है कि, Vijay Gadde को एक अन्य मामले में बचाव पक्ष के तौर पर चुना गया है जिसमें एक आदमी ने ट्विटर के खिलाफ मुकदमा दायर करते हुए ये दावा किया है कि, उसे ट्विटर पर एक ‘वाइट सुप्रिमासिस्ट’ बनाकर परेशान किया गया था. 

ट्विटर खरीदकर Elon ने सबसे पहले किया ये काम
Elon Musk ने पिछले साल अक्टूबर में 44 बिलियन डॉलर्स की कीमत से ट्विटर को खरीदकर पराग अग्रवाल, Vijay Gadde और Ned Segal को नौकरी से निकाल दिया था. तीनों पूर्व अधिकारियों का कहना है कि, ट्विटर उन्हें भुगतान करने के लिए कानूनी रूप से जिम्मेदार है लेकिन अभी तक ट्विटर ने उनके इनवॉइस को नहीं माना है. ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद Elon Musk ने बहुत ही तेजी से कर्मचारियों की छंटनी कर दी थी. ये छंटनी इतनी बड़ी थी कि लोगों को इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की स्थिरता और गलत जानकारी के साथ-साथ अन्य प्रकार की समस्याओं से इसके जूझने की क्षमता को लेकर शक होने लगा था. 
 

यह भी पढ़ें: लौट रहे अच्छे दिन: Adani Ports सहित इस IT कंपनी पर मेहरबान हुए विदेशी निवेशक!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

13 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

10 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

11 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

11 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

18 hours ago